गर्भावस्था में ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें

गर्भावस्था में पहनावा कैसा हो। गर्भावस्था में कैसे कपड़े पहने कि आप माडर्न भी दिखें और आराम भी महसूस करें। जाने गर्भावस्था में कैसे कपड़े पहनने के तरिके।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्था में ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें


garbhavastha me kasie kapde pehne

गर्भावस्था हर महिला के लिए बहुत से अनुभवों से पूर्ण समय होता है। ऐसे समय में महिलाएं उन चीजों से रूबरू होती है जिनकी उसने पहले कभी कल्पना भी नहीं की होगी। गर्भावस्था के समय न सिर्फ आंतरिक बदलाव बल्कि शारीरिक बदलाव भी होते हैं।

ऐसे में महिलाओं का पहनावा तक बदल जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं फैशनेबल नहीं दिख सकती। इस अवस्था में ढीले कपड़े पहनना अच्छा रहता है, लेकिन साथ में सही कपड़े चुनना भी जरूरी है। गर्भावस्था में पहनावा ऐसा हो कि आप माडर्न भी दिखें और आराम भी महसूस करें।

 

गर्भावस्था में कपड़े

  • गर्भावस्था के दौरान फैशनेबल दिखने के चक्कर में तंग कपड़ों को बिल्कुल नजरअंदाज करें , नहीं तो ये आपके और बच्‍चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • जैसे-जैसे महिलाओं की डिलीवरी के दिन नजदीक आते जाते हैं उन्हें  ढीले कपड़ो को पहनने में जहां हिचक होती है वही तनाव भी होने लगता है, लेकिन आपको आरामदायक गाउन पहनना चाहिए, क्योंकि इस समय आपकी और बच्चे की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
  • गर्भावस्था के दौरान आप सिर्फ ढीले ही नहीं बल्कि स्ट्रेचेबल व सॉफ्ट मटेरियल की ड्रेसेस भी पहन सकती हैं, ऐसी ड्रेसेज पहनकर आप गर्भावस्था में भी स्वयं को फैशनेबल लुक दे सकती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान आप ढीली जींस या पेंट भी पहन सकती है, जो आपके लिए बैठने-उठने में आरामदायक हो।
  • कुछ खास स्टाइल के सॉफ्ट कॉटन के कपड़े जैसे ए लाइन स्कर्ट, एंपायर वेस्ट ड्रेसेज और टॉप आदि भी आपके लिए स्टाईलिश विकल्प हो सकते हैं। कोशिश करें कि इसी तरह के कपड़े पहनें।
  • यदि आप अपने बढ़ते हुए पेट को लेकर परेशान हैं तो ऐसी ड्रेस पहनें,  जो पेट पर टाईट ना हो।
  • आप फैशनेबल ट्राउजर पहन सकती हैं जिसमें डोरी लगी हो जिसे आप अपनी सुविधानुसार ढीली कर सकें हैं।
  • मोटे और मुलायम सूती फेब्रिक से बनी ऑक्सफोर्ड शर्ट भी गर्भावस्था में पहनी जा सकती है।
  • हैवी वर्क वाले टॉप जिन पर अच्छा खूबसूरत वर्क हो पहन सकती हैं। ऐसे कपड़े मॉर्डन और ट्रेंडी भी लगेंगे। इससे लोगों की नजर आपके पेट की बजाय आपकी ड्रेस पर ज्यादा जाएगी।
  • टी-शर्ट या टॉप के साथ स्टोल भी ले सकती हैं, जो आपको एक खूबसूरत लुक देगा।
  • गर्भावस्था के दौरान कपड़ों में हल्के रंगों की बजाय गहरे रंगों का चयन करें।
  • आकर्षक एक्सेसरीज भी लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। ड्रेस से मैच करती हुई एक्सेसरीज आपको और भी आकर्षक लुक दे सकती है।
  • यदि आप स्कर्ट पहन रही हैं तो स्कर्ट के साथ लूज टॉप व लंबी शर्ट का चुनाव कर सकती हैं। और अगर आप वर्किंग हैं, तो गर्भावस्था में महिलाओं के लिए खासतौर पर बनाई जाने वाली मिडी पहन सकती हैं।

 

इन टिप्स को अपनाकर आप गर्भावस्था में न सिर्फ मॉर्डन लुक में दिखाई देंगी बल्कि आपमें आत्मिविश्वास भी बढ़ेगा।

 

 

Read More Articles On- Pregnancy in hindi

Read Next

गर्भावस्था में ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें

Disclaimer