वजन कम करने के उपाय (Weight Loss Tips) से लेकर दिमागी बीमारियों तक के इलाज के लिए प्रोबायोटिक का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल प्रोबायोटिक की मदद से हमारे पेट में पल रहे गुड बैक्टीरिया (Good Bacteria) का हेल्थ अच्छा रहता है, जो हमारे पेट को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी मानें जाते हैं। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट्स में वेलनेस कोच ल्यूक कॉउटिन्हो (Luke Coutinho) ने घर पर प्रोबायोटिक फूड तैयार करने का आसान तरीका बताया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि उन्होंने इसे प्रोबायोटिक फूड को एक प्राकृतिक चीज से बनाया है (Natural Food Sources Of Probiotics), जो हम सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। पर इससे पहले कि हम ये जानें कि ये फूड कैसे तैयार करना है, पहले हम ये जान लेते हैं कि ये है क्या और कैसे फायदेमंद है।
प्रोबायोटिक्स क्या हैं?
प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव हैं, जिनका सेवन फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों (fermented foods or supplements) के माध्यम से किया जा सकता है। ये हमारे पाचन तंत्र में बैक्टीरिया का संतुलन या असंतुलन समग्र स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ा हुआ है। खास तौर पर ये तब और काम करता है जब एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बाद, हमारे पेट के कई कीटाणु मर जाते हैं, तो प्रोबायोटिक खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि एंटीबायोटिक से नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं के साथ शरीर के लिए फायदेमंद कीटाणुओं को भी मार देते हैं, जिससे पेट का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
टॉप स्टोरीज़
इसे भी पढ़ें : वायरस और फ्लू से बचा सकती है काली चाय, न्यूट्रीशनिस्ट ल्यूक कौटिन्हो ने बताए ब्लैक टी के जबरदस्त फायदे
प्रोबायोटिक्स वजन घटाने के उपाय
दरअसल हमारे आहार में कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थ होते हैं, जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया का विकास करता है। इन खाद्य पदार्थों को दो भागों में बांटा गया है- प्रोबायोटिक्स (Prebiotics) और प्रीबायोटिक्स Probiotics। वजन को कम करने में दोनों तरह के खाद्य पदार्थ लाभकारी माने जाते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। वहीं, प्रीबायोटिक्स खाना पचान के लिए पेट के वातावरण को सही बनाने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए स्वस्थ आंत बैक्टीरिया और हमारी पाचन प्रक्रिया दोनों ही सहायक होते हैं। हमारे आंत में मौजूद इन बैक्टीरिया पर ही निर्भर करता है कि वह शरीर में भोजन को कितना अच्छा और बुरा तरीके से अवशोषित करता है। ऐसे में माना जाता है प्रीबायोटिक्स वजन घटाने के मामले में प्रोबायोटिक्स से कहीं ज्यादा अच्छा है। प्रीबायोटिक फाइबर आंतों की वसा को अवशोषित कर सकता है, इस तरह ये प्रभावी ढंग से वजन घटाने में हमारी सहायता करता है।
ल्यूक कॉउटिन्हो (Luke Coutinho) ने चावल से तैयार किया होममेड प्रोबायोटिक्स फूड
सामग्री
- - एक मिट्टी का बर्तन
- - पके हुए चावल
- - पानी
कैसे बनाना है
- -पके हुए सफेद चावल के एक से तीन बड़े चम्मच लें और इसे मिट्टी के बर्तन में डाल लें।
- -अब इसमें थोड़ा पानी डालें और इस मिश्रण को रात भर (8-10 घंटे) छोड़ दें।
- -अगले दिन, सुबह खाली पेट इस चावल और पानी का सेवन करें।

इस तरह से चावल फर्मेंटेड भी होंगे और रात के बासी चावल की तरह खराब भी नहीं हुए होंगे। इसे गर्मी के दिनों में खाने से आपको कई स्वास्थ्य मिलते हैं। वजन घटाने के अलावा ये कई और मायनों में भी शरीर के लिए फायदेमंद है। जैसे
- -प्रोबायोटिक्स हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
- - ये हमारे आंतों को स्वस्थ रखते हैं।
- -पेट दर्द और गैस जैसी परेशानियां भी कम हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जरूरी है इम्यूनिटी का मजबूत होना, ल्यूक कौटिन्हो से जानें 10 तरीके
प्रोबायोटिक्स फूड्स (probiotic foods for health)
- -केला
- -लहसुन
- -सोयाबीन
- -प्याज
- -साबुत अनाज
- -अलसी के बीज
- -सेब
- -गेंहू की भुस्सी और जौ आदि।
Read more articles on Weight-Management in Hindi