
Neem Oil And Camphor Benefits For Hair: बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए सही ढंग से केयर करने की जरूरत होती है। इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर हेयर केयर प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से कई तरह के नुकसान का खतरा रहता है। बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए नीम का तेल और कपूर लगाने की सलाह दी जाती है। नीम के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। वहीं कपूर में मौजूद गुण बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बालों में मौजूद डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने से लेकर बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए कपूर और नीम के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
इस पेज पर:-
बालों में नीम का तेल और कपूर लगाने के फायदे- Neem Oil And Camphor Benefits For Hair in Hindi
1. बालों को सफेद होने से बचाए
बाल सफेद होने की समस्या से बचाव के लिए कपूर और नीम के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। नीम के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देने और कम उम्र में सफेद होने से बचाने का काम करते हैं। नीम के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कई फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों को धोने से पहले जरूर करें ये काम, बाल रहेंगे मजबूत और हेल्दी
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
नीम के तेल और कपूर का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इनमें मौजूद गुण बालों को पोषण देने और जड़ से मजबूत बनाने का काम करते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसे मिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. हेयर फॉल कंट्रोल करने में मददगार
असंतुलित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या आम हो गयी है। हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने या हेयर फॉल की समस्या से परेशान है। बालों को टूटने से बचाने के लिए नीम के तेल और कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: बालों में लगाएं बादाम और अरंडी का तेल, दूर होंगी कई परेशानियां
4. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए
बालों और स्कैल्प पर गंदगी जमा होने की वजह से डैंड्रफ या रूसी की समस्या होती है। बालों में मौजूद रूसी हेयर फॉल और ग्रे हेयर का कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल और कपूर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
5. बालों को बनाए घना और मजबूत
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कपूर और नीम के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों को पोषण मिलता है और मजबूती बढ़ती है।
बालों में नीम का तेल और कपूर कैसे लगाएं?- How To Use Neem Oil Camphor On Hairs in Hindi
इन दिनों गुनगुने पानी से हेयर वॉश करने की वजह से सिर में खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्या आम हो जाती है। आप इस समस्या से भी नीम के तेल की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए नीम के साथ कपूर मिलाएं और तेल का हल्का गुनगुना कर लें। आप तेल की मात्रा अपने बालों की लेंथ के अनुसार लें और उसी के अनुकूल कपूर डालें। इस तैयार तेल को अपने बालों में लगाएं। तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कुछ देर के लिए सिर की मसाज भी करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version