Expert

ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

Castor Vs Olive Oil Which Is Best: अरंडी या जैतून का तेल, दोनों में से कौन सा तेल बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

Castor Vs Olive Oil Which Is Best: जब त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने की बात आती है तो जैतून और कैस्टर ऑयल दोनों ही तेलों का प्रयोग बहुत लाभकारी माना जाता है, खासकर बालों के लिए। दोनों में कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह बालों की कई समस्याओं से राहत प्रदान करने में मदद करते हैं, जैसे हेयर फॉल, दोमुहे-पतले और कमजोर बाल, बालों का धीमा विकास और डैंड्रफ आदि। लेकिन बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि दोनों में से कौन से तेल का प्रयोग बालों के लिए अधिक फायदेमंद है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता कपूर से बात की। उनके अनुसार इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ही तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों के अपने अलग गुण और फायदे हैं। सभी समस्याओं के लिए किसी भी एक का प्रयोग उपयुक्त नहीं हो सकता है। आपके लिए कौन सा तेल फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Castor Oil Or Olive Oil Which Is Best For Hair In Hindi

आइए पहले समझते हैं दोनों के बीच क्या मूल अंतर क्या है

दोनों ही तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, लेकिन पोषक तत्व और कई अन्य औषधीय गुण दोनों में ही अलग-अलग होते हैं। अरंडी के तेल की बात करें तो यह एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। जिससे यह स्कैल्प में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और जू आदि से लड़ने में बहुत कारगर है। यह बालों के रोम को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। दोमुंहे और सूखे बालों की समस्या दूर करने के लिए इसे आदर्श माना जाता है।

जबकि जैतून के तेल की बात करें यह DHT हार्मोन के उत्पादन को रोकने में मदद करता है, जिसके कारण बाल झड़ते हैं। साथ ही यह विटामिन ई से भी भरपूर होता है। यह बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: कैस्टर ऑयल और जैतून के तेल से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें प्रयोग के 3 आसान तरीके

अरंडी या जैतून का तेल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है- Castor Oil Or Olive Oil Which Is Best For Hair In Hindi

अगर बालों में डैंड्रफ और फंगस से परेशान हैं, तो इसके लिए कैस्टर ऑयल अधिक फायदेमंद है। लेकिन बालों में विकास के लिए जैतून का तेल अधिक फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन ई मौजूद होता है। इसलिए कोई किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं हो सकता है।

इसे भी पढें: असली नारियल तेल की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुद्धता पता लगाने का आसान तरीका

आपको किसका प्रयोग करना चाहिए

अगर बालों की लगभग सभी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो आप जैतून और अरंडी के तेल को अलग-अलग प्रयोग करने के बजाए, साथ में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। दोनों का साथ में मिलाकर लगाने से आपको बालों को दोनों का ही लाभ मिलेगा। वहीं अरंडी का तेल बहुत गाढ़ा होता है, जिसकी वजह से यह कुछ लोगों को काफी भारी और चिपचिपा लग सकता है। लेकिन अगर आप जैतून के तेल में इसे मिलाकर लगाते हैं, तो पतला हो जाता है। आप दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों को कई लाभ मिलेंगे।

All Image Source: Freepik

Read Next

Hair Wash with Besan: बेसन से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके

Disclaimer