Ringworm: खुजली वाले दाद के हो सकते हैं कई कारण, एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के आसान उपाय

अगर आप एक खराब ग्रूमिंग रूटीन को फॉलो करते हैं, तो आपको दाद खाज खुजली की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके घरेलू उपचार।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ringworm: खुजली वाले दाद के हो सकते हैं कई कारण, एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के आसान उपाय

सर्दियों में आपको अगर नहाने और कपड़े बदलने में आलस आता है, तो आप गंदगी के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। जी हां, सर्दियों में टाइट और ऊनी कपड़ों के भीतर लंबे समय तक रहना त्वचा में नमी पैदा करता है, जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। दाद खाज खुजली असल में गंभीर स्किन इंफेक्शन के कारण होने वाली परेशानियां ही हैं। बात अगर दाद  (Ringworm) की करें, तो ये एक तरीके का फंगल इंफेक्शन के जो कि सामन्य से लेकर कई गंभीर कारणों से होता है। इसी बारे में हमने स्किन एक्सपर्ट  प्रियदर्शनी से बात की, जो कि श्री राम हॉस्पिटल, पंचकुला में कार्यरत हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियदर्शनी बताती हैं कि दाद त्वचा का एक फंगल संक्रमण है जो कि त्वचा की बाहरी परतों को संक्रमित करता है।

insideringworm

दाद (Ringworm)क्या है -What is tinea infection?

स्किन एक्सपर्ट  प्रियदर्शनी की मानें, तो दाद के लिए मेडिकल टर्म टिनिया (tinea) का इस्तेमाल किया जाता है। इसे टिनिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह छल्ले के आकार में त्वचा पर लाल पैच का कारण बनता है। लेकिन यह कीड़े के कारण नहीं होता है। यह विभिन्न प्रकार के फंगस के कारण होता है। टीनिया संक्रमण शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। पर पैर, नाखून और जननांग क्षेत्र के टिनिया संक्रमण को अक्सर दाद नहीं कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके लाल पैच सिर्फ छल्ले की तरह नहीं दिख सकते हैं। लेकिन यह अक्सर शरीर के नम क्षेत्रों और बालों के आसपास होता है। इसके साथ ही ये फंगल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है।

दाद के प्रकार- types of tinea infections

दाद के कई प्रकार होते हैं। मुख्य रूप से इनके विभिन्न नाम शरीर के अंगों पर होने वाले इंफेक्शन के हिसाब से दिए जानते हैं। जैसे कि

एथलीट फुट (tinea pedis): एथलीट फुट में  इंफेक्शन में पैरों में होता है। यह सामान्य तौर पर पैरों और पैर की उंगलियों के बीच होता है। यह पसीने के कारण हो सकता है, स्विमिंग या स्नान के बाद पैरों में नमी, तंग मोजे और जूते पहनना के कारण भी होता है।

नाखून संक्रमण (tinea unguium): यह नाखूनों का एक संक्रमण है। इसमें नाखून में चकत्ते होने के बजाय नाखून का रंग फीका पड़ जाता है और इसमें इंफेक्शन हो जाता है।

जननांग क्षेत्र में खुजली (tinea cruris): यह दाने जननांग क्षेत्र में होता है। इसे जॉक खुजली भी कहा जाता है। इसमें इलाज थोड़ा मुश्किल और लंबे समय तक चलता है। यह स्थिति पुरुषों में अधिक और महिलाओं में कम नजर आती है। यह गर्म मौसम में कई बार होता है।

स्कैल्प की दाद (tinea capitis): सिर पर स्कैल्प दाद होता है। ये खराब हेयर केयर रूटीन, गंदे बाल और नमी युक्त स्कैल्प में इंफेक्शन के कारण होता है।

शरीर की दाद (tinea corporis): यह शरीर या चेहरे पर कहीं भी हो सकता है। लेकिन यह त्वचा की परतों में अधिक आम है और किसी भी कारण से हो सकता है और फैल सकता है।

प्रियदर्शनी बताती हैं कि यह आपके शरीर के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह शरीर के नम क्षेत्रों और बालों के आसपास ये परेशानी ज्यादातर लोगों में होती है। इन सबके अलावा दाद शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कि छाती, पैर, पीठ, और दाढ़ी और कमर तक में हो सकती है।

insidedadkhajkhujli

इसे भी पढ़ें : सोने से पहले क्यों जरूरी है 'नाइट क्रीम' का प्रयोग? जानें नाइट क्रीम कैसे आपकी त्वचा पर होती है असरदार

दाद का कारण-causes of ringworm

दुनिया भर में दाद बहुत आम है, जिसमें इंफेक्शन होने के बाद ये आपको 1 सप्ताह से कम 2 सप्ताह तक परेशान कर सकता है। इसलिए आज तक लोग इसके सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाते हैं। पर एक्सपर्ट की मानें, तो दाद सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है। जैसे कि

  • -संक्रमित व्यक्ति या जानवर से
  • -संक्रमित मिट्टी से
  •  -गीले तौलिए से
  • - कपड़ों से
  • - कंघी से
  • -टाइट और गंदे कपड़ों से
  • -खराब ग्रूमिंग रूटीन से।

दाद के लक्षण-symptoms of ringworm

पहले तो आप दाद को नोटिस नहीं कर सकते हैं। पर अगर आप इसे बस ध्यान से देखें, तो ये छोटे, लाल और खुजली वाले दाने जैसे नजर आएंगे। कभी-कभी केवल ये एक ही स्थान पर होते हैं। अन्य समय में ये कई अन्य जगहों पर भी हो सकते हैं। दाद शरीर के विभिन्न हिस्सों पर थोड़ा अलग दिख सकता है, लेकिन कुछ चीजें इसमें एक साथ ही होता है। जैसे कि

  • -अनियमित, गोल, अंडाकार या अंगूठी के आकार में दाने
  • -केंद्र में साफ या हल्का रंग, क्योंकि यह स्पॉट के केंद्र से बाहर की ओर फैलता है
  • -लाल या बदरंग स्किन
  • -तेज खुजली
  • -आस पास की स्किन में रेडनेस
insidecreamonringworm

इसे भी पढ़ें : मुंहासों के दाग-धब्बों को चुटकियों में दूर करेगा ये नुस्खा, सिर्फ 2 बादाम से बनाएं ये स्पेशल क्रीम

दाद खाज खुजली से बचने का उपाय

  • -गंदे या पसीने से तर शरीर में कपड़े न पहनें। 
  • - लॉकर रूम का उपयोग करने के बाद साफ करें।
  • -कॉम्ब और ब्रश साझा न करें।
  • -लंबे समय तक अपनी त्वचा और पैरों को गीला या नम रखने से बचें।
  • -साफ, ढीले-ढाले अंडरवियर पहनें।
  • -पैरों का साफ और सूखा रखें।
  • -बालों को हफ्ते में दो बार शैंपू किया करें।

दाद के लिए घरेलू नुस्खे-  dad khaj khujli ka ilaj

  1. जब आपको दाद की परेशानी हो तो स्किन को साबुन और पानी से धोएं। फिर इसे पूरी तरह से पोछ कर सूखा दें।
  2. सेब के सिरका एंटी फंगल गुणों की भरमार है। इसको दिन में तीन बार इंफेक्टेड एरिया पर लगाएं और उसे साफ करें सूखा कर दें।
  3. टी ट्री ऑयल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। इसे दिन में तीन बार संक्रमित स्किन पर लगाएं।
  4. आप चाहें, तो खुजली होने पर दाद में हल्दी, नारियल तेल और एलोवेरा आदि भी लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि दाद को बहुत दिनों तक बिना उपचार के बिलकुल भी न छोड़े। चकत्ते पर खरोंच मत करें या इसे खुजलाए नहीं। इससे संक्रमण और स्कारिंग की संभावना बढ़ सकती है। चकत्ते के आसपास ज्यादा रेडनेस हो जाए या उससे पानी निकलने लगे, तो ये गंभीर लक्षणों के संकेत हैं। अगर इसके बाद बुखार या कोई और लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको एक क्रीम दी गई है, तो इसे बिल्कुल निर्देशित के रूप में लगाएं। क्रीम को केवल दाने पर ही नहीं, बल्कि उसके चारों ओर 1 या 2 इंच की त्वचा पर भी लगाएं। खाने वाली दवा की आवश्यकता कभी-कभी होती है, खासकर स्कैल्प पर दाद के लिए। साथ ही डॉक्टर को दिखा कर जल्द से जल्द इसका उपचार करवाएं और इसे दूसरों तक फैलने से रोकें। 

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

ठंड में देर तक धूप सेंकना बन सकता है चेहरे पर सनबर्न और टैन का कारण, एक्सपर्ट से जानें सनबर्न हटाने के 7 उपाय

Disclaimer