सरसों के फूल के फायदे: सरसों के फूल से बनाएं त्वचा के लिए ये खास लेप, मिलेंगे ये 5 फायदे

सरसों के फूल के फायदे: सरसों के फूल से बना ये फेस पैक त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और लाभ। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सरसों के फूल के फायदे:  सरसों के फूल से बनाएं त्वचा के लिए ये खास लेप, मिलेंगे ये 5 फायदे


भारत में फरवरी के इस महीने में सरसों के खेत हर तरफ नजर आ जाएंगे। दरअसल, सरसों,  इस मौसम की सबसे प्रमुख फसल है। सरसों को कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। जैसे पहले तो इसके पत्तों को खाया जाता है, इसके बीजों को खाने में इस्तेमाल किया जाता है और इन बीजों से तेल भी बनाया जाता है। इन सबके फायदे के बारे में तो, आप जानते ही होंगे पर क्या आप सरसों के फूलों के बारे में जानते हैं। क्या आपको पता है कि सरसों के फूल के फायदे क्या हैं (Mustard Flower Benefits)? दरअसल, सरसों के पीले फूलो में कई औषधीय गुण होते हैं। जैसे कि पहले तो ये एंटीबैक्टीरियल का काम करता है और इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। दूसरा इसका एंटीइंफ्लेमेटी गुण सूजन को कम करने में भी मददगार है। इसके अलावा ये एंटीसेप्टीक भी है और एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह भी काम करता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप सरसों के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Inside1mustardflower

आज हम आपको सरसों के फूलों को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि सरसों के फूल से आप फेस पैक कैसे बना सकते हैं और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सरसों के फूल से बनाएं फेस पैक- Mustard flower face pack

सरसों के फूल से फेस पैक बनाने के लिए 

  • -पहले तो सरसों के ताजे फूल ले लें और इसे साफ पानी में डाल कर धो लें।
  • -अब इन फूलों के साथ बेसन मिला कर इसे गाढ़ा करके पीस लें।
  • -अब इसे एक कटोरी में निकालें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • -फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 
  • -इसे 10 मिनट तक के लिए चेहरे पर ऐसे ही लगे रहने दें।
  • -फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें : Natural Hair Colour: ब्राउन बालों के ल‍िए चाय और कॉफी से बनाएं ये नैचुरल हेयर डाई, जानें तरीका

त्वचा के लिए सरसों के फूल के फायदे-Mustard flower benefits for skin in hindi

1. स्किन में अंदर से निखार लाता है

एलोवेरा जेल के साथ मिलाने पर सरसों के फूलों से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। ये न केवल त्वचा से सारी गंदगी और अशुद्धियों को दूर करता है, बल्कि आपकी त्वचा को नमीयुक्त भी रखता है। इस तरह ये चेहरे में अंदर से निखार लाता है। 

2. ब्लैकहेड्स हटाता है

त्वचा पर जमे ऑयल और गंदगी के कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। ऐसी त्वचा की समस्याओं के फूल की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकता है। सरसों के फूल से बना ये फेस पैक प्रभावी एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। किसी भी अन्य स्क्रब की तरह, आप सरसों के फूलों से बने इसे फेस पैक को इस्तेमाल कर सकते हैं। ये  त्वचा से सभी अतिरिक्त तेल को हटा देते हैं और आपकी त्वचा को फिर से उसकी ताजगी में भर देते हैं।

3. झुर्रियां कम करता है

समय के साथ हमारी त्वचा बेहद कमजोर हो जाती है और खराब डाइट व लाइफस्टाइल के कारण स्किन पर झुर्रियां होने लगती है। ऐसे में सरसों के फूल से बना ये फेस पैक त्वचा में हाइड्रेशन को बहाल करता है और झुर्रियों को कम करता है। सरसों के बीज कैरोटीन और ल्यूटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को दूर करते हैं। 

Insidekainfacepack

इसे भी पढ़ें : त्‍वचा पर काले धब्‍बे (Blackheads) और पिगमेंटेशन (Pigmentation) को दूर करता है घी, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

4. टैनिंग कम करता है

सर्दियां जब जा रही हैं तो, त्वचा पर टैनिंग दिखने लगते हैं। दरअसल, सर्दियो में धूप में बैठने के कारण स्किन टैनिंग बढ़ जाती है। सरसों के फूलों से बना ये फेस पैत पिग्नेंटेशन को कम करने में मदद करता है और टैनिंग कम करता है। साथ ही इसका विटामिन सी तत्व त्वचा को अंदर से साफ करता है। 

5. स्किन इंफेक्शन में मददगार

सरसों के फूल से बना फेस पैक एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। ये स्किन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका एंटीसेप्टिक गुण त्वचा में होने वाले घावों को सही करता है और इसकी हीलिंग में मदद करता है। 

तो, इन तमाम फायदे के लिए आप सरसों के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपकी त्वचा की सूजन को दूर कर सकते हैं और आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। 

all images credit: freepik

Read Next

त्‍वचा पर काले धब्‍बे (Blackheads) और पिगमेंटेशन (Pigmentation) को दूर करता है घी, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer