आयुर्वेद में शरीर की हर बीमारी और समस्या के लिए औषधियों के बारे में बताया गया है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में तमाम तरह के पौधे, जड़ी बूटियों आदि का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे टमाटर की तरह से दिखने वाला मकोय भी आयुर्वेद के मुताबिक बहुत शक्तिशाली औषधि है। शरीर की कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं में मकोय के बीज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मकोय को भटकोइंया के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में मकोय को Black Night or Night Shade के नाम से जानते हैं। मकोय के फल छोटे टमाटर की तरह होते हैं और पकने पर ये लाल या काले रंग के हो जाते हैं। मकोय के बीजों का सेवन करने से बुखार, जुकाम और संक्रमण समेत अस्थमा की बीमारी में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मकोय के बीज के औषधीय इस्तेमाल और फायदे।
मकोय के बीज के फायदे (Makoy Seeds Benefits in Hindi)
सामान्य खर पतवार की तरह से उगने वाला मकोय का पौधा आयुर्वेद के मुताबिक वात-पित्त और कफ दोष को खत्म करने के लिए बहुत उपयोगी है। शरीर में इन्हीं तीन गुणों में से किसी एक के असंतुलित होने पर बीमारियां होती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय के मुताबिक मकोय के बीजों का सेवन गठिया, सूजन, खांसी, पेट फूलने, अपच और मूत्र रोग में बहुत फायदेमंद होता है। मकोय के बीज शरीर की इन बीमारियों में बहुत फायदेमंद हैं-
इसे भी पढ़ें: बुखार, पीलिया जैसे रोगों में बहुत फायदेमंद होता है मकोय, जानें इसके 6 जबरदस्त फायदे
1. बालों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद
बालों से जुड़ी समस्याओं में मकोय के बीज का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इसके बीज से बनने वाले तेल का इस्तेमाल बाल झड़ने और असमय बाल सफेद होने की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। मकोय के बीजों का तेल नाक में दो बूंद डालने से सफेद बाल की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हालांकि इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए अन्यथा आपको कई परेशानियां हो सकती हैं।
2. मुंह के छाले और इन्फेक्शन में फायदेमंद
मुंह के छाले और इन्फेक्शन की समस्या में मकोय के बीज का चूर्ण बहुत फायदेमंद होता है। दो से तीन बार इसका सेवन करने से मुंह के छाले दूर होते हैं और इन्फेक्शन की समस्या में फायदा मिलता है।
3. सूजन और गठिया के दर्द में फायदेमंद
सूजन और गठिया के दर्द में मकोय के बीज का सेवन बहुत उपयोगी होता है। मकोय के बीज में मौजूद गुण सूजन दूर करने का काम करते हैं और गठिया के दर्द में राहत देते हैं।
4. अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद
मकोय के बीजों का सेवन पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसका सेवन अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। अपच से जूझ रहे लोग डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना मकोय के बीज का चूर्ण गर्म पानी के साथ लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा।
5. खाज-खुजली से दिलाए निजात
खाज और खुजली की समस्या में मकोय के पत्ते, मकोय का फल और इसके बीजों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। स्किन पर खुजली या खाज की समस्या होने पर मकोय के बीज को पीसकर लगाने से फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स की समस्याओं को दूर करता है आयुर्वेदिक हर्ब अकरकरा, जानें इस्तेमाल का तरीका
किसी भी तरह की जड़ी-बूटी का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस्तेमाल का सही तरीका और इसकी डोज के बारे में सही जानकारी होने पर ही इसका सेवन करना चाहिए। किसी भी समस्या में मकोय के बीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(All Image Source - Pinterest)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version