Doctor Verified

बच्चों में Lymphatic Disorder के होते हैं ये 10 लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज

बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या कई कारणों से हो सकती है, डॉक्टर से जानें लिम्फैटिक डिसऑर्डर के लक्षण और इलाज।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में Lymphatic Disorder के होते हैं ये 10 लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज


हमारे शरीर में ब्लड को संचार प्रणाली द्वारा शरीर के सभी अंगों में भेजा जाता है। शरीर में मौजूद लिक्विड, प्रोटीन और कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं के माध्यम से शरीर के ऊतकों से मिली होती हैं। लिम्फैटिक सिस्टम या लसीका वाहिकाएं शरीर में मौजूद एकीकृत संचार सिस्टम हैं जिसके माध्यम से शरीर की संचार प्रणाली में लिक्विड और अन्य पदार्थों को वापस भेजने का काम किया जाता है। शरीर में लिम्फैटिक सिस्टम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) पथ से वसा और वसा में घुलनशील विटामिन को भी भेजने का काम करता है। शरीर में मौजूद अस्थि मज्जा या बोन मैरो, प्लीहा, थाइमस और टॉन्सिल आदि इस तंत्र में शामिल होते हैं। शरीर में Lymphatic Disorder in Hindi होने पर लसीका तंत्र में लिक्विड फंस जाता है और ज्सिके कारण अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। बच्चों में यह समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। आइये जानते हैं बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर के लक्षण, कारण और इलाज।

बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर के लक्षण (Lymphatic Disorder Symptoms in Kids)

बच्चों में लसीका विकार या लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या जन्मजात कारणों से हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में लसीका वाहिकाओं के सीवीपी में दिक्कत होती है। इस समस्या में लसीका से रिसाव होने लगता है जिसकी वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान होता है। इसके अलावा इस समस्या में पोषण से जुड़े विकार, इलेक्ट्रोलाइट और खून के थक्कों में वृद्धि आदि समस्याएं हो सकती हैं। अवध हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शेख जफर के मुताबिक बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर के लक्षण इस प्रकार से हैं।

Lymphatic-Disorder

इसे भी पढ़ें : स्टडी: बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों में बढ़ रहा ADHD बीमारी का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव

  • गर्दन पर गांठ बनना।
  • बच्चे के सिर, मुंह, जीभ, आंख, छाती, पेट, हाथ, पैर या अंडकोश पर गांठ बनना।
  • काइलस जलोदर (पेट के भीतर काइल)।
  • काइलोपेरिकार्डियम (हृदय के चारों ओर काइल)।
  • असामान्य लसीका द्रव का रिसाव।
  • शरीर में सूजन और इन्फेक्शन की समस्या।
  • सांस लेने में परेशानी।
  • भोजन निगलने में समस्या।
  • आंख में खराबी और समस्याएं।

बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या के कारण (What Causes Lymphatic Disorder in Kids?)

कुछ बच्चों में लसीका विकृति या लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या जन्मजात होती है। जन्म के समय से ही बच्चों में इस समस्या का कारण प्रेगनेंसी के दुरन हुई दिक्कतें होती हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे में जब लसीका वाहिकाओं का निर्माण होता है तो उस समय इसके अवरुद्ध होने या बढ़ जाने पर यह समस्या होती है। इसके अलावा बच्चों में गुणसूत्रों से जुडी समस्याओं के कारण भी यह समस्या हो सकती है। डाउन सिंड्रोम और टर्नर सिंड्रोम जैसी समस्याओं के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से है।

इसे भी पढ़ें : छोटे बच्चों के सीने में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसका इलाज

  • जन्मजात हृदय रोग के कारण।
  • छाती में मौजूद नसों में थक्के।
  • एसोफेजेल सर्जरी, लिम्फ नोड सर्जरी के कारण।

बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या का इलाज (Lymphatic Disorder Treatment in Kids)

बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या में लक्षण के आधार पर सबसे पहले मरीज की जांच की जाती है। डॉक्टर इसकी जांच में अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जांच कर सकते हैं। इसके अलावा इस समस्या की जांच के लिए सीटी स्कैन भी किया जाता है। अगर बच्चों में यह समस्या गंभीर रूप से होती है तो इसे कान, नाक और गले के डॉक्टर (ईएनटी या ओटोलरींगोलॉजिस्ट) या सर्जन दिखाया जाता है। परीक्षणों के बाद डॉक्टर इस समस्या के इलाज के लिए दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। इसके अलावा बच्चों को एंटीबायोटिक के सेवन की सलाह दी जाती है। जिन बच्चों में यह समस्या गंभीर रूप से होती है उन्हें सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इस समस्या के इलाज में जिन बच्चों को अल्सर की समस्या भी रहती है उनके लिए बड़ी सर्जरी का सहारा लिया जाता है। इसके अलावा बच्चों में लिम्फैटिक डिसऑर्डर की समस्या का इलाज करने के लिए  Sclerotherapy का इस्तेमाल भी किया जाता है। कुछ बच्चों में इस समस्या के इलाज के लिए बार-बार थेरेपी की आवश्यकता पड़ती है।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

स्टडी: बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों में बढ़ रहा ADHD बीमारी का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव

Disclaimer