इस सबसे बड़े खतरे से अनजान हैं अधिकांश महिलाएं

महिलाएं अपने हृद्य संबंधित रोगों या अन्य रोगों की डॉक्टर से कभी चेकअप ना करा कर कई बीमारियों के खतरों को एक साथ आमंत्रित करती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस सबसे बड़े खतरे से अनजान हैं अधिकांश महिलाएं


अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के द्वारा हाल ही आयोजित की गई वैज्ञानिक सत्र 2015 में महिलाओं पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश महिलाएं अपने हृदय संबंधित रोगों से अनजान होती है क्योंकि वे मानती हैं कि उन्हें कोई हृदय रोग नहीं है।

सिरदर्द
यह रिपोर्ट 2014 के सर्वे पर आधारित  

यह रिपोर्ट 2014 में 1011 वयस्क महिलाओं पर किए गए सर्वे का नतीजा है। इस सर्वे में पाया गया था कि जिन महिलाओं को किसी अन्य महिला के हृदय रोगों से पीड़ित होने की जानकारी थी उनमें से केवल 25 फीसदी को अपने हृदय रोग की जानकारी थी और उनमें से 19 फीसदी महिलाओं ने ही अपने डॉक्टर से इस रोग के बारे में परामर्श लिया था। सर्वे में यह भी पाया गया कि केवल 23 फीसदी महिलाओं को ही 25-49 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं के हृदय रोग से पीड़ित होने के बारे में जानकारी थी, जबकि 50-60 की उम्र में यह आंकड़ा 37 फीसदी था।

कराएं समय पर जांच

बेयरे मर्ज ने कहा कि समय-समय पर महिलाओं को अपने हृदय संबंधी रोगों की जांच करवाना चाहिए जिससे हृदय संबंधी बीमारियों की  आशंका दूर हो जाए। साथ ही उन्होंने इस संबंध में उम्र, वंश, लिंग, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर, डायबिटीज और स्मोकिंग स्टेटस के माध्यम से इन बीमारियों की वजह से लाइफटाइम रिस्क स्कोर भी इजाद किया है।
उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा, 'अपने डॉक्टर से हृदय रोगों के संबंध में चर्चा करें। 40 या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं को अपना रिस्क स्कोर देखना चाहिये। यदि आपकी उम्र 40 से कम है तो भी आपको ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल की जानकारी होनी चाहिये।'

Read Next

कम सोने वालों को है किडनी खराब होने का खतरा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version