Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

मलाई या घी: फटे होठों के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

फटे होंठों पर आप घी या मलाई कुछ भी लगा सकते हैं। हालांकि, आपको जरूरत के अनुसार इनका उपयोग करना चाहिए। इसका पता कैसे चलेगा? इस लेख को पढ़ें और अपने सभी सवालों के जवाब जान लें।

Malai Or Ghee Which Is Better For Cracked Lips: सर्दियों के दिनों में स्किन ड्राई होना एक कॉमन समस्या है। इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सर्दियों के दिनों में स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखना चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है और स्किन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं। इसी तरह हमें अपने होंठों की भी केयर करनी होती है। दरअसल, सर्दियों में होंठों का फटना भी एक आम समस्या है। कई लोग फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मलाई लगाते हैं, तो घी का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही चीजें ज्यादातर भारतीय घरों में पायी जाती हैं और इनका उपयोग रोजमर्रा की जीवनशैली में भी खूब होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि फटे होंठों पर इनसे बेहतर क्या काम करता है? आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं एक्सपर्ट से।

फटे होंठों के लिए घी के फायदे- Is Ghee Good For Cracked Lips

ghee for lips

1. डीप हीलिंग होती हैः हमारे यहां ऐसे बहुत लोग हैं, जो नियमित रूप से घी का उपयोग स्किन पर करते हैं। इससे त्वचा की रंगत बेहतर होती है और डीप हीलिंग भी होती है। इसे कई लोग रात भर के लिए भी लगाकर छोड़ देते हैं होंठों के लिए भी यह काफी बेहतरीन विकल्प है। फटे होंठ धीरे-धीरे नॉरिश होने लगते हैं।

2. होंठ नॉरिश होते हैंः फटे होंठों को आपने देखा होगा कि न सिर्फ स्किन डिहाइड्रेटेड लगती है, बल्कि होंठों का नॉरिशमेंट भी खत्म हो जाता है। घी में विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो होंठों को नॉरिश करते हैं और पिग्मेंटेशन भी कम होती है।

3. प्रोटेक्टिव लेयर बनती हैः घी मॉइस्चराइजर का बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में इसे होंठों पर लगाना और भी फायदेमंद होता है। इससे होंठों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है, जो होंठों को फटने से रोकती है और इंफेक्शन से भी बचाव करती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में Cracked Lips पर लगाएं घी, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके 5 बड़े फायदे

फटे होंठों के लिए मलाई के फायदे- Is Malai Good For Dry Lips

malai for lips 1 (9)

होंठ मॉइस्चराइज होते हैंः घी की ही तरह मलाई भी होंठों को लंबे समय तक मॉइस्चराइज करती है। इसमें नेचुरल फैट होता है, जो होंठों को हाइड्रेट करने के लिए भी जाना जाता है।

स्मूदनेस बढ़ती हैः मलाई में लैक्टिक एसिड और नेचुरल फैट होता है, जो फटे होंठों पर लगाने से या इससे होंठों को एक्सफोलिएट करने से होंठों की स्मूदनेस बढ़ती है। इससे होंठों को न्यूट्रिएंट्स भी प्राप्त होते हैं, जो होंठों के टेक्सचर को भी सुधारता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी के दौरान होंठों को काला होने से चाहते हैं बचाना? तो अपनाएं यह 5 आसान तरीके

क्रम विशेषता मलाई घी
1. प्रॉपर्टीज लैक्टिक एसिड, लिपिड्स और फैट विटामिन A, D, E, K और ओमेगा फैटी एसिड
2. प्रभाव इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड होंठों के डेड स्किन को हटाता है यह होंठों की Deep Hydrate को लॉक करता है
3. कब करें यूज इसे रात में मास्क की तरह लगाएं दिन भर लिप बाम की तरह अप्लाई करें
4. पिगमेंटेशन यह होंठों के कालेपन को कम करता है होठों के नेचुरल गुलाबी रंगत को सुधरता है 
5. प्रोटेक्शन होठों की स्मूदनेस बढ़ती है होंठों की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को सुरक्षा मिलती है 


घी या मलाईः फटे होंठों के लिए क्या है बेहतर?

malai or ghee which is better for cracked lips 01 (11)

वैसे तो घी और मलाई, दोनों ही फटे होंठों के लिए बेहतर है। हालांकि, आपको अपनी जरूरत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपके होंठ काफी ज्यादा फट गए हैं और डीप हीलिंग की जरूरत है, तो ऐसे में घी लगाना बेहतर होता है। वहीं, अगर होंठों को हाइड्रेटेड रखना और स्मूदनेस बढ़ानी है, तो होंठों पर मलाई लगाएं। जब आप नियमित रूप से होंठों पर मलाई लगाते हैं, तो इससे होंठ सॉफ्ट हो जाते हैं। हां, अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो घी या मलाई दोनों लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में होठों पर क्या लगाएं? जानें 10 चीजें, जो गुलाबी और मुलायम बनाएंगी होंठ

निष्कर्ष

सर्दियों में फटे होंठों की समस्या होना कोई हैरानी की बात नहीं है। विशेषकर, जो लोग नियमित रूप से बाइक या स्कूटी में ट्रैवल करते हैं, उनके साथ इस तरह की समस्या अधिक देखने को मिलती है। अगर आप फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होंठों पर मलाई या घी कुछ भी अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • होंठों के लिए पेट्रोलियम जेली या घी क्या बेहतर है?

    फटे होंठों पर ऐसी चीजें लगाएं जिससे स्किन को प्राकृतिक नमी मिलती है। आप चाहें, तो घी का उपयोग कर सकते हैं। 
  • होठ फटने पर क्या लगाएं?

    होंठ फटने पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राकृतिक नुस्खों की बात करें, तो इसमें नारियल तेल, घी या मलाई भी अच्छे विकल्पों में शामिल होते हैं। होंठों की प्राकृतिक रंगत वापिस चाहिए, तो होंठों को चीनी और कॉफी के मिश्रण से एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
  • होंठों पर घी लगाने से क्या होता है?

    होंठों पर घी लगाना अच्छा होता है। इससे होंठ मॉइस्चराइज होते हैं, हाइड्रेटेड होते हैं। असल में घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो होंठों में नमी को लॉक कर देते हैं।

Read Next

Turmeric Paste vs Acne Cream: कील-मुंहासों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 19:09 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 14, 2026 19:09 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content