हड्डियों के लिए वरदान है '1 चम्‍मच' जैतून का तेल

अगर ऑलिव ऑयल में नींबू का रस मिला दिया जाये तो यह एक बहुत अच्‍छी औषधि बन जाती है और इसके इस्‍तेमाल से हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं, आइए जानें कैसे।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों के लिए वरदान है '1 चम्‍मच' जैतून का तेल


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते हम मोटापे और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह ऐसी बीमारियां है जो धीरे-धीरे आती है और धीरे-धीरे ही आपकी जिंदगी के लिए नासूर बन जाती है। इसके अलावा खराब खान-पान का असर हमारे लीवर और हार्ट पर भी पड़ता है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। और इसके लिए अपने आहार पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी है।

olive oil in hindi

इसे भी पढ़ें : ऑलिव ऑयल के सेहत से जुड़े होते हैं ये ढेरों फायदे

अपने आहार में ऑलिव ऑयल और नींबू के रस को शामिल कर आप अपनी इम्‍यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। जी हां ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला फैट हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्‍व पाये जाते हैं। इसके अलावा नींबू के फायदों के बारे में तो हमें आपको बताने की जरूरत ही नहीं है। अगर ऑलिव ऑयल में नींबू का रस मिला दिया जाये तो यह एक बहुत अच्‍छी औषधि बन जाती है और इसके इस्‍तेमाल से हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं।


सामग्री

  • जैतून का तेल - 1/2 चम्मच
  • ताजा नींबू का रस - 1/2 चम्मच

 

बनाने की विधि

  • दोनों की मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इसे नाश्ते से आधे घंटे पहले खाएं।
  • इसे मिश्रण को आप रोजाना खा सकते हैं।
  • अच्छे परिणाम पाने के लिए हफ्ते में तीन बार अवश्‍य लें।

इसका प्रतिदिन एक चम्मच से ज्यादा नहीं लेना चाहिए, वर्ना इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें : जैतून के तेल बनाए हड्डियां मजबूत

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करें  

इस मिश्रण को रोजाना लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। ऐसा ऑलिव ऑयल में पाये जाने वाले हेल्‍दी फैट के कारण होता है जो  ब्‍लड में लिपिड को बनाये रखता है और इससे आर्टरी में प्‍लाक जमा नहीं होता।


जोड़ों के लिए लाभकारी

ऑलिव ऑयल और नींबू के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे हड्डियों की जकड़न कम होती है और दर्द में आराम मिलता है।


बढ़ती उम्र के असर को करें बेअसर

रोजाना इसकी एक चम्‍मच लेने से आपको एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन ई मिलता है जो बढ़ती उम्र को रोकता है।


कब्ज से छुटकारा

ऑलिव आयल में लैक्सटिव गुण होते हैं जिससे कब्ज और पाचन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वही नींबू के रस में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पाये जाते हैं जो मल त्याग में मदद करते हैं। इससे गैस, पेट में जलन और एसिड बनाना बंद हो जाता है।

तो देर किस बात की खुद को स्‍वस्‍थ रखने के लिए अपने रोजाना के आहार में इसे शामिल करें।  


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप



Image Source : Shutterstock.com

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

हड्डियों के लिए वरदान है '1 चम्‍मच' जैतून का तेल

Disclaimer