
मशरूम का सेवन पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी पाया जाता है। मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए मशरूम फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी मशरूम फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत करनी है उन्हें मशरूम का सेवन करना चाहिए। मशरूम में आयरन, कॉपर, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर आदि की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इंजाइम्स से भरपूर मशरूम का सेवन करने से शरीर कई बीमारियां दूर होती हैं। आगे जानते हैं पुरुषों के लिए मशरूम खाने के अन्य लाभ और सेवन का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।

स्पर्म सेल्स बढ़ेंगे
पुरुषों में स्पर्म सेल्स की संख्या कम होने के कारण बांझपन की समस्या आम हो गई है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों में स्पर्म सेल्स कमजोर हो जाते हैं। स्पर्म सेल्स की संख्या बढ़ाने के कारण मशरूम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मशरूम का पाउडर दूध में मिलाकर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मशरूम पाउडर खाने के फायदे और नुकसान
टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की मात्रा बढ़ती है
मशरूम का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की मात्रा बढ़ती है। मशरूम में जिंक पाया जाता है। जिंक की मदद से टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा बढ़ सकती है। मशरूम का सेवन करने से धमनियों में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है।
प्रोस्टेट ग्लैंड के लिए फायदेमंद है मशरूम
मशरूम का सेवन, प्रोस्टेट ग्लैंड के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई शोध में ऐसा बताया गया है, कि मशरूम का सेवन करने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। हालांकि ओनलीमायहेल्थ इस बात का दावा नहीं करता। मशरूम में एंटीट्यूमर और एंटीकैंसर गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर बढ़ाने वाली कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद है मशरूम का सेवन
जिन पुरुषों को डायबिटीज या हाई शुगर की समस्या है, उन्हें मशरूम का सेवन करना चाहिए। मशरूम के पाउडर में बीटा-ग्लूकन पाया जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है और कार्ब्स की मात्रा भी बेहद कम होती है। हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम का सेवन फायदेमंद होता है।
मशरूम का सेवन कैसे करें?
- एक दिन में मशरूम की 200 ग्राम मात्रा का ही सेवन करें। इससे ज्यादा मात्रा का सेवन करने से बचें।
- मशरूम को सुखाकर पाउडर के फॉर्म में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- मशरूम का सेवन सैंडविच या सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
- मशरूम के सूप का सेवन कर सकते हैं।
- मशरूम को ग्रिल या बेक करके भी खा सकते हैं।
पुरुषों की सेहत के लिए मशरूम फायदेमंद है। इसका सेवन करने से प्रोस्टेट ग्लैंड हेल्दी रहेगा। स्पर्म काउंट बढ़ेगा और टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का संतुलन भी ठीक रहेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version