महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है बीमार होने का खतरा

एक नए अध्ययन के अनुसार पुरुषों में महिलाओं की तुलना में बीमारियां अधिक होती हैं। 10 साल तक चले अध्ययन से यह महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है बीमार होने का खतरा

एक नए अध्ययन से यह पता चला है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में शारीरिक बीमारी विकसित होने की संभावना अधिक होती है।


Men at Greater Risk Fall Ill10 साल तक "सेंट माइकल" अस्पताल द्वारा आयोजित इस शोध से पता चला कि कोई एक मानसिक बीमारी होने पर पुरुषों और महिलाओं दोनों ही में शारीरिक बीमारी के विकसित होने का खतरा 10 गुना तक बढ़ जाता है।

 

हालांकि सेंटर फॉर रिसर्च ऑन इनर हैल्थ के वैज्ञानिक डॉ. फ्लोरा मैथेसन द्वारा किये अध्ययन के अनुसार वे महिलाएं जिन्हें कोई मानसिक रोग होता है, को पुरुषों की तुलना में कोई शारीरिक रोग एक साल पहले होता है।"

 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को शारीरिक बीमारी के विकसित होने का जोखिम 14 प्रतिशत तक कम था। अर्थात पुरुष स्वस्थ्य की दृष्टी से अधिक वंचित हैं।

 

इस शोध में क्‍लीनिकल इवैल्‍यूएटिव साइंसेज के डाटा का इस्‍तेमाल किया गया। इसके जरिये यह देखने की कोशिश की गयी कि क्या मानसिक बीमारी और शारीरिक बीमारियों की शुरुआत का निर्धारण व्‍यक्ति के लिंग के आधार पर भी होता है।

 

नए अध्ययनों से यह पता चला है कि गंभीर मानसिक रोग वाले लोगों में शारीरिक रोगों जैसे कि उपापचयी सिंड्रोम, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग, वायरल और सांस की बीमारियों आदि कि दर अधिक है, अब शारीरिक और मानसिक बीमारी के बीच की कड़ी का अध्ययन करने की ओर रुचि बढ़ रही है।  


यह अध्ययन एपिडेमिक एंड कम्युनिटी हैल्थ के जर्नल में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है।

 

Read More Health News in Hindi

Read Next

झुर्रियां मिटानी हैं तो आठ गिलास पानी पिएं

Disclaimer