मोमोज खाने वालों को हो सकती है ये खतरनाक बीमारी!

मैदे को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्‍लीच किया जाता है, जो कि बहुत हानिकारक होता है। इसे खाने के और भी दुष्‍प्रभाव हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मोमोज खाने वालों को हो सकती है ये खतरनाक बीमारी!


मैदे से बने जिस मोमोज को आप रोज खाते हैं वह आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है शायद ये बात आप नही जानते हैं। आजकल हर गली, नुक्‍कड़ पर मोमोज की दुकान पर लोग बड़े चाव से मोमोज खाते देखे जा सकते हैं। मोमोज या मैदे से बने खाद्य पदार्थ के कई साइड इफेक्‍ट भी हैं क्‍योंकि मैदा परिष्‍कृत गेंहू का आटा होता है, इसमें फाइबर नही होता है। मैदे को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्‍लीच किया जाता है, जो कि बहुत हानिकारक होता है। इसे खाने के और भी दुष्‍प्रभाव हैं।

इसे भी पढ़ें : कौन सा चॉकलेट है हेल्‍दी ? वाइट, मिल्‍क या डार्क!

stomach

मैदे के सेवन से होने वाली समस्‍या

1- मैदा खाने से बॉडी में शुगर लेवल बढ़ जाता है। क्‍योंकि इसमें हाई ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है।
 
2- ब्‍लड शुगर बढ़ने से खून में ग्‍लूकोज जमने लगता है, इससे बॉडी में केमिकल रिएक्‍शन होता है, जिससे गठिया और ह्रदय संबंधी बीमारियां होने लगती है।

3- मैदे से बने मोमोज में फाइबर नही होता है, इसके अत्‍यधिक सेवन से पेट में कब्‍ज की समस्‍या होने लगती है। इससे सिर में दर्द और मिचली जैसी भी प्रॉब्‍लम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : शकरकंद खाए बिना ही ऐसे घटाएं वजन!


4- जो लोग नियमित रूप से मैदे से बने मोमोज या अन्‍य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है।

5- जब मैदा बनाया जाता है तो इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है। जोकि हड्डियों से कैल्शियम को अवशोषित कर लेता है, जो हड्डी को कमजोर कर देते हैं।

6- मैदे में ग्‍लूटन होता है जो कि फूड एलर्जी को पैदा करता है। ग्‍लूटन खाने को लचीला बनाकर मुलायम टेक्‍सचर देता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet and Nutrition In Hindi

 

Read Next

कमजोर शरीर में दोबारा जान डाल देगा ये ड्राई फ्रूट, पोषण से है भरपूर

Disclaimer