"ही लाइक्स मी" "ही लाइक्स मी नॉट" अगर आप भी जूझ रही हैं इस कशमकश से। लेकिन, वे इशारों में अपने दिल की बात आपसे कह देते हैं। आप इन शारीरिक भाषा संकेतों का उपयोग करके पता लगा सकती है कि क्या वह वास्तव में आपको पसंद करता है या नहीं। लड़कियों के लिए कई बार लड़कों के दिल की बातें जान लेना आसान नहीं। उन्हें इस बात का भी डर लगा रहता है कि जिसे वे प्यार समझ रही हैं, कहीं वो लड़का सिर्फ टाइम पास तो नहीं कर रहा। यही डर उन्हें अपने दिल की बात कहने से रोक कर रखता है। और यही डर और शंका लड़के के दिल बात जानने से हमें महरूम रखती है। तब आप उसके हाव-भाव, उसकी अदाओं, उसके व्यवहार और बातों में संकेत ढूंढते हैं। ताकि आपको अंदाजा हो सके कि आग दोनों तरफ लगी है या आप अकेली ही इस प्रेमाग्नि में दहक रही हैं।
थोड़ा सा बदल लिया जाए
अगर कोई लड़का आपको पसंद करता है या आपको पटाने में रुचि रखता है, तो उसका व्यवहार तुरंत ही बदल जाएगा जैसे ही वह देखता है कि आप उस के आसपास हैं। अगर वह हंस रहा है, तो अचानक से शांत हो जाएगा। और अगर वह चुपचाप बैठा है, तो वह जोर से बोलने लगेगा ताकि आपके और आपके दोस्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सके।
एक जैसी फीलिंग
जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो वह हमेशा आपको दूर से देखेगा, खासकर जब आप चारों ओर से बेखबर अपने दोस्तों के साथ हैं। यदि आप किसी मजाक पर हंस रही हैं, तो जल्दी से पलट करे तुरन्त उसकी आंखों में देखें। आप पाएगी कि वह एक बड़ी मुस्कान के साथ आपके चेहरे की ओर मदहोश नजरों से देख रहा है और आपकी हंसी के साथ हंस रहा है।
आंखो ही आंखो में इशारा
अगर वह आपको पसंद करता है तो कोई भी मौका नही छोड़गा आपसे आंख मिलाने की, चाहे वह किसी के साथ भी हो। और वह भी चुपके से उम्मीद कर रहा होगा कि आप भी उससे नजरें मिलाए और ताकि वह आपको अपनी आंखों में बन्द कर लें।
तू सदा रह मेरे सामने
उसकी हमेशा यही कोशिश रहेगी वह आपके सामने रहे, चाहे आप किसी भी सभा में हो या किसी भीड़ का हिस्सा हो। वह हमेशा ऐसा मौका देखेगा कि वह सीधा आपके सामने बैठ जाए और बिना गर्दन घुमाएं आपको देखता रहें। या आप से दूर एक कोण पर बैठ कर आपको देखता रहें इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है, कि वह कहां बैठा है, आप देखेंगे कि वह हमेशा आप का पर स्पष्ट नजर रखता है।
हरकतें करना
जब आप उसके आस-पास होती है तो आपका ध्यान अपनी ओर करने के लिए वह अलग सी हरकतें करता है। और आपकी प्रतिक्रिया को देखता है। इसके लिए चाहे वह कोई खेल खेलें, दोस्तों की टांग खींचें, या कैफेटेरिया के बाहर लटक जाए।
करीब आने की कोशिश
जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो वह आपके करीब आने की कोशिश करेगा चाहे वह आप के साथ एक शब्द का आदान-प्रदान भी नहीं करता है। जैसे, वह एक लिफ्ट में आप के बगल में खड़ा हैं जबकि आस-पास बहुत सारी जगह है।
नाराजगी पर भी दे ध्यान
अगर आप यह बात जानना चाहते है कि कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो जब वह आपके आस-पास हो तो आप किसी और लड़के के साथ छेड़खानी करें। अगर वह वास्तव में आपको पसंद करता है, तो वह आप को दूसरे आदमी के साथ प्यार से बात करता देख नाराज हो जाएगा और उसी समय, वहां से दूर चला जाएगा।
जरा बोली को भी समझ लें
जिस तरह से वह आप के साथ बोलता है वह दूसरों के साथ बोलने से बिल्कुल अलग होगा। जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो वह अधिक साहसपूर्वक आप के साथ बोलता हैं या आप क्या कहना चाहती है उसमें भी रुचि रखता हैं।
थोड़ी सी जानकारी ले ली जाए
जब कोई लड़का किसी लड़की को पसन्द करता है, तो उसके आसपास से या उसके दोस्तों से उसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करता हैं।
अगर आपको यह संकेत समझ में आ गए है तो आपको इस सवाल का जवाब जनाने के लिए इंतजार नही करना पढ़ेगा कि क्या वह मुझे पसन्द करता है कि नही। जब वह आपके आस पास हो तो आप उसकी शरीरिक भाषा संकेतों को देख और पढ़ अपने आप ही अंदाजा लगा सकती हो।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version