Doctor Verified

क्या दांत निकलते समय शिशु को दस्त होना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर की राय

Loose Motion In Babies: दांत निकलने के दौरान शिशुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या इसके कारण बच्चों को लूज मोशन हो सकता है? 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 19, 2023 10:15 IST
क्या दांत निकलते समय शिशु को दस्त होना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर की राय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

शिशुओं की देखभाल से जुड़ी कई बाते हम हमेशा से सुनते आए हैं। नवजात की डाइट कैसी होनी चाहिए या उन्हें किस तरह से कपड़े पहनाए जाने चाहिए। यह सभी बाते दादी-नानी के समय से आज तक मानी जाती हैं। इसी प्रकार बच्चे को  दांत निकलने से भी कई चीजे जोड़कर देखी जाती हैं। कई लोगों का मानना होता है कि बच्चों को दांत निकलते वक्त उन्हें लूज मोशन यानी दस्त की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या यह बात सच में सही है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की सी के बिरला हॉस्पिटल (गुड़गांव) के लीड कंसल्टेंट, नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक्स डॉ सौरभ खन्ना से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।

loose motion reasons in babies

क्या दांत निकलने पर बच्चे को लूज मोशन होता है? (Does Teething Cause Loose Motion In Babies)

दांत निकलने पर बच्चे को लूज मोशन होने को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है। बच्चे को लूज मोशन होने के पीछे कई अन्य कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल दांत निकलते वक्त बच्चे के मसूडे़ बहुत सख्त हो जाते हैं, जो उनमें इरीटेशन पैदा कर सकते हैं। इसके कारण बच्चे आसपास की चीजों और अपने हाथ को मुहं में लेने की कोशिश करते हैं। अगर ऐसे में उनके आसपास हाइजीन नहीं होगी, तो इसके कारण उनके पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। यह समस्या बच्चे को लूज मोशन कर सकता है। दांत निकलने के दौरान बच्चों के शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है, साथ ही उनको ज्यादा राल आने लगती है। इस दौरान बच्चा दूध की ज्यादा डिमांड करने लगता है और दूध का ज्यादा सेवन करने से बच्चा बार-बार मल त्याग करता है। 

शिशुओं को लूज मोशन किन कारणों से होता है? (Loose Motion Reason For Babies)

गैस्ट्रोकोलिक इफेक्ट्स

गैस्ट्रोकोलिक इफेक्ट्स में बच्चा दूध पीने के तुरंत बाद ही मल त्याग कर देता है। यह समस्या नहीं बल्कि, एक बेहद साधारण कारण है। इसके इलाज की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है। 

पेट में इन्फेक्शन 

बच्चे की दूध की बोतल साफ न होने पर बोतल के बैक्टीरिया सीधा बच्चे के पेट में चले जाते हैं, जो पेट में इन्फेक्शन होने का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही अगर बच्चे को उप्पर का दूध सही तरीके से बनाकर नहीं दिया जा रहा है, तो इससे इन्फेक्शन हो सकता है, जो बच्चे को लूज मोशन होने का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़े-शिशु को दस्त लगने पर अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

लैक्टोज इंटॉलरेंस 

कई बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस होना भी लूज मोशन होने का कारण बन सकता है। लैक्टोज दूध में पाया जाने वाला जरूरी कार्बोहाइड्रेट है, जिसकी कमी से बच्चों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है। 

फीड इंटॉलरेंस 

फीड इंटॉलरेंस की स्थिति में बच्चे को लूज मोशन और उल्टी की समस्या हो सकती है। यह समस्या फार्मुला मिल्क यानि उप्पर के दूध का सेवन करने वाले बच्चों में होती है। इसमें बच्चे को दूध पच नहीं पाता है, जिसके कारण उसे लूज मोशन हो जाता है। 

गाय के दूध प्रोटीन एलर्जी

कई बार बच्चो को गाय के दूध से भी एलर्जी हो जाती है, जिसके कारण उन्हें उल्टी या लूज मोशन हो सकता है। गाय के दूध में प्रोटीन होता है, जिसका सेवन करने पर कुछ बच्चों को प्रोटीन एलर्जी भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़े- बच्चों को दस्त होने पर खिलाएं ये 5 फूड्स, मजबूत होगा पाचन

शिशुओं को लूज मोशन का इलाज (Loose Motion Treatment For Babies)

समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले इसकी वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए। अगर समस्या वायरल के कारण हुई है, तो इसके लिए दवा देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं अगर बच्चे को लैक्टोज इंटॉलरेंस हुआ है, तो इसके लिए कुछ ड्रोप्स दी जाती है जिसे लेक्टिस कहा जाता है। कोई भी दवा देने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 
Disclaimer