मेनोपॉज के बाद क्यों फूलता है महिलाओं का पेट? जानें कारण बचाव के टिप्स

आमतौर पर देखा जाता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं का पेट फूलने लगता है। आमतौर पर इस तरह पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस और द्रव होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के बाद क्यों फूलता है महिलाओं का पेट? जानें कारण बचाव के टिप्स


मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति महिलाओं के जीवनकाल का ऐसा समय है, जब उनके मासिक चक्र यानी पीरियड्स बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर उनके शरीर के साथ मन और मस्तिष्क पर भी पड़ता है। आमतौर पर देखा जाता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं का पेट फूलने लगता है। आमतौर पर इस तरह पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस और द्रव होता है। आइए आपको बताते हैं मेनोपॉज के बाद क्यों आती है ये स्थिति।

क्या है ब्लोटिंग

ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट में गैस या द्रव पदार्थ की मात्रा बढ़ जाने के कारण पेट फूलने लगता है। इसके कारण पेट टाइट हो जाता है और कुछ महिलाओं का वजन भी बढ़ जाता है। कई बार ब्लोटिंग के कारण पेट के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है, जो खतरनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:- महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित करता है थायरॉइड, जानें कैसे

क्यों होती है मेनोपॉज के बाद ब्लोटिंग

मेनोपॉज के बाद ब्लोटिंग का कारण आमतौर पर पेट में गैस या पानी का जमा हो जाना है। दरअसल मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे उनके पीरियड्स बंद हो जाते हैं। ऐसे समय में एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़ जाने के कारण कई बार पेट में पानी ठहर जाता है, जो ब्लोटिंग का कारण बनता है। हालांकि इस समस्या के लिए सिर्फ एस्ट्रोजन ही जिम्मेदार नहीं होता। कई अन्य कारणों से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जैसे-

  • डाइट में बदलाव भी हो सकता है कारण।
  • मेनोपॉज के कारण पाचनतंत्र प्रभावित होता है इसलिए पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और ये भी पेट में गैस या पानी ठहरने का कारण बन सकता है।
  • मेनोपॉज के बाद तनाव बढ़ जाता है और तनाव पाचन को प्रभावित करता है इसलिए ये भी हो सकता है कारण।
  • कई अन्य समस्याओं के कारण भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

मेनोपॉज के बाद ब्लोटिंग के लक्षण

  • वजन बढ़ना
  • पेट में सूजन
  • गैस की समस्या
  • खाने के बाद पेट में दर्द की शिकायत
  • डकार आना
  • पेट फूलना
  • अनिद्रा की समस्या

इसे भी पढ़ें:- प्रेगनेंसी ही नहीं, इन 5 कारणों से भी टल सकती है आपके पीरियड्स की डेट

क्या है पेट फूलने की समस्या का इलाज

  • भरपूर पानी पिएं, जिससे पेट और आंतों में मौजूद अशुद्धियां बाहर निकलती रहें।
  • गैस बनाने वाले फूड्स जैसे- गोभी, ब्रोकली, बीन्स, मटर, फ्राइड फूड्स से बचें।
  • कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा आदि का सेवन बिल्कुल न करें।
  • च्यूइंग गम का सेवन न करें। इससे आपके पेट में अनावश्यक हवा भर सकती है।
  • खाने में नमक का प्रयोग कम करें। नमक के कारण पेट में पानी ठहर सकता है।
  • एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा कई बार में खाएं
  • रजोनिवृति में दी जाने वाली हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद से शरीर में हार्मोन के स्तर को संतुलित किया जा सकता है।
  • लाइफस्टाइल में बदलाव से इस समस्या से बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम व खान-पान में थोड़ी सी सावधानी महिलाओं को रजोनिवृति के दौरान पेट में सूजन से निजात दिल सकती है।
  • अंगूर, दही, केला, पीनट बटर, हर्बल टी गैस की समस्या को कम करता है पेट में सूजन में आराम दिलाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Women's Health In Hindi

 

Read Next

गर्भावस्था में स्मोकिंग से शिशु की सुनने की क्षमता होती है प्रभावित, जानें कारण

Disclaimer