Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

गर्दन पर धारियां (Neck Lines) क्यों बन जाती हैं? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

Neck Lines: गले और गर्दन पर नजर आने वाली धार‍ियां समय के साथ बढ़ने लगती हैं। इन्‍हें कम करने के उपाय जान लें।

Neck Lines: गले या गर्दन के ह‍िस्‍से पर नजर आने वाली धार‍ियां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। अगर आप इन्‍हें नजरअंदाज कर देंगे, तो समय के साथ ये धार‍ियां गहरी होती जाएंगी। गले या गर्दन पर नजर आने वाली धार‍ियां क‍िसी भी उम्र में हो सकती हैं। शरीर में फैट अचानक बढ़ने या घटने के कारण ये धार‍ियां नजर आती हैं। इसके अलावा भी कई कारण हैं ज‍िनके बारे में हम आगे जानेंगे। साथ ही आपको बताएंगे गर्दन पर नजर आने वाली धार‍ियों को ठीक करने के घरेलू उपाय। इन धार‍ियों का इलाज सही समय पर क‍िया जाए, तो इन्‍हें बढ़ने से रोका जा सकता है।    

गले या गर्दन पर रेखाएं नजर आने के कारण- Neck Lines Causes  

  • जो लोग गर्दन को ज्‍यादा समय के ल‍िए नीचे रखते हैं उनकी गर्दन पर रेखाएं नजर आ सकती हैं।
  • गर्दन पर ड्राईनेस के कारण भी रेखाएं नजर आ सकती हैं। त्‍वचा में रूखेपन के कारण भी धार‍ियां नजर आने लगती हैं।
  • यूवी रेज के संपर्क में आने के कारण भी गर्दन या गले पर रेखाएं नजर आती हैं।
  • उम्र बढ़ने के कारण एज‍िंग साइन्‍स के रूप में गर्दन या गले पर धार‍ियां नजर आ सकती हैं।  
  • गर्दन पर क्रीम या मॉश्चराइजर न लगाने के कारण धार‍ियां नजर आ सकती हैं।  

गर्दन की धार‍ियों को दूर करने के घरेलू उपाय- Neck Lines Home Remedies 

olive oil benefits

  • गर्दन या गले पर नजर आने वाली धार‍ियों को कम करने के ल‍िए ऑल‍िव ऑयल का इस्‍तेमाल करें।    
  • संतरे में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याएं दूर होती हैं।
  • गर्दन वाले ह‍िस्‍से पर व‍िटाम‍िन ई ऑयल से माल‍िश करें। इससे धार‍ियां हल्‍की होने लगेंगी।
  • त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉश्चराइज करने के ल‍िए नार‍ियल के तेल का इस्‍तेमाल करें।
  • गर्दन पर एलोवेरा और अंडे से बना पैक लगाने से भी धार‍ियां हल्‍की हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Rib pain Home Remedy: पसली में दर्द से म‍िलेगा छुटकारा, ऐसे इस्‍तेमाल करें नीलग‍िरी का तेल

गर्दन की धार‍ियों से बचने के उपाय- Neck Lines Prevention Tips  

  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी की कमी से त्‍वचा में रूखापन बढ़ जाता है और धार‍ियां नजर आ सकती हैं।  
  • हम में से ज्‍यादातर लोग चेहरे पर तो क्रीम लगाते हैं लेक‍िन गर्दन या गले पर क्रीम या मॉश्चराइजर नहीं लगाते। इस गलती से बचें।
  • धूम्रपान का सेवन न करें। इससे त्‍वचा में कोलाजन की मात्रा घट जाती है और गर्दन पर धार‍ियां और झुर्रि‍यां नजर आ सकती हैं।
  • गर्दन और गले वाले ह‍िस्‍से पर भी सनस्‍क्रीन लगाएं।  

ऊपर बताए तरीकों की मदद से गर्दन और गले पर नजर आने वाली धार‍ियों से छुटकारा म‍िलेगा।  

Read Next

प्राइवेट पार्ट का कालापन कैसे दूर करें? जानें 5 आसान घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 29, 2023 13:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content