Doctor Verified

पुरुषों की फर्टिलिटी चेक करने के लिए कौन से टेस्ट किये जाते हैं? जानें कैसे होता है फर्टिलिटी टेस्ट

Male Infertility Test: पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाने के लिए कौन सी जांच की जाती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की फर्टिलिटी चेक करने के लिए कौन से टेस्ट किये जाते हैं? जानें कैसे होता है फर्टिलिटी टेस्ट


Male Infertility Test: ज्यादातर पुरुष जिन्हें पिता बनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह इनफर्टिलिटी की समस्या के बारे में अनजान होते हैं। इनफर्टिलिटी वह स्थिति है जिसमें पुरुष पिता बनने में असमर्थ होते हैं। यौन संबंधों के बाद भी पुरुष की कमी के कारण महिला पार्टनर गर्भवती नहीं हो पाती है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कई कारण होते हैं। इसके लिए आपका खानपान, लाइफस्टाइल और शारीरिक स्वास्थ्य भी जिम्मेदार होता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने और इसकी पहचान करने के लिए कई तरह के टेस्ट किये जाते हैं। सही समय पर इसके बारे में जानकारी होने पर आप इलाज लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है पुरुषों की फर्टिलिटी चेक करने के लिए कौन से टेस्ट किये जाते हैं।

पुरुषों की इनफर्टिलिटी की जांच के टेस्ट- Male Infertility Test in Hindi

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण भी तमाम पुरुष पिता बनने में असमर्थ होते हैं। आज के समय में भी यह देखा गया है कि पुरुष इनफर्टिलिटी की समस्या को लेकर शर्मिंदगी की वजह से बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए शर्मिंदगी को त्यागकर आगे आने की जरूरत है। इनफर्टिलिटी जैसे विषय पर जागरूकता जितनी ज्यादा होगी इस समस्या से उतने ही ज्यादा लोग मुक्त हो सकते हैं। सही समय पर इनफर्टिलिटी की जांच कराकर इलाज और बचाव के उपाय अपनाने से आप इसका शिकार होने से बच सकते हैं।

Male Infertility Test

इसे भी पढ़ें: क्यों कमजोर होती है पुरुषों की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें इसके इलाज के लिए सभी जरूरी बातें

स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच के लिए ये टेस्ट किये जाते हैं-

1. सामान्य शारीरिक परीक्षण

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या की जांच के लिए सबसे पहले सामान्य शारीरिक परीक्षण और जननांगों की जांच की जाती है। इस जांच के दौरान चिकित्सक आपकी पुरानी बीमारियों के बारे में पूछ सकते हैं और किसी तरह की इंजरी या चोट की जांच की जाती है।

2. सीमेन टेस्ट 

वीर्य या सीमेन की जांच के द्वारा भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है। इस जांच में पुरुष का वीर्य एक विशेष जांच के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट सामान्य होने पर डॉक्टर आपको दूसरी जांच की सलाह दे सकते हैं।

3. ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड

इस जांच के जरिए भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है। ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर पुरुष प्रोस्टेट और वीर्य ले जाने वाली नली की जांच करते हैं।

4. स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड

स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड जांच के द्वारा भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच की जाती है। इस जांच में अंडकोष और सहायक संरचनाओं में वैरिकोस आदि की अल्ट्रासाउंड से जरिए जांच की जाती है।

5. स्खलन के बाद पेशाब की जांच

इस जांच में डॉक्टर पुरुष शुक्राणु स्खलन (रेट्रोग्रेड स्खलन)  के बाद यूरिन का सैंपल लेते हैं और इसकी जांच के द्वारा पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है।

6. हॉर्मोन टेस्ट

हार्मोनल टेस्ट के माध्यम से भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच का पता लगाया जाता है। इस जांच में पिट्यूटरी ग्रंथि, हाइपोथैलेमस और अंडकोष आदि की जांच की जाती है। इसके अलावा हॉर्मोन टेस्ट जैसे टेस्टोस्टेरोन और अन्य हॉर्मोन के बारे में जांच की जाती है।

7. आनुवांशिक परीक्षण

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच करने के लिए आनुवांशिक टेस्ट भी किये जाते हैं। इन टेस्ट में वीर्य में की जांच और आनुवंशिक इतिहास की जांच की जाती है।

इसे भी पढ़ें: बांझपन किस विटामिन की कमी से होता है? जानें फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए जरूरी विटामिन्स

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या का पता लगाने के लिए ऊपर बताये गए टेस्ट किये जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर ये जांच करवा सकते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पुरुषों को 18 से 39 की उम्र में जरूर करवाने चाह‍िए ये 5 टेस्ट, कई रोगों से हो सकता है बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version