स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने की चाहत हम सभी को होती है। लेकिन ज्यादातर लड़कों को स्टाइलिश दिखने के नाम पर सिर्फ 2-3 चीजें ही पता होती हैं- हेयर स्टाइल, जूते और कपड़े। इसके अलावा उनका ध्यान अपने शरीर के उन छोटे-छोटे हिस्सों पर नहीं जाता है, जो उनके लुक को खराब करती हैं। आज भी लड़के इस बात के लिए काफी हद तक 'बदनाम' हैं कि वो अपने शरीर का खास ख्याल नहीं रखते हैं। कई ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि लड़के ग्रूमिंग से संबंधित बहुत सारी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिसका असर उनकी खूबसूरती और स्टाइल पर लंबे समय में पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं लड़कों द्वारा की जाने वाली ग्रूमिंग संबंधी 5 सबसे आम गलतियां।
दिन में 2 बार मुंह न धोना
लड़कों में अक्सर एक आदत पाई जाती है कि वो नहाते समय ही अपना चेहरा धोते हैं। इसके बाद पूरे दिन में दूसरी बार वो मुंह धोने को जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि ग्रूमिंग के बेसिक रूल्स के मुताबिक लड़की हो या लड़के, सभी को दिन में कम से कम 2 बार अपने मुंह की अच्छे फेस वॉश से सफाई करनी चाहिए। एक बार सुबह नहाते समय धो लें और दूसरी बार रात में धोएं। इससे चेहरे पर जमा डर्ट (धूल कण), ऑयल, सीबम और डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती हैं और चेहरे पर मुंहासे, कालापन या दानों की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: पतले और स्लिम दिखने के लिए लड़के जरूर ट्राई करें ये 5 फैशन टिप्स, दिखेंगे स्टाइलिश
टॉप स्टोरीज़
चेहरे पर मॉइश्चराइजर न लगाना
एक दूसरी गलती जो सबसे ज्यादा लड़के करते हैं, वो है चेहरे पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग न करना। ये गलती खासकर वो लड़के करते हैं, जो दाढ़ी वाला लुक पसंद करते हैं। दरअसल दाढ़ी से आधे से ज्यादा मुंह ढक जाता है, तो लड़कों को लगता है कि अब थोड़े से हिस्से में कुछ भी लगाने की जरूरत नहीं है। मगर ऐसा नहीं है। आप चाहे बीयर्ड लुक रखें या क्लीन शेव, आपको अपने चेहरे पर रोजानना फेस मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे चेहरे की त्वचा ड्राई नहीं होती है, चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नहीं आते हैं और चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी बना रहता है।
जरूरत से ज्यादा हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करना
हर इंसान को अपने सिर के बालों से प्रेम होता है। इस मामले में लड़के-लड़कियों से पीछे नहीं हैं। इसलिए देखा जाता है कि लड़के अक्सर अपने हेयर केयर प्रोडक्ट्स को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हैं। बालों पर जल्दी-जल्दी नए-नए हेयर केयर प्रोडक्ट्स ट्राई करने से बाल कमजोर और खराब होते हैं। एक सामान्य गलती लड़के यह भी करते हैं कि जो भी हेयर केयर प्रोडक्ट वे रेगुलर इस्तेमाल करते हैं (ऑयल, सीरम, जेल) उसकी मात्रा बहुत ज्यादा ले लेते हैं, इससे भी बालों को नुकसान पहुंचता है।
नाखून पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते
लड़कियां नेल पॉलिश लगाती हैं, इसलिए वो अपने नाखून बढ़ाती हैं। लेकिन नाखून बढ़ाने के दौरान भी वो इसकी साफ-सफाई का ख्याल रखती हैं। मगर लड़के अक्सर नाखून की देखभाल को जरूरी नहीं समझते हैं। नाखून हमारे हाथों की खूबसूरती का जरूरी हिस्सा हैं। इसलिए बेहतर तो यही है कि आप हर सप्ताह अतिरिक्त बढ़ आए नाखून को काट लें, ताकि हाथ अच्छे दिखें। लेकिन अगर आप नाखून बढ़ाना भी चाहते हैं, तो इसके भीतरी हिस्से की सफाई करते रहें, ताकि ये काले और गंदे न दिखें।
इसे भी पढ़ें: खूबसूरत घने और हेल्दी बालों के लिए लड़कों को जरूर अपनाने चाहिए ये 5 हेयर केयर टिप्स
बॉडी स्प्रे या डिओ को कपड़ों पर लगाते हैं
टीवी विज्ञापनों में देखकर बहुत सारे लड़के इस बात को सच मान लेते हैं कि डिओ या बॉडी स्प्रे की खुश्बू से लड़कियां आकर्षित होती हैं। ध्यान रखें कि तेज खुश्बू से आपके आसपास वालों का ध्यान आप पर जरूर जाता है, मगर इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ता है। डिओ और बॉडी स्प्रे की खुश्बू बहुत सामान्य होनी चाहिए, जिससे कि सिर्फ पास आने वाले को उसकी खुश्बू मिले। इसके अलावा एक गलती लड़के यह भी करते हैं कि डिओ या बॉडी स्प्रे को कपड़ों पर छिड़क लेते हैं, जबकि ये आपके शरीर पर अप्लाई करने के लिहाज से बनाए जाते हैं। इसलिए अगली बार अपने शरीर पर डिओ स्प्रे करें और सिर्फ 3 जगहों पर- गर्दन, सीने और अंडर आर्म्स।
Read More Articles on Skin Care in Hindi