ब्लड प्रेशर कम होने के कारण ही नहीं होती कमजोरी, बल्कि इन कारणों से भी होता है ऐसा

अगर आप भी खुद में कमजोरी महसूस करने के साथ चक्कर का शिकार हो रहे हैं तो जान लें ब्लड प्रेशर कम होने के अलावा ये भी हो सकते हैं मुख्य कारण। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड प्रेशर कम होने के कारण ही नहीं होती कमजोरी, बल्कि इन कारणों से भी होता है ऐसा

अक्सर जब भी हम या आप खुद के स्वास्थ्य में कमजोरी (Weakness) महसूस करते हैं तो हम यही सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर कम होने से ऐसा हो रहा है। कुछ लोग इस स्थिति में ये भी सोचते हैं कि बहुत ज्यादा थकावट होने, सही ऊर्जा न मिलने के कारण ही शरीर में कमजोरी आती है और चक्कर आने लगते हैं। जबकि ऐसा हर समय नहीं होता, जी हां, इन सब आम कारणों के अलावा कई ऐसी गंभीर स्थिति भी होती हैं जिनके कारण आपको कमजोरी महसूस होती है आपको लगातरा चक्कर आते हैं। लोगों को कई ऐसी स्थितियों का खतरा होता है जिनके कारण उनके शरीर में कमजोरी आने लगती है और वो लगातार चक्कर आने से परेशान रहते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि ब्लड प्रेशर कम होने के अलावा आपको किन स्थितियों या खतरों के दौरान कमजोरी (Weakness) महसूस होती है। 

WEAKNESS

किन कारणों से होती है कमजोरी महसूस?

एनीमिया

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC) में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है, जिस कारण आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। एनीमिया का मुख्य कारण होता है शरीर में ऑयरन की कमी यानी जब आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑयरन नहीं होता तो एनीमिया होने का खतरा बढ़ता है। एनीमिया से शिकार लोग कई महीनों और कई हफ्तों तक इसके लक्षण को महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपको बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है, चक्कर आते हैं और कोई भी शारीरिक गतिविधि करने की इच्छा नहीं होती। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में जब हो ये समस्याएं तो भूलकर भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के चक्कर में न करें लहसुन का सेवन, बढ़ेंगी दिक्कत

शरीर में विटामिन-बी की कमी

शरीर में सभी पोषण तत्वों की पर्याप्त मात्रा जरूर होनी चाहिए, जिस कारण आप शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे ही विटामिन बी है जिसके कारण आपको स्वस्थ होने में मदद मिलती है। विटामिन बी कुल 8 पोषक तत्वों का एक समूह है जो आपके लिए फायदेमंद होता है। ये विटामिन आपकी कोशिकाओं और आपको पूरी तरह से एक्टिव रखने में मदद करते हैं। इस कारण आपको थकावट महसूस हो सकती है, कब्ज, तेजी से वजन घटने लगता है। 

कीमोथैरेपी के इलाज के बाद

ये तो आप जानते ही हैं कि कैंसर बहुत खतरनाक और जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसका इलाज कराना भी जरूरी होता है। लेकिन कैंसर के इलाज में कीमोथैरेपी के बाद शरीर में काफी कमजोरी (Weakness) महसूस होन लगती है। जिसको दूर करने के लिए आपको डॉक्टर सलाह देते हैं। आपको बता दें कि कीमाथैरेपी के इलाज में दवाएं कैंसर कोशिकाओं को मारने का काम करती है। इसके पीड़ित को कुछ दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

फ्लू के कारण

फ्लू के कारण आप अपने शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस कर सकते हैं, ये लक्षण आप कई महीनों तक भी देख सकते हैं। इस दौरान आपको श्वसन संबंधी नुकसान होता है।  इसमें अलग-अलग वायरस भी हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको थकावट, खून की कमी, चक्कर आना और आराम करने की इच्छा होती है। 

इसे भी पढ़ें: बार-बार चक्कर आने की समस्या को ना करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये 7 गंभीर समस्याएं

थायराइड

थायराइड रोग के दौरान भी आप खुद को अस्वस्थ और कमजोर महसूस कर सकते हैं, इसमें आपको थकावट, दिल की तेज धड़कनें, शरीर में कंपन महसूस करना, नींद की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी और तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और दवाओं को समय पर खाना आपके लिए जरूरी है। 

शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करना और चक्कर आने का मतलब सिर्फ ब्लड प्रेशर का काम होना ही नहीं होता, बल्कि इस लेख में बताए गए और भी कारण आपको कमजोर और अस्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से समय-समय पर जांच जरूर कराएं। 

Read More Articles On Other Diseases in Hindi

Read Next

क्या आपका पाचन तंत्र दुरुस्त नहीं, हो सकती हैं ये तीन बीमारियां, यहां जानें बचाव का तरीका

Disclaimer