Doctor Verified

बच्चे को लूज मोशन होने पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Loose Motions In Child: बच्चों को लूज मोशन होने पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। लेकिन इस दौरान कुछ गलतियां स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। यहां जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे को लूज मोशन होने पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है भारी

How To Stop Loose Motion In Child: खराब खानपान की आदतों के कारण लूज मोशन होना आम बात है। वहीं मौसम में बदलाव होने पर भी लूज मोशन की समस्या हो जाती है। आजकल बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। फास्ट फूड के बढ़ते ट्रेंड के कारण बच्चो में पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा हो सकती हैं। इसके कारण बच्चों को तेज पेट दर्द, बार-बार मल त्याग के लिए जाना या बेचैनी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लूज मोशन के लिए लोग ज्यादातर घरेलू नुस्खो की सहायता लेते हैं। लेकिन यह चीज समस्या बढ़ाने का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं, कि ऐसी समस्या के दौरान किन चीजों का ध्यान रखा जाए। इस विषय परक विस्तार से बात करते हुए पीडियाट्रिशियनऔर नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ गार्गी बांगड़ ने अपने इंटाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए एक लेख के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।

loose motion in kids

बच्चे को लूज मोशन होने पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां- What To Avoid When Child Has Diarrhoea 

शुरुआत से ही एंटीबायोटिक देना

एक्सपर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत तक गैस्ट्रोइंफेक्शन्स वायरल होते हैं, जो समय के साथ गट हेल्थ को अपने आप हील कर लेते हैं। लेकिन एंटीबायोटिक देने से गट हेल्थ के गुड बैक्टीरिया को नुकसान हो सकता है, जो समस्या बढ़ाने का कारण  बन सकता है। अगर बच्चे के दस्त में खून हैं या बच्चे को बैक्टीरियल इंफेक्शन है, तो बच्चे को एंटीबायोटिक दी जा सकती है। लेकिन बच्चे को क्या दवा कितने और कब तक देनी है, इसकी सलाह पीडियाट्रिशियन से लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़े- क्या दांत निकलते समय शिशु को दस्त होना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर की राय

गलत ओआरएस देना 

ओआरएस यानि ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट्स, जिनका सेवन डायरिया संबंधी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। इसमें चीनी और नमक का मिश्रण पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने और पाचन से जुड़ी समस्या में राहत दे सकता है। कुछ लोग मार्केट से कोई भी ओआरएस लेकर बच्चे को देना शुरू कर देते हैं। लेकिन गलत ओआरएस देने से बच्चे की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सिर्फ डॉक्टर या डब्लूएचओ द्वारा बताए गए ओआरएस का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित माना जाता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Gargi Bangar (@upto18_india)

हाई शुगर ड्रिंक्स देना 

कई लोग अपने बच्चों को लूज मोशन के दौरान पैकेज्ड जूस या चाय-कॉफी देना सही मानते हैं। लेकिन इन चीजों में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है, जो पाचन को और भी नुकसान कर सकती है। लूज मोशन में कैफीन लेना भी नुकसानदायक पाया जाता है। इसलिए बच्चे को लूज मोशन होने के दौरान इन चीजों से दूर रखना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चे को लूज मोशन के दौरान नमक-चीनी का मिश्रण जैसे कि नींबू पानी देना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- बच्चों को दस्त होने पर खिलाएं ये 5 फूड्स, मजबूत होगा पाचन

बच्चे को लूज मोशन होने पर कोई भी मार्केट प्रोडक्ट डॉक्टर की बिना सलाह के नहीं दे। इसके साथ ही अगर समस्या 2 दिन से ज्यादा बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

Read Next

विटामिन बी 12 की कमी से भी बच्चे हो सकते हैं चिड़चिड़े, डॉक्टर से समझें कनेक्शन और कमी दूर करने के उपाय

Disclaimer