मानसिक विकलांग बच्चों के लिए संगीत थेरेपी

जब एक बच्चे को एक सामान्य बच्चों के मुकाबले संवेदी जानकारी का उपयोग करने में और समझने में कठिनाई होती हैं, तो उसे सीखने में विकलांगता से पीड़ित कहा जाता है। हालांकि मानसिक तौर पर विकलांग बच्चों के लिए संगीत थेरेपी फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसिक विकलांग बच्चों के लिए संगीत थेरेपी


जब एक बच्चे को एक सामान्य बच्चों के मुकाबले संवेदी जानकारी का उपयोग करने में और समझने में कठिनाई होती हैं, तो उसे सीखने में विकलांगता से पीड़ित कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि जो कुछ भी बच्चा देखता है और सुनता है, वह उसको अन्य सामान्य बच्चो की तुलना में अलग तरीके से समझता है और व्याख्या करता है। सीखने का प्रत्येक विकार दूसरों की तुलना में अलग होता हैं और हर बच्चे में विभिन्न होता हैं।



यह बच्चे बुद्धिमान नहीं होते ऐसी एक आम धारणा होती हैं। लेकिन यह सच नहीं है, फर्क सिर्फ इतना हैं कि वे चीजें अन्य बच्चों की तुलना में अलग तरीके से समझते हैं। दुर्भाग्य से, इसके लिए कोई स्थायी इलाज नही हैं और इसलिए भौतिक चिकित्सा, व्यावसायिक चिकित्सा और संगीत चिकित्सा जैसे विभिन्न उपचार करने की जरूरत होती है। चलो हम सिखने में विकलांग बच्चो में संगीत चिकित्सा का लाभ कैसे होता हैं इसकी जानकारी लेते हैं।

 

 

बच्चों के लिए संगीत थेरेपी

सीखने में विकलांग बच्चों में संगीत चिकित्सा का लाभ लंबा हैं, और यह चिकित्सा बच्चों के लिए लाभधारक साबित नही रहेगी ऐसे सोचने की कोई जरूरत नहीं है। अमेरिकी संगीत थेरेपी एसोसिएशन के अनुसार सीखने में विकलांग बच्चों के साथ संगीत चिकित्सा तुरंत प्रतिक्रिया देती है क्योंकि संगीत मस्तिष्क के एक अलग हिस्से द्वारा संसाधित होता है। यह बच्चों को अधिक जानकारी को समझने में और आत्मसात करने में मदद करती है। इसके अलावा, धीमा और आरामदायक संगीत गीत के विभिन्न प्रकार बच्चों को भावनात्मक रूप से शांत करने में मदद भी करते है। संगीत थेरेपी बच्चों को रचनात्मक तरीके से उनकी हताशा को अधिक सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर करने में भी काम आती है। बच्चों को भी अपनी भावना व्यक्त करने में और संवाद करने में  अधिक आसानी होती हैं।



सीखने में विकलांगता के साथ बच्चे ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते और उनकी एकाग्रता को बनाए नहीं रख सकते हैं। इस संगीत चिकित्सा की मदद के साथ, यह बच्चें बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में और जानकारी को याद रखने में सक्षम बनते हैं। इतना ही नही, संगीत चिकित्सा सीखने में विकलांगता के साथ बच्चों में कारगर साबित होती हैं, क्योंकि यह उनकी एकाग्रता की क्षमता में सुधार करती हैं, जिससे उन्हें अपनी बुद्धि का अधिकतम उपयोग करने में मदद मिलती हैं।



सीखने में विकलांगता के साथ बच्चों के हाथ आंख का समन्वय और मांसपेशीयों की गतिविधी में समन्वय कमजोर होता हैं। संगीत चिकित्सा उन्हें इस समन्वय में सुखदायक तरीके से सुधार करने के लिए मदद करती हैं, और उन्हें स्वतंत्रता और आत्म विश्वास की भावना देती हैं। संगीत चिकित्सा इन बच्चों को शांत और उनकी मनोदशा को उल्हासित करती हैं, और बच्चों में स्वतंत्रता की भावना दिलाने में और बच्चों को बेहतर तरीके से सिखने में मदद करती हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता हैं।

 

Image Source - Getty

Read More Articles On Healthy Living in Hindi

 

 

Read Next

दर्द के उपचार लिए होम्योपैथी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version