
Mulethi Face Pack for Pigmentation: स्किन से जुड़ी परेशानियों में मुलेठी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मुलेठी को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मुलेठी में मौजूद गुण शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलेठी के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को बेहतर बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्किन की कई गंभीर परेशानियों में बहुत फायदेमंद होता है। पिगमेंटेशन की समस्या में मुलेठी का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। पिगमेंटेशन की समस्या में आपकी स्किन पर दाग-धब्बे आदि हो जाते हैं, इन समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है।
पिगमेंटेशन दूर करने के लिए मुलेठी का फेस पैक- Mulethi Face Pack Benefits for Pigmentation
मुलेठी में मौजूद औषधीय गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या होने पर डार्क स्पॉट्स, धब्बे और कई दूसरी समस्याएं भी होती हैं। इन समस्याओं में मुलेठी का फेस पैक लगाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। मुलेठी में स्किन के लिए फायदेमंद Glycyrrhizin Acid पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन पर सूजन को भी खत्म करने में बहुत फायदा मिलता है। मुलेठी पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन पिगमेंटेशन और एक्ने, पिंपल्स और कई दूसरी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन की रंगत भी बढ़ती है।
कैसे बनाएं मुलेठी का फेस पैक?- How To Make Mulethi Face Pack?
मुलेठी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप आधा चम्मच मुलेठी का पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ गर्दन और आसपास के हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं। लगाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्चे दूध और चंदन का फेसपैक लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनाएं
स्किन पर मुलेठी का फेस पैक लगाने से आपको पिगमेंटेशन के अलावा कई अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों का प्रभाव नहीं होता है। इसके अलावा स्किन को धूल, मिट्टी और प्रदूषण के प्रभावों से बचाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)