
Orange Juice Benefits For Periods: एक उम्र के बाद हर महिला को महीने में एक बार पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से महिलाओं में दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, मूड स्विंग जैसी समस्याएं होती हैं। ये परेशानियां पीरियड्स खत्म होने पर अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। पीरियड्स के समय शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी इन परेशानियों का खतरा रहता है। अगर आप भी हर महीने पीरियड क्रैम्पस, दर्द और ऐंठन से जूझ रही हैं, तो आपको डाइट और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पीरियड्स के दौरान खानपान में गड़बड़ी के कारण भी इन परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स में इन परेशानियों को कम करने के लिए संतरे के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके फायदे।
इस पेज पर:-
पीरियड्स में संतरे का जूस पीने के फायदे- Orange Juice Benefits For Periods in Hindi
संतरे में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, इसके अलावा फोलेट, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है, इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने में भी फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में दालचीनी की चाय पीने के फायदे, जानें सही तरीका
पीरियड्स में संतरे के जूस का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. पीरियड्स के दर्द को कम करने में फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में संतरे का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व दर्द कम करने और शरीर को आराम देने का काम करते हैं। संतरे में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है, इसका सेवन करने से दर्द कम करने में मदद मिलती है।
2. पीरियड्स क्रैम्पस से छुटकारा
पीरियड्स क्रैम्पस को कम करने के लिए भी संतरे के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।
3. आयरन की कमी पूरा करे
शरीर में आयरन की कमी पूरा करने के लिए संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
4. ब्लड फ्लो ठीक करे
पीरियड्स के दौरान संतरे का जूस पीने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो ठीक रहता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी खून के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।
5. पेट के ब्लॉकेज को दूर करने में फायदेमंद
संतरे में मौजूद फाइबर पेट के ब्लॉकेज को दूर करने में मदद करता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाली पेट की तकलीफ कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पिएं ये 5 तरह की चाय
संतरे का जूस पीने से आपको ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। पीरियड्स के दौरान आपको ताजे संतरों का जूस पीना चाहिए। पैकेज्ड या डिब्बाबंद जूस का सेवन करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
(Image Courtesy: freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version