बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है मेडिटेशन, इस तरह सिखाएं ध्यान लगाना

मेडिटेशन वैसे तो हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। लेकिन जिस हिसाब से बीमारियां और प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है उस लिहाज से बच्चों के लिए भी मेडिटेशन यानि कि ध्यान करना बहुत जरूरी हो गया है। मेडिटेशन को नियमित करने के बहुत लाभ होते हैं। गर्मियों में दिन बड़े हो जाते हैं ऐसे में ध्यान करने का समय ज्यादा मिलता है। सिर्फ योग गुरु या बाबा ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी यह मानते हैं कि मेडिटेशन से ना सिर्फ आपका ध्यान आपके काम पर अधिक लगता है बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है मेडिटेशन, इस तरह सिखाएं ध्यान लगाना


मेडिटेशन वैसे तो हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। लेकिन जिस हिसाब से बीमारियां और प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है उस लिहाज से बच्चों के लिए भी मेडिटेशन यानि कि ध्यान करना बहुत जरूरी हो गया है। मेडिटेशन को नियमित करने के बहुत लाभ होते हैं। गर्मियों में दिन बड़े हो जाते हैं ऐसे में ध्यान करने का समय ज्यादा मिलता है। सिर्फ योग गुरु या बाबा ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी यह मानते हैं कि मेडिटेशन से ना सिर्फ आपका ध्यान आपके काम पर अधिक लगता है बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है। जिन बच्चों का व्यवहार चंचल होता है या दिमाग स्थिर नहीं रहता उनके लिए ध्यान का बहुत लाभ होता है। कुछ लोगों में भ्रम है कि मेडिटेशन करना बहुत मुश्किल होता है और बच्चों के लिए तो मेडिटेशन करना बहुत मुश्किल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप मेडिटेशन के टिप्स को अपनाकर आराम से मेडिटेशन कर सकते हैं और अपने बच्चों को भी मेडिटेशन करवा सकते हैं। आज हम बच्चों को मेडिटेशन करने का तरीका और लाभ बता रहे हैं।

बच्चे कैसे करें मेडिटेशन?

  • बच्चों को किसी चीज के लिए मनाना और उन्हें नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप चाहते हैं कि बच्चा नियंत्रण सीखे और उसका दिमागी विकास सही तरह से हो, तो आपको इसके लिए कुछ तरकीबें अपनानी होंगी।
  • बच्चों को सुबह-सुबह अपने साथ पार्क में ले जाएं या फिर किसी ऐसी जगह जहां बहुत शांति हो।
  • वहां आप चौकड़ी मारकर बैठ जाएं और बच्चे को भी ठीक वैसा ही करने को कहें।
  • अब बच्चे को आंखें बंद करने को कहें। उसे बताएं कि वह रिलैक्स होकर कमर सीधी करके बैठे व किसी चीज के बारे में कुछ न सोचे।
  • बच्चे को धीरे-धीरे लंबी सांसें लेने के लिए कहें।
  • आप चाहें, तो शुरुआत में रिलैक्स करने वाला कोई गाना भी लगा सकते हैं ताकि बच्चे का इधर-उधर ध्यान ना भटके। बच्चे को इसी गाने पर रिलैक्स होने के लिए कहें।

क्या हैं मेडिटेशन के फायदे

मेडिटेशन यानी ध्यान क्रिया। जिसके जरिए आप अपने मन को शांत करते हैं। क्या आप जानते हैं मेडिटेशन योग का ही एक रूप है जिसमें आपको एकाग्रता के साथ ध्यान लगाना होता है और अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं। डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन से बेहतर उपाय कोई नहीं। यदि आप छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं तो आपको मेडिटेशन करना चाहिए।मेडिटेशन का फायदा तभी है जब आप बच्चों को प्रतिदिन मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित करें। यदि बच्चे कभी-कभी ही इसे शौक के लिए करेंगे तो इसका उन्हें लाभ नहीं होगा।

बढ़तों में बढ़ती है क्रिएटिविटी 

बच्चों को समझाएं कि उनके दिमाग में लगातार जो विचार आ-जा रहे हैं उन्हें भूलने की कोशिश करें और अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें ताकि वे मेडीटेशन का फायदा उठा सकें। हालांकि बच्चे बहुत देर तक एक ही स्थिति में नहीं बैठ पाते लेकिन आप बच्चों को क्लाउड की दुनिया में जाने के लिए कहें और उन्हें कल्पनाएं करने के लिए कहें। जिससे बच्चा मेडिटेशन आराम से कर सकें और उसको मजा भी आए। शुरूआत में ये स्थिति थोड़ी सी मुश्किल होती है लेकिन धीरे-धीरे बच्चों को इसमें मजा आने लगेगा। यदि आप चाहते हैं कि बच्चों को मेडिटेशन का भरपूर फायदा मिले तो आप बच्चों से ओम का उच्चारण करवा सकते हैं, इससे बच्चों का ध्यान इधर- उधर नहीं भटकेगा।

इसे भी पढ़ें : परीक्षा के तनाव को कैसे कम करें? जानें एक्‍सपर्ट टिप्‍स

सकारात्मक माहौल भी है जरूरी

बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ ध्यान करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आपको बच्चों को सही माहौल भी देना चाहिए। सही माहौल तैयार करना बच्चों के पालन-पोषण में एक बड़ी भूमिका निभाता है। बच्चे के लिए घर में ऐसा प्यार भरा माहौल बनाएं कि वो हमेशा खुश रहे और उसकी बुद्धि का बेहतर विकास हो सके। इसके लिए जरूरी है कि मां-बाप बच्चों बच्चों के मामले में दुनिया को उनकी ही नजर से देखें। बच्चों के लिए हर चीज नई और अनोखी होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Mind and Body In Hindi

Read Next

पेरेंट्स रोज 10 मिनट कराएं बच्चों को ​मेडिटेशन, हमेशा रहेंगे मानसिक रूप से स्वस्थ

Disclaimer