What Is PSA Test: शरीर में बीमारियों और समस्याओं की जांच करने के लिए तमाम तरह के टेस्ट किए जाते हैं। टेस्ट के माध्यम से बीमारियों के बारे में पता लगाने में मदद मिलती है। ब्लड टेस्ट के माध्यम से शरीर में पनप रही बीमारियों और उनकी स्थिति का पता लगाया जा सकता है। PSA टेस्ट भी एक तरह का ब्लड टेस्ट होता है, जिससे शरीर की कई गंभीर स्थितियों का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं PSA टेस्ट के बारे में।
PSA टेस्ट क्या है?- What is PSA Test in Hindi
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "PSA टेस्ट का पूरा नाम "प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन" है। यह टेस्ट पुरुषों के प्रोस्टेट ग्लैंड की जांच के लिए किया जाता है। PSA टेस्ट एक ब्लड टेस्ट होता है जो पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि से PSA नामक प्रोटीन की मात्रा का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। PSA प्रोटीन प्रोस्टेट ग्लैंड द्वारा बनता है और खून में भी इसकी मात्रा पाई जाती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या युवाओं को नहीं रहता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से
PSA टेस्ट का उपयोग- PSA Test Usage in Hindi
पीएसए टेस्ट का इस्तेमाल इन स्थितियों में किया जाता है-
1. प्रोस्टेट कैंसर की जांच: PSA टेस्ट का प्रमुख उपयोग प्रोस्टेट कैंसर की जांच में होता है। हाई PSA स्तर आपके प्रोस्टेट में कैंसर की ग्रोथ का संकेत हो सकता है।
2. प्रोस्टेट ग्रंथि के रोगों का निगरानी करना: PSA टेस्ट को प्रोस्टेट की बीमारियों के निगरानी के लिए भी उपयोग किया जाता है, जैसे कि बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि आदि।
इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट ग्लैंड क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
PSA टेस्ट की प्रक्रिया- PSA Test Procedure in Hindi
PSA टेस्ट की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है-
- सबसे पहले आपके हाथ में मौजूद नसों को ब्लड सैंपल के लिए तैयार किया जाता है।
- इसके बाद ब्लड का सैंपल विशेष तरह से इकट्ठा किया जाता है।
- फिर ब्लड सैंपल की जांच लैब में की जाती है।
- इसके बाद सैंपल से मिले परिणाम का विश्लेषण डॉक्टर करते हैं।
PSA टेस्ट से जुड़ी सावधानियां- PSA Test Precautions in Hindi
कुछ मामलों में प्रोस्टेट कैंसर के अलावा कई अन्य कारणों से भी हाई PSA लेवल हो सकता है। प्रोस्टेट ग्लैंड में संक्रमण, साइज बढ़ने और इंजरी आदि की वजह से भी ऐसा हो सकता है। इस टेस्ट के परिणाम को हमेशा डॉक्टर को दिखाने के बाद ही कुछ कदम उठाना चाहिए। इसके अलावा PSA टेस्ट कराने से 24 घंटे पाले तक शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। अच्छे रिजल्ट के लिए डॉक्टर मरीज को 24 घंटे पहले सेक्स भी न करने की सलाह देते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)