
Castor Oil and Olive Oil For Hair Growth In Hindi: बालों के लिए अरंडी और जैतून, दोनों ही तेलों का प्रयोग बहुत आम है। बहुत से लोग नारियल या सरसों तेल के बजाए, बालों में इनका प्रयोग करना पसंद करते हैं। दोनों ही बालों के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। दोनों की प्रयोग बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई प्रभावी घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है- जैसे बालों का झड़ना, डैंड्फ, ड्राई और फ्रिजी हेयर, दो मुहे कमजोर और पतले बाल और सफेद बाल आदि। दोनों ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-मैक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑकसीडेंट्स गुणों का अच्छा स्रोत हैं, सात ही इनमें हेल्दी फैट्स और कई विटामिन-मिनरल भी होते हैं। जो इसे बालों के लिए काफी लाभकारी बनाते हैं।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी दोनों ही बहुत लाभकारी हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं, कि लोग इनका अगल-अलग बालों में प्रयोग करते हैं। जबकि इनका साथ में प्रयोग करने से बाल तेजी से लंबे होते हैं और बालों को अधिक लाभ मिलते हैं। दोनों का साथ में इस्तेमाल करना भी बहुत आसान हैं, आप कई तरह से एक साथ मिलाकर इन्हें बालों में अप्लाई कर सकते हैं और लंबे, घने और मजबूत बाल पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके 3 आसान तरीके बता रहे हैं।
अरंडी और जैतून के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका- Ways To Use Castor Oil and Olive Oil For Hair Growth In Hindi
1. सीधे तौर पर लगाएं
आप बालों की ऑयलिंग के लिए अरंडी और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर, इसे हल्का गुनगुना करके बालों में लगा सकते हैं। कुछ मिनट के लिए स्कैल्प की मालिश करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों के रोम को पोषण मिलेगा। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें और 4-5 घंटे बाल धो लें। हालांकि आप रातभर के लिए भी इसे बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं।
इसे भी पढें: बिना मेंहदी बाल लाल करने के लिए इस तरह लगाएं चुकंदर, मिलेंगे नैचुरली बरगंडी हेयर
2. हेयर मास्क बनाकर लगाएं
अरंडी और जैतून के तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 2-2 चम्मच तेल लेना है। इसमें आंवला पाउडर, गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां या मेहंदी पाउडर डालकर गर्म करें। आप किसी भी एक चीज का प्रयोग कर सकते हैं। इसे बालों में लगाएं और 3-4 घंटे बाद धो लें।
इसे भी पढें: असली नारियल तेल की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुद्धता पता लगाने का आसान तरीका
3. प्याज का रस मिलाकर लगाएं
प्याज का रस बालों की ग्रोथ में बहुत मदद करता है। साथ ही डैंड्रफ और हानिकारक बैक्टीरिया को भी साफ करता है। आप 2-2 चम्मच तेल और सामान मात्रा में प्याज का रस मिलाकर, इसे गुनगुना गर्म करके बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इससे बालों को बहुत लाभ मिलेगा। सप्ताह में 2-3 बार, 4-5 घंटों के लिए जरूर लगाएं। आपके बाल बहुत तेजी से बढ़ेंगे।
All Image Source: Freepik