Doctor Verified

पुरुषों और महिलाओं में क्यों बढ़ रही है इंफर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

प्रेगनेंसी टालने का सोच रहे हैं, तो जांच करवाने में ब‍िल्‍कुल देरी न करें। इससे आप अपनी प्रजनन क्षमता के बारे में सही जानकारी हास‍िल कर पाएंगे।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों और महिलाओं में क्यों बढ़ रही है इंफर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

आज के समय में जोड़ों को प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी कई समस्‍याओं से गुजरना पड़ता है। खानपान और गलत लाइफस्‍टाइल के कारण फर्ट‍िल‍िटी से जुड़े केस बढ़ते जा रहे हैं। एक डेटा के मुताब‍िक, प्रेगनेंसी प्‍लान करने के एक साल बाद 15 प्रत‍िशत जोड़े ऐसे थे ज‍िन्‍हें असफल प्रेगनेंसी का सामना करना पड़ा वहीं 10 प्रत‍िशत जोड़े दो साल बाद भी प्रेगनेंसी प्‍लान नहीं कर पाए। इस लेख में हम फर्टिल‍िटी से जुड़ी समस्‍या पर डॉक्‍टरों के सुझाव जानेंगे। ये लेख बर्थि‍ंग सेंटर Cloudnine की ओर से गुड़गांव में आयोज‍ित फर्ट‍िल‍िटी पर की गई एक चर्चा 'लेट्स मेक फर्टिलिटी इजियर' पर आधार‍ित है। फर्ट‍िल‍िटी से जुड़ी जरूरी जानकारी पर क्‍लाउड नाइन की वर‍िष्‍ठ प्रजनन व‍िशेषज्ञ डॉ प्रत‍िभा म‍िलक और सीन‍ियर फर्ट‍िल‍िटी कंसल्‍टेंट डॉ द‍िव्‍या सरदाना के इंफर्ट‍िल‍िटी पर द‍िए जरूरी सुझावों को हमने लेख में शाम‍िल क‍िया है।   

infertility problems

प्रजनन दर में ग‍िरावट आई है 

सीनियर कंसल्टेंट डॉ दिव्या सरदाना के मुताब‍िक, फर्ट‍िल‍िटी रेट समय के साथ ग‍िर रहा है। इसका कारण खराब जीवनशैली, उम्र और अन्‍य कारण हैं। आज के समय में जोड़े ज्‍यादा उम्र में फैम‍िली प्‍लान कर रहे हैं पर आपको बता दें क‍ि स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए ये ठीक नहीं है। पहले जोड़ों की औसत आयु 30 जो बढ़कर 35 हो गई है। देर से बेबी प्‍लान करने के कारण पॉज‍िट‍िव र‍िजल्‍ट म‍िलने की उम्‍मीद घट सकती है।   

प्रेगनेंसी टालने के ल‍िए जांच जरूरी है  

प्रेगनेंसी को टालने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको अपनी प्रजनन क्षमता की जांच करनी चाह‍िए। पुरुषों में फर्ट‍िल‍िटी की जांच के ल‍िए वीर्य व‍िश्‍लेषण की जांच जरूरी होती है। कई बार उम्र बढ़ने के कारण आगे चलकर फर्ट‍िल‍िटी से जुड़ी समस्‍या आ सकती है इसल‍िए आपको डॉक्‍टर से सलाह ल‍िए बगैर प्रेगनेंसी को टालने पर व‍िचार नहीं करना चाह‍िए। ज्‍यादातर कपल, डॉक्‍टर के पास जाने के ल‍िए लंबा समय ब‍िता देते हैं और जब वे डॉक्‍टर से म‍िलते हैं तब तक देर हो जाती है इसल‍िए समय पर जांच जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- क्यों कमजोर होती है पुरुषाें की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें मर्दो में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के प्रमुख कारण

इंफर्ट‍िल‍िटी के मुख्‍य कारण- Infertility Causes   

  • प्रजनना क्षमता कम होने का एक कारण फाइब्रॉइड्स भी हो सकते हैं। ये एक तरह की गांठ होती है।
  • पर‍िवार में क‍िसी को इंफर्टिल‍िटी की समस्‍या है, तो आपको भी प्रजनन से जुड़ी समस्‍या हो सकती है।  
  • खराब जीवनशैली के कारण इंफर्ट‍िल‍िटी की समस्‍या हो सकती है।
  • अन‍िद्रा के कारण भी प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य ब‍िगड़ सकता है।
  • अगर आप हर समय तनाव या च‍िंता में रहते हैं, तो भी आपको इंफर्टि‍ल‍िटी के लक्षण (infertility symptoms) देखने को म‍िल सकते हैं। 
  • हार्मोनल इंबैलेंस या अन‍ियम‍ित पीर‍ियड्स के कारण मह‍िलाओं में आगे जाकर बांझपन की श‍िकायत हो सकती है।
  • पीसीओडी (PCOD) जैसी बीमारी का इलाज न करने के कारण भी इंफर्टिल‍िटी की समस्‍या हो सकती है। 

इंफर्ट‍िल‍िटी से कैसे बचें?- Prevent Infertility  

  • गर्भधारण से जुड़ी समस्‍या का इलाज न करने के कारण बांझपन की श‍िकायत हो सकती है। इसल‍िए इन उपायों को अपनाएं-
  • मह‍िलाओं में मोटापे के कारण (obesity causes) इंफर्ट‍िल‍िटी की समस्‍या हो सकती है। इससे मह‍िलाओं के शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचता है।
  • अगर आप बहुत टाइट कपड़े पहनते हैं, तो भी शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • इंफर्ट‍िल‍िटी की समस्‍या से बचने के ल‍िए चीनी, कॉर्ब्स, बेकरी उत्‍पाद आद‍ि का सेवन न करें।
  • अगर आपको क‍िसी तरह की यौन संबंधी समस्‍या है, तो उसे डॉक्‍टर से न छुपाएं। इसके बारे में खुलकर बात करें। 
  • गर्भधारण के ल‍िए होने वाली समस्‍याओं से बचने के ल‍िए यौन संचार‍ित रोगों से बचना जरूरी है। इन रोगों से बचने के ल‍िए क‍िशोरावस्‍था में जागरूकता जरूरी है।

आईवीएफ तकनीक- IVF Technique 

क्लाउड नाइन की वरिष्ठ प्रजनन विशेषज्ञा डॉ प्रतिभा मलिक ने बताया क‍ि इंफर्टि‍ल‍िटी की समस्‍या पुरुष और मह‍िला दोनों में हो सकती है। आप स्‍वस्‍थ जीवनशैली पर ध्‍यान दें। जरूरत पड़ने पर आईवीएफ (IVF) तकनीक को अपना सकते हैं। गर्भधारण से जुड़ी समस्‍याओं से बचने के ल‍िए आपको प्रजनन व‍िशेषज्ञ या स्‍त्री रोग व‍िशेषज्ञ से म‍िलना चाह‍िए।   

अगर आपको भी इंफर्ट‍िल‍िटी के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्‍टर से सलाह लेने में देरी न करें। उम्‍मीद करते हैं लेख आपको पसंद आया होगा। ये जानकारी दूसरों के साथ भी शेयर करें। 

Read Next

पीर‍ियड्स के बीच स्पॉटिंग (हल्‍की ब्‍लीड‍िंग) कैसे पहचानें?

Disclaimer