क्या L-Glutamine वजन कम करने में मदद कर सकता है, जानिए फिटनेस एक्सपर्ट से

फिटनेस एक्सपर्ट निशा का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने के लिए एक बहुत ही कारगार नुस्खा है जिसका नाम है एल-ग्लुटामिन। इसके नियमित उपयोग से वजन को नियंत्रित करना संभव है लेकिन इसके साथ आपको व्यायाम करना जरुरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या L-Glutamine वजन कम करने में मदद कर सकता है, जानिए फिटनेस एक्सपर्ट से


आज के समय में लोग मोटापे से बहुत अधिक परेशान हैं इसका कारण है गलत आहार, दिन भर बैठ कर काम करना, समय से नहीं सोना और समय से न जागना इत्यादि। इस तरह की दिनचर्या के साथ वजन बढ़ना स्वाभाविक है जिसके कारण कई अन्य बीमारियाँ भी हो जाती हैं जैसे मधुमेह, अनियंत्रित रक्तचाप, सूजन आना इत्यादि। अगर इन बीमारियों पर काबू पाना है तो वजन को नियंत्रित करना आवश्यक है। फिटनेस एक्सपर्ट निशा का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने के लिए एक बहुत ही कारगार नुस्खा है जिसका नाम है एल-ग्लुटामिन। इसके नियमित उपयोग से वजन को नियंत्रित करना संभव है लेकिन इसके साथ आपको व्यायाम करना जरुरी है। यहां हम सबसे पहले जानेगे एल-ग्लुटामिन के बारे में।

 insideglutamine

क्या है ग्लुटामिन?:

ग्लुटामिन एक एमिनो एसिड है। एल-ग्लुटामिन वजन घटाने वाले प्रोटीन पाउडर में शामिल होता और कई प्रकार के आहार में भी होता है। जब कोई व्यक्ति व्यायाम करता है और बहुत अधिक अंतर में व्यायाम करता है तो शरीर की मांसपेशियों को ताकत की आवश्यकता होती है और एल-ग्लुटामिन मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है। अगर आप व्यायाम करते हैं तो आपको एल-ग्लुटामिन की आवश्यकता होगी और अगर आप एल-ग्लुटामिन लेते हैं तो व्यायाम बहुत जरुरी है। इन दोनों के साथ ही आप वजन सही प्रकार से कम करने में सक्षम हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Fat to Fit : बैंक की नौकरी छोड़कर फिटनेस की दुनिया में लोगों के लिए इंस्पेरेशन बन रही हैं मिसेज निशा खजुरिया

एल-ग्लुटामिन के फायदे:

एल-ग्लुटामिन एक ऐसा अमीनो एसिड है जो दूसरे अमीनो एसिड से जुड़ा होता है। और इसे कई प्रकार के फायदे होते हैं जैसे:

  • अल्सर में राहत।
  • मस्तिष्क को तंदरुस्त करता है।
  • मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ता है।
  • वसा को नष्ट करता है।
  • मधुमेह को नियंत्रित करता है।

एल-ग्लुटामिन वाले आहार:

प्रोटीन पाउडर के अलावा कई अन्य खाद्य पदार्थों में एल-ग्लुटामिन पाया जाता है। जिनका सेवन करके वजन को कम करना संभव है जैसे:

  • बकरा जो घास का सेवन करता है।
  • हड्डी का सूप।
  • गोभी।
  • हिरण का मांस।
  • एस्प्रेगस।
  • दूध।
  • बीन्स।
  • चिकिन।
  • टोफू
  • मछली इत्यादि।

इन सभी में प्रचुर मात्रा में एल-ग्लुटामिन पाया जाता है और जो लोग बॉडी बिल्डिंग या फिर अत्यधिक व्यायाम करते हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप ये आहार नहीं लेते हैं तो इसकी जगह बाजार में उपलब्ध एल-ग्लुटामिन ले सकते हैं जिसकी कीमत ज्यादा नहीं होती।

एल-ग्लुटामिन मात्रा:

एल-ग्लुटामिन की मात्रा कितनी लेनी है इसके लिए आपको डायटीशियन या फिर अपने ट्रेनर की सलाह अवश्य लेना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि स्वयं ही एल-ग्लुटामिन की मात्रा निर्धारित करने की गलती न करें और सलाह से ही इसका सेवन करें।

एल-ग्लुटामिन के साथ व्यायाम करना क्यों जरुरी है?:

जी हाँ अगर आप एल-ग्लुटामिन का सेवन कर रहे हैं तो आपको व्यायाम करना बहुत आवश्यक है और इस दौरान आपका पसीना निकलना बहुत आवश्यक है। एल-ग्लुटामिन को पचाने के लिए व्यायाम जरुरी है। और व्यायाम के साथ एल-ग्लुटामिन जरुरी है। अच्छे परिणाम पाने के लिए और वजन को कम करने के लिए आपको व्यायाम और एल-ग्लुटामिन साथ में लेना जरुरी है।

इसे भी पढ़ें : बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए 'वेस्ट ट्रेनिंग' की ऐसे करनी चाहिए शुरुआत, जल्द मिलेगी मनचाही बॉडी

इस तरह से आप वजन कम करने के लिए एल-ग्लुटामिन का सेवन कर सकते हैं और बहुत ही कम समय में अपना वजन कम कर सकते हैं और वजन नियंत्रण कर सकते हैं।

Read More Article On Diet And Fitness In Hindi

Read Next

सर्दियों में पिएं ये 5 डिटॉक्स वॉटर, पेट की थुलथुली चर्बी होगी गायब

Disclaimer