
Onion And Garlic Face Pack For Dark Spots: जब भी घर पर से बाहर, किसी पार्टी या फंक्शन में जाने की बात आती है तो चेहरे की गहराई से सफाई और निखार के लिए हम सभी चेहरे पर फेस पैक जरूर लगाते हैं। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा में इंस्टेंट ग्लो आ जाता है। इसके अलावा फेस पैक लगाने से त्वची संबंधी कुछ आम समस्याएं दूर करने में भी मदद मिलती है, जैसे कील-मुंहासे और उनके जिद्दी निशान। लेकिन बाजार में मौजूद फेस पैक केमिकल से भरे होते हैं, जो आपको इंस्टेंट ग्लो तो प्रदान करते हैं लेकिन त्वचा पर इनके कई दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठ सकती है कि क्या फेस पैक लगाना बंद कर देना चाहिए? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप घर पर मौजूद कुछ सामग्रियों की मदद से भी घर पर फेस पैक बना सकते हैं। यह हानिरहित तो होते हैं ही और त्वचा को कई लाभ भी प्रदान करते हैं। आप अपनी समस्या और स्किन टाइप के अनुसार सही सामग्री चुनकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
बहुत से लोग अक्सर सवाल पूछते हैं कि चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने के लिए घर पर फेस पैक कैसे बनाएं और किन सामग्रियों का प्रयोग करें? क्या आप जानते हैं आप प्याज और लहसुन का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं? यह फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने में तो कारगर है ही, साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है। इस लेख में हम आपको इस फेस पैक के फायदे, इसे बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
दाग-धब्बे हटाने के लिए प्याज और लहसुन फेस पैक बनाने की विधि- How To Make Onion And Garlic Face Pack For Dark Spots In Hindi
सामग्री:
- एक प्याज का टुकड़ा
- 1-2 लहसुन की कली
बनाने का तरीका:
फेस पैक बनाने के लिए आपको प्याज और लहसुन को पीस लेना है। इसके लिए आप मिक्सर या ब्लेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। एक स्मूथ पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। इस पेस्ट को डार्क स्पॉट्स वाले एरिया पर लगाएं। हालांकि आप पूरे चेहरे पर लगाकर भी इसे छोड़ सकते हैं, लेकिन आंखों के आसपास लगाने से बचें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद आपको चेहरा अच्छी तरह धोना है, जब तक इसकी गंध न खत्म हो जाए। चेहरा सुखा लें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें।
इसे भी पढें: मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बना ये फेस पैक, दाग-धब्बे भी होंगे साफ
दाग-धब्बे हटाने में कैसे फायदेमंद है ये फेस पैक
इस फेस पैक को चेहरे पर त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इनमें एंटीऑक्सिडेट, विटामिन और सल्फर जैसे कई ऐसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की डेड स्किन हटाने और रंगत साफ करने में मदद करता है। चेहरे के कील-मुंहासे और दाग-धब्बों की समस्या के इलाज के लिए यह एक रामबाण उपाय है।
All Image Source: Freepik