8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद है महिलाओं की सेहत पर लोगों को जागरुक करना और इसी कड़ी में OMH ने Healthy Naari, Happy Naari campaign की शुरूआत की है जिसमें हम 1 से 8 मार्च तक महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े 8 विषयों पर 8 अलग-अलग एक्सपर्ट्स से बात करेंगे। जैसे कि हम सब देख रहे हैं कि आसपास इंफर्टिलिटी के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसके क्या कारण हो सकते हैं और सही उपाय क्या हो सकता है इस पर चर्चा जरूरी है। इस लेख में हम इंफर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Obstetrics & Gynaecology Consultant Dr Prachi Benara, Birla Fertility & IVF से बात की।
image source: reba.global
1. इंफर्टिलिटी क्या है? (What is infertility)
इंफर्टिलिटी वो समस्या है जब एक कपल एक साल तक बिना गर्भनिरोधक लिए कोशिश करते हैं पर वो कंसीव नहीं कर पाते हैं। ऐसा नहींं है कि इंफर्टिलिटी केवल महिलाओं की समस्या है, ये समस्या पुरुषों में भी हो सकती है। लोगों में आज भी इस बात को लेकर शर्म है, लोग इसके लिए डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते पर अगर आप फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलेंगे तो केवल बात करने से ही आपको समस्या का इलाज मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- OMH exclusive: 30 के बाद महिलाएं अपनी हड्डियों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें जरूरी टिप्स
टॉप स्टोरीज़
2. महिलाओं में इंफर्टिलिटी के क्या कारण हैं? (Causes of infertility in women)
- देर से शादी होना या देर से कंसीव करना।
- आज के समय में स्ट्रेस बढ़ता जा रहा है जिसके कारण इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
- प्रदूषण, पेस्टिसाइड आदि के आसपास रहना।
- पानी कम पीना, एक्सरसाइज न करना या जंक फूड खाना भी इंफर्टिलिटी का कारण हो सकता है।
3. इंफर्टिलिटी के मुख्य लक्षण क्या हैं? (Main symptoms of infertility)
अगर आपको ये लक्षण नजर आते हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए-
- अनियमित पीरियड्स की समस्या
- वजाइना से डिस्चार्ज की समस्या
- पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन
इसे भी पढ़ें- Women's Day: क्या मोटापे की वजह से महिलाओं में बढ़ रहा PCOS का खतरा? जानें PCOS और मोटापे के बीच संबंध
4. डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? (When to visit doctor)
- अगर आपने 12 महीने तक कोशिश की है और आपकी उम्र 30 से 32 से कम है तो आप एक साल तक कोशिश कर सकते हैं।
- अगर 35 से ज्यादा उम्र है तो आपको 6 महीने बाद ही फर्टिलिटी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।
- अगर पीरियड्स में अनियमितता है या इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
5. इंफर्टिलिटी को चेक करने के लिए कौनसे टेस्ट करवाएं? (Tests to check infertility issue)
- ओवरीज में कितने एग्स इसे टेस्ट करवाने के लिए महिलाएं ब्लड टेस्ट जैसे एएमएच (AMH) और अल्ट्रासाउंड (ultrasound) करवा सकते हैं इसके जरिए आप फर्टिलिटी पोटेंशियल चेक कर सकते हैं।
- पुरुष सीमेन एनेलिसिस करवा सकते हैं जिससे पता चलेगा कि स्पर्म की क्वॉलिटी कैसी है।
- थायराइड, डायबिटीज आदि टेस्ट भी करवा सकते हैं।
6. क्या विटामिन की कमी से भी इंफर्टिलिटी हो सकती है?
विटामिन डी मिनरल एग्स और स्पर्म्स के लिए जरूरी होता है। अगर आप प्रेगनेंसी के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आपको विटामिन डी और फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए, इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
7. प्रेगनेंसी टालने के लिए अपनाएं एग फ्रीजिंग (Egg freezing in hindi)
अगर आप प्रेगनेंसी को पोस्टपोंड करना चाहती हैं तो एग फ्रीज करवा सकते हैं। जो महिलााएं किसी बीमारी से पीड़ित हैं या कैंसर ट्रीटमेंट करवा रही हैं कोई भी महिला एग फ्रिजिंग करवा सकती है केवल उसकी ओवरीज में एग्स की जरूरी मात्रा होनी चाहिए। एग फ्रीजिंग (egg freezing) में ओवरी से मैच्योर अंडों को निकालकर जीरो तापमान पर फ्रीज करते हैं। जब इन अंडों की जरूरत पड़ती है तब उन्हें शुक्राणु के साथ मिलाकर गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है।
8. फर्टिलिटी का सबसे अच्छा समय क्या होता है? (Best time for fertility)
एग्स की क्वॉलिटी 30 की उम्र के बाद घटने लगती है, 20 से 30 साल की उम्र फर्टिलिटी के लिए बेस्ट होती है। आज के समय में फैमिली प्लानिंंग करने से पहले ही लोग टेस्ट करवाते हैं। आईवीएफ को आप आखिरी विकल्प मानें और हेल्दी लाइफस्टाइल पर फोकस करें, डॉक्टर से सलाह लेकर आप आसानी से इंफर्टिलिटी की समस्या से बच सकते हैं।
9. इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए क्या करें? (How to prevent infertility)
इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए आप अपने पॉर्टनर को समय दें, आज के समय में कपल्स एक-दूसरे को समय नहीं देते हैं और ये भी इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। आपको इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए लैपटॉप, मोबाइल से दूर रहना चाहिए, एक समय के बाद आप इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का इस्तेमाल बंद कर दें। स्ट्रेस के कारण हार्मोनल इंबैलेंस होता है इसलिए आप अपने पॉर्टनर के साथ समय बिताएं और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
इंफर्टिलिटी की समस्या मैनमेड है, आप हेल्दी डाइट लें, अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करें और डॉक्टर की सलाह फॉलो करें तो आप इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर कर पाएंगे।
main image source: letrozole