अक्सर लोग समझते हैं कि दूध पीने से वजन बढ़ता है। दूध में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी आपके शरीर को जरूरत होती है। अगर आपको दूध पीना पसंद है, तो आपके लिए खुशखबरी है। मिल्क डाइट एक ऐसा डाइट प्लान है, जो वजन घटाने में आपकी मदद करता है। इस डाइट में आप जी भरके दूध पी सकते हैं। हाल के दिनों में विदेशों में ये डाइट काफी पॉपुलर हुई है। आइए आपको बताते हैं मिल्क डाइट से आप किस तरह घटा सकते हैं अपना वजन।
दूध पीने से कैसे घटेगा वजन?
दुनियाभर में हजारों सालों से लोग ये मानते रहे हैं कि दूध एक संपूर्ण आहार (कंप्लीट फूड) है, यानी अगर आप सिर्फ दूध पिएं, इसके अलावा कुछ न खाएं, तो भी आपके शरीर को लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। रिसर्च में भी यह बात सिद्ध हो चुकी है कि दूध में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। अमेरिकन डाइटीटिक एसोसिएशन में प्रकाशित 2011 की एक स्टडी के मुताबिक दूध में ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर में फैट को जमा होने से रोकते हैं।
दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा दूध आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा होने का एहसास देता है, जिससे आपको दिनभर भूख नहीं सताती है। दूध पीने से आपके शरीर को रोजाना के काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी मिल जाती है।
टॉप स्टोरीज़
मिल्क डाइट से क्यों घटता है वजन?
- आपके रोजाना के खाने में आप कितना नमक और चीनी का प्रयोग करते हैं, इसका आपको अंदाजा भी नहीं होता है। चीनी यानी रिफाइंड शुगर में ढेर सारी कैलोरीज होती हैं। बाजार में मिलने वाले सभी पैकेटबंद फूड्स में नमक और चीनी का प्रयोग बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। मिल्क डाइट के दौरान आप सिर्फ दूध पीते हैं। इसलिए आपके शरीर में पहले से जमा चर्बी घटने लगती है।
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि सिर्फ दूध पीने से आपका शरीर कमजोर हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है। दूध में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के विकास और सेहत के लिए जरूरी हैं।
- इस डाइट की एक खास बात यह भी है कि दूध पीने के कारण आपके शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा घट जाती है और 3 सप्ताह में शरीर में मौजूद सभी गंदगी बाहर निकल जाती हैं।
पहले सप्ताह का डाइट प्लान
सुबह: सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और एक नींबू का रस मिलाएं और इसे पिएं।
नाश्ता: ब्रेकफास्ट में आप एक ग्लास टोंड या डबल टोंड दूध पिएं। इसके अलावा एक उबला हुआ अंडा और 1 मल्टीग्रेन ब्रेड खाएं। ब्रेड में बटर का इस्तेमाल न करें।
दोपहर का खाना: लंच में आपको 1 ग्लास वेजिटेबल स्मूदी पीनी है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) में पका हुआ चिकन या ट्यूना खाएं। अगर आप शाकाहारी हैं तो अपनी मनपसंद सब्जियों को ऑलिव ऑयल में हल्की आंच में पकाकर खा सकते हैं। ध्यान दें अपने खाने में नमक की मात्रा कम रखें।
शाम: शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं।
रात का खाना: रात के खाने में उबली हुई सब्जियों को थोड़े से तेल में फ्राई करके खाएं या ग्रिल्ड मछली खाएं।
सोने से पहले: सोने से आधे घंटे पहले एक ग्लास डबल टोंड दूध पिएं।
Buy Online: Dabur 100% Pure Honey, 600g (500g +100g Free), Offer Price: Rs. 179/-
दूसरे सप्ताह का डाइट प्लान
सुबह: सुबह उठने के बाद एक ग्लास सादा पानी पिएं और फिर मल त्याग के बाद एक कप ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
नाश्ता: सुबह के नाश्ते में 1 ग्लास टोंड दूध पिएं। इसके अलावा 1 उबला हुआ अंडा और 1 केला खाएं। आप चाहे तो अंडे की भुर्जी भी खा सकते हैं मगर इसमें तेल का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
दोपहर का खाना: दोपहर के खाने में आप ग्रिल्ड मछली और 2 रोटियां खा सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो 1 कटोरी दाल और एक कप उबली हुई सब्जियों के साथ 2 रोटियां खाएं।
शाम: शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं।
रात का खाना: 1 कप चिकन सूप या वेजिटेबल सूप। इसमें बटर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
सोने से पहले: रात में सोने से पहले एक कप डबल टोंड दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पिएं।
Buy Online: Vedaka Green Tea, Lemon and Honey, 100 Bags , Offer Price: Rs. 289/-
तीसरे हफ्ते का डाइट प्लान
सुबह: 1 ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और 1 नींबू का रस डालकर पिएं।
नाश्ता: 1 कप टोंड दूध पिएं। इसके अलावा 2 उबले अंडे और 4 भीगे हुए बादाम खाएं। आप चाहें तो अंडों की जगह आधा कटोरी ओट्स में एक चम्मच शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।
दोपहर का खाना: दोपहर के खाने में आप ग्रिल्ड मछली या शाकाहारी लोग एक ग्रिल्ड वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं। इसके अलावा आप एक कटोरी फ्रूट सैलेड खाएं या आधा कप दूध पिएं।
शाम: एक ग्लास टोंड दूध पिएं और 3-4 भीगे हुए बादाम खाएं।
रात का खाना: रात के खाने में आप मशरूम से बना सूप पी सकते हैं या आप चाहें तो सब्जियों और टोफू से टेस्टी सूप बना सकते हैं।
सोने से पहले: सोने से पहले आपको एक कप फैट फ्री दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना है।
इसे भी पढ़ें:- ग्रीन कॉफी पिएं और तेजी से घटाएं वजन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
मिल्क डाइट में ध्यान रखें ये बातें
अगर आप मिल्क डाइट अपना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है-
- 3 सप्ताह तक लगातार डाइट को फॉलो करने से आप अपने वजन में कमी महसूस करेंगे, जिसे आप वजन तौलकर जांच भी सकते हैं।
- इस डाइट के दौरान चीनी का प्रयोग बिल्कुल न करें। इसकी जगह मिठास के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं।
- नमक का प्रयोग सीमित मात्रा में करें क्योंकि नमक से भोजन की लालसा (क्रेविंग) बढ़ती है।
- लंबे समय तक इस डाइट को नहीं फॉलो किया जाना चाहिए। ये सिर्फ 3-4 सप्ताह का डाइट प्लान है।
- अगर आपको कोई बीमारी है या शरीर में विटामिन्स की कमी है, तो इस डाइट को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से पूछ लें।
Read More Articles On Weight Management in Hindi