चेहरे पर लगाएं जायफल और चिरौंजी से बना फेस मास्क, बढ़ेगी चमक और दूर होंगी कई समस्याएं

Nutmeg Chironji Benefits For Face: चेहरे पर जायफल और दालचीनी का फेस पैक लगाने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं जायफल और चिरौंजी से बना फेस मास्क, बढ़ेगी चमक और दूर होंगी कई समस्याएं


Nutmeg Chironji Benefits For Face: जायफल और चिरौंजी का सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायफल और चिरौंजी आपकी स्किन के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं हैं। जायफल और चिरौंजी में मौजूद गुण और पोषक तत्व आपकी स्किन को कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं और इससे बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन की खोई हुई चमक भी वापस आती है। एक्ने, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या से लेकर चेहरे की चमक वापस लाने के लिए जायफल के साथ चिरौंजी का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जायफल में स्किन के लिए फायदेमंद विटामिन, कॉपर समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं चेहरे पर जायफल और चिरौंजी का इस्तेमाल करने के फायदे और सही तरीका। 

जायफल और चिरौंजी का फेस मास्क लगाने के फायदे- Nutmeg Chironji Face Mask Benefits

स्किन की कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए और स्किन को चमकदार या ग्लोइंग बनाने के लिए जायफल और चिरौंजी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। चिरौंजी के बीज में मौजूद विटामिन सी, विटामिन बी2, विटामिन बी1 और नियासिन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। वहीं जायफल भी मैंगनीज, विटामिन बी, कॉपर आदि का अच्छा सोर्स होता है। इन दोनों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको स्किन से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। इनसे बने फेस पैक को चेहरे पर लगाने से आपको दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और मुहांसे आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

Nutmeg Chironji Benefits For Face

जायफल और चिरौंजी का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1.  दाग-धब्बों को करे दूर 

चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए जायफल और चिरौंजी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमं होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। आप सप्ताह में दो से तीन दिन इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को प्रदूषण से कैसे बचाएं? जानें प्रदूषण के कारण स्किन को होने वाले नुकसान

2. सनबर्न दूर करने में फायदेमंद

धूप में जाने के बाद स्किन पर मौजूद सनबर्न को दूर करने के लिए भी जायफल और चिरौंजी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। चिरौंजी में मौजूद गुण स्किन को अल्ट्रावॉयलट किरणों से बचाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

3. मुहांसों के लिए फायदेमंद

मुहांसों की समस्या चेहरे पर मौजूद गंदगी और स्किन पोर्स में एक्स्ट्रा ऑयल मौजूद होने के कारण होती है। एक्ने या पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए जायफल और चिरौंजी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

4. चेहरे का ग्लो बढ़ाए

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए चिरौंजी और जायफल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद गुण स्किन की चमक को वापस लाने का काम करते हैं। जायफल में एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन का ग्लो बढ़ाने का काम करते हैं।

कैसे बनाएं जायफल और चिरौंजी का फेस पैक?- How To Make Nutmeg And Chironji Face Pack?

जायफल और चिरौंजी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले इसे रात भर के लिए पानी में भिगो दें। पानी में भिगोने के बाद सुबह इसे पाने से निकाल लें और इन दोनों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाएं और एक चम्मच शहद मिला लें। अच्छी तरह से सभी चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर और आसपास की स्किन पर अच्छी तरह से लगाएं।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर दालचीनी का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें तरीका

चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। इस पेस्ट को लगाने के बाद कुछ घंटे तक चेहरे पर कोई दूसरी चीज बिलकुल भी न लगाएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

नारियल तेल से चेहरे के काले धब्बे कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेंगी ग्लोइंग स्किन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version