हम सभी अपने आप में अलग और अनोखे हैं। पर जब दो अलग-अलग लोग एक साथ आते हैं, तो संबंध भी एक तरह का होता है। हम अपने जीवन में कई बार ऐसे व्यक्तियों से मिलते हैं, जो हमसे काफी अलग होते हैं पर हम अपना जीवन उन्हीं के साथ बिताना चाहते हैं। वहीं एक जोड़ा जिसमें दो लोगों का एक साझा बंधन होता है, वहां रिश्तों में कई अलग रूप देखने को मिलते हैं। एक स्वस्थ रिश्ते के लिए यह जरूरी है कि दो लोगों में संतुलन बना रहे। पर इस संतुलन के बीच भी आप देखेंगे कि कई बार इन जोड़ों में काफी भिन्नता होती है, जिसकी वजह हम इन कपल्स को एक खास नाम दे सकते हैं। आइए हम आपको बताते 5 प्रकार के जोड़े के बारे में, जिन्हें हम अक्सर अपने आस-पास देखते हैं।
हमेशा साथ रहने वाले कपल्स
अक्सर हमें ऐसे कपल्स भी देखने को मिलते हैं, जो हमेशा ही साथ दिखते हैं। वे एक-दूसरे के साथ इतने सहज और स्वभाविक दिखते हैं कि उन्हें किसी और के साथ देखने की आदत नहीं होती। ऐसे में ये कपल्स हर चीज के लिए हर दूसरे के होते हैं। आप पाएंगे कि हर छोटी और बड़ी चीज में ये कपल्स साथ ही नजर आते हैं। कोई पार्टी हो या पूजा आप इन्हें साथ ही पाएंगे। ऐसे ही कपल्स का लोग अक्सर नामों को जोड़कर नामकरण कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें : इन 3 तरह की पर्सनालिटी वाले लोग हमेशा अपने पार्टनर को देते हैं धोखा, कहीं आप तो नहीं अगला शिकार
कंफ्यूजड कपल्स
ये हमेशा ऑन-ऑफ मोड में होते हैं। इन में अक्सर आप पाएंगे कि कल झगड़े और आज फिर साथ हैं। ऐसे कपल्स के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि आज वह साथ मिलेंगे या कल अलग हो जाएंगे। ऐसे कपल्स एक दिन लड़ाई और ब्रेक-अप करेंगे और अगले दिन एक दूसरे के साथ कैफे में कॉफी पाते एक साथ दिखाई देंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितना लड़ते हैं, पर उनकी लड़ाई हमेशा एक दूसरे के साथ खत्म होती है।
पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन
हमारे बीच ऐसे जोड़े हैं जो अपने प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं। इन कपल्स का भरोसा पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन में होता है। यह अपनी हर अदा और प्यार को लोगों से नहीं छिपाते बल्कि उन्हें दिखाकर करते हैं। इनका मानना होता है कि प्यार छिपाने की चीज नहीं दिखाने की चीज है। यह जोड़े बिल्कुल शर्मीले नहीं होते। इस तरह के जोड़े कभी इस बात से परेशान नहीं होते कि वे कहाँ हैं और उनके सामने कौन है। बस वे सिर्फ एक-दूसरे को प्यार में डूबे रहते हैं।
ऑफिस कपल्स
हमेशा अपने काम और रोमांस को संतुलित करते हुए, वे कार्यालय के अंत के लिए तत्पर रहते हैं। वे बस एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं इसलिए ऐसे कपल्स काम के बीच में भी वक्त ढ़ूढ़ कर कुछ पल साथ बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसे कपल्स बॉस और नैतिकता का ख्याल रखते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करते। पर ऑफिस में लगभग इन्हें साथ पाया जाता है। यह कपल्स ऑफिस के कुछ खास कोनों में भी समय बिताते हुए मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : यह संकेत बताते हैं कि अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं आप
परफेक्ट कपल्स
भाग्य उन्हें एक साथ लाया है और उन्हें कभी भी अलग नहीं करेगा। माने कि एक ऐसा जोड़ा दिन्हें देखकर ही लग जाए कि यह साथ पहने के लिए ही बने हैं। इन जोड़ों की खास बात यही होती है कि यह बेहद खूबसूरत लगते हैं। दोनों साथ में खुश और पूरे नजर आते हैं। इन्हें आप जब भी देखेंगे यह एक जैसे लगते हैं। ऐसे कपल्स हर मायने में परफेक्ट कपल्स होते हैं। ये सिर्फ निस्वार्थ होते हैं और एक-दूसरे को हर दृष्टि से क्षितिज की ओर बढ़ते देखना चाहते हैं। वे लड़ते हैं, वे रोते हैं लेकिन वे प्यार करते हैं जैसे कोई नहीं करता है।
आप इन में से किस तरह के कपल हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप दोनों में कितनी समझ और विश्वास है। आप एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं। गरिमा, आत्म-सम्मान, भरोसा, एक-दूसरे के लिए समझ, संचार और प्रेम एक लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों के लिए एक पूंजी है। इसलिए यदि आप किसी इन किसी उल्लेखित जोड़े की तरह नहीं हैं, तो चिंता न करें! बस अपने आप हो और सामने वाले को खुश रखें और प्यार दें।
Read more articles on Dating-Tips in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version