सर्दियों में होठों पर क्या लगाएं? जानें 10 चीजें, जो गुलाबी और मुलायम बनाएंगी होंठ

Winter Lips Care Tips: सर्दियों में होंठों की देखभाल बहुत ही जरूरी है। अगर आप लिप्स की देखभाल चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में होठों पर क्या लगाएं? जानें 10 चीजें, जो गुलाबी और मुलायम बनाएंगी होंठ

Dry Lips : बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। इन्हीं परेशानियों में लिप्स का फटना भी शामिल है। खासतौर पर सर्दियों में लिप्स काफी ज्यादा ड्राई होने लगती हैं। ऐसे में लिप्स पर हमें ऐसे मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत होती है, जो सर्द हवाओं से लिप्स की सुरक्षा कर सकें। हम में से कई लोग मार्केट में मौजूद तरह-तरह के केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स और लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। इससे लिप्स काफी ज्यादा सॉफ्ट होते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको सर्दियों में होंठों पर क्या लगाएं के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में- 

सर्दियों में होंठों पर क्या लगाएं?

सर्दियों में लिप्स पर नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। ताकि आपके लिप्स काफी खूबसूरत नजर आएं। आइए जानते हैं कुछ असरदार चीजों के बारे में-

1. संतरे का छिलका

सर्दियों में आप अपने लिप्स पर संतरे का छिलका लगा सकते हैं। यह आपको फटे होंठों की परेशानी से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसमें 10 से 15 बूंदें बादाल तेल की मिक्स करें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा ब्राउन शुगर डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने लिप्स पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसका असर आपकी लिप्स पर नजर आएगा। 

2. लिप्स पर लगाएं हल्दी

सर्दियों में लिप्स हल्दी लगाएं। हल्दी लगाने से आपके लिप्स की रंगत निखरती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चुटकी हल्दी लें। इसमें थोड़ा सा दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो से तीन बार लिप्स पर हल्दी लगाने से बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - होंठों के ऊपर दिखने लगा है कालापन, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

3. नारियल तेल

सर्दियों में लिप्स पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल फटे लिप्स की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए रात में सोने से पहले लिप्स पर नारियल तेल लगाएं। इसके अलावा नारियल तेल को आप नाभि पर डालकर कुछ समय के लिए मसाज करें। इससे आपके लिप्स की खूबसूरती बढ़ेगी। 

4. शहद लगाएं

लिप्स पर शहद लगाने से भी आपके होंठ गुलाबी नजर आ सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद लें। इसमें थोड़ा सा ब्राउन शुगर और गर्म पानी मिक्स करें। इसके बाद इस गाढ़े पेस्ट को अपने लिप्स पर लगाएं। करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे लिप्स की खूबसूरती बढ़ेगी। 

5. मलाई

सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स के लिए होंठों पर मलाई लगाएं। मलाई लगाने से आपके लिप्स की चमक बढ़ेगी। साथ ही इससे आपके लिप्स पिंक नजर आएगें। 

कुछ अन्य चीजें

6. सर्दियों में आप अपने लिप्स पर देसी घी लगा सकते हैं। 

7. मक्खन लिप्स पर लगाने से आपके लिप्स सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगे

8. लिप्स पर मक्खन लगाने से आपके होंठ नर्म और मुलायम होंगे।

9. सरसों तेल लिप्स पर लगाने से आपके होंठों की चमक बढ़ेगी। 

10. खुरदरी लिप्स को चमकाने के लिए लिप्स पर सरसों तेल भी लगाया जा सकता है। 

 

Read Next

चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं मलाई, खिल उठेगी स्किन

Disclaimer