Expert

दिल को स्वस्थ रखने के लिए पिएं प्याज का रस, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम

Onion Juice Benefits For Heart: प्याज का रस पीने से दिल स्वस्थ रहता है और कई अन्य लाभ भी मिलते हैं, जानें इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल को स्वस्थ रखने के लिए पिएं प्याज का रस, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम


Onion Juice Benefits For Heart: भोजन में अगर प्याज न हो, तो स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्याज सिर्फ आपके भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लोग प्याज का कई तरह से सेवन करते हैं। कुछ लोग कच्ची प्याज को सलाद के तौर पर खाते हैं, तो कुछ सब्जियों में मसाले के तौर इसका प्रयोग करते हैं। इसके अलावा, बहुत से लोग प्याज के रस का सेवन भी करते हैं। प्याज के रस का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं के विकास का खतरा कम होता है। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट "विटामिन सी, बी6, पोटेशियम, मैंगनीज और कॉपर आदि जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्प्फ्लमेटरी गुण भी होते हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल रखने तक, नियमित प्याज का रस पीने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं।" दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का रस एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। क्योंकि यह हृदय रोगों के जोखिम कारकों से बचाव में मदद करता है। इस लेख में हम  आपको दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का रस पीने के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Onion Juice Benefits For Heart

दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्याज के रस के फायदे- Onion Juice Benefits For Heart In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से लड़ने में मदद करते हैं और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं। इस तरह यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर को कम करने और रक्त में थक्कों से बचाव में मदद करते हैं। ये स्थितियां हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हैं। रोज प्याज का रस पीने से वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है, साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इस तरह प्याज का रस कई तरह से दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।"

इसे भी पढ़ें: खाली पेट प्याज का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी इस तरह पिएं जामुन का सिरका, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का रस कैसे पिएं- How To Drink Onion Juice For Healthy Heart In Hindi

प्याज के रस का सेवन करने के लिए आपको 3-4 मीडियम साइज प्याज लेने हैं। इन्हें मोटे-मोटे तौर पर काट लें और एक ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। जब एक स्मूथ पेस्ट बन जाए, तो एक छलनी की मदद से रस को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। बचे हुए पेस्ट को आप अपनी सब्जियों में प्रयोग कर सकते हैं। इस रस सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं। रोज इसका सेवन करने से सिर्फ दिल ही स्वस्थ नहीं रहेगा, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे।

All Image Source: freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी इस तरह पिएं जामुन का सिरका, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version