अंडरआर्म्स में निकल आए हैं दाने? कारण हो सकती हैं ये 5 गलत‍ियां

आपको बार-बार अंडरआर्म्स की त्‍वचा में दाने नजर आते हैं, तो आप उसका कारण बन रही गलत‍ियों पर गौर करें। जानते हैं ऐसी 5 गल‍त‍ियों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स में निकल आए हैं दाने? कारण हो सकती हैं ये 5 गलत‍ियां

अंडरआर्म्स हमारे शरीर का नाजुक ह‍िस्‍सा है। जरा सी लापरवाही के कारण अंडरआर्म्स की त्‍वचा खराब हो सकती है। कई बार इस ह‍िस्‍से में छोटे-छोटे दाने नजर आते हैं। क्‍या आपने कभी इसका कारण जानने की कोश‍िश की है? अंडरआर्म्स में नजर आ रहे है दानों के पीछे कई खराब आदतें हो सकती हैं ज‍िनके बारे में हम आगे जानेंगे।    

pimples causes in hindi

1. मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल न करना 

कई लोग अंडरआर्म्स में मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल नहीं करते हैं। इससे त्‍वचा ड्राई हो जाती है। साथ ही इंग्रोन हेयर्स के कारण अंडरआर्म्स में खुजली हो सकती है। अगर आप मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल नहीं करेंगे, तो त्‍वचा में इंफेक्‍शन हो सकता है।      

2. रेजर का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करना 

अंडरआर्म्स में अनचाहे बालों को हटाने के ल‍िए कई मह‍िलाएं रेजर का इस्‍तेमाल करती हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि रेजर्स का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से बगल में दाने हो सकते हैं। महीने में 1 से 2 बार से ज्‍यादा रेजर का इस्‍तेमाल आपको नहीं करना चाह‍िए। रेजर्स के ओवरयूज से त्‍वचा ड्राई हो जाती है और दाने न‍िकल सकते हैं या रैशेज की समस्‍या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप करते हैं अंडरआर्म्स (कांख) की सही साफ-सफाई? इन 5 तरीकों से करें इसकी सही देखभाल

3. टाइट कपड़े पहनना 

अगर आप ज्‍यादा टाइट कपड़े पहनते हैं, तो आपको बगल में दाने की समस्‍या हो सकती है। जब ब्रा या टी शर्ट बगल से च‍िपके होते हैं, तो उस एर‍िया में हवा नहीं लग पाती। पसीना आने के कारण, बैक्‍टीर‍िया ग्रो करने लगते हैं ज‍िससे दाने होते हैं। आपको ज्‍यादा तंग कपड़े पहनने से बचना चाह‍िए। इसके साथ ही कॉटर मटेर‍ियल के ही इनरव‍ियर पहनें।     

4. परफ्यूम का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करना 

आप अगर ड‍ियो या परफ्यूम यूज करते हैं, तो हो सकता है इसी कारण से बगल में दाने हो रहे हों। हर व्‍यक्‍त‍ि का स्‍क‍िन टाइप अलग होता है इसल‍िए ये जरूरी नहीं है क‍ि आपको हर प्रकार की खुशबू सूट करे। ड‍ियो और परफ्यूम में कई तरह के इंग्रीड‍िएंट्स मौजूद होते हैं ज‍िनके इस्‍तेमाल से त्‍वचा में रेडनेस, सूजन या दाने हो सकते हैं। परफ्यूम के कारण कॉन्‍टैक्‍ट डर्मेटाइट‍िस की समस्‍या भी हो सकती है।

5. सफाई का ख्‍याल न रखना 

साफ-सफाई का ख्‍याल न रखने के कारण अंडरआर्म्स में प‍िंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। आपको जरूरत महसूस होने पर द‍िन में 1 बार से ज्‍यादा नहाना चाह‍िए। कई लोगों को ज्‍यादा पसीना आता है ज‍िसके कारण इंफेक्‍शन हो सकता है। दानों की समस्‍या से बचने के ल‍िए साफ-सफाई पर ध्‍यान दें। 

इन गलत आदतों को ठीक कर लें, दानों की समस्‍या खुद ही ठीक हो जाएगी। बेहतर जानकारी के ल‍िए त्‍वचा रोग व‍िशेषज्ञ से सलाह लें। 

Read Next

चुकंदर और कॉफी से बनाएं फेस पैक, स्किन से पिंपल्स और एक्ने होंगे गायब

Disclaimer