
माता-पिता अपने बच्चों का नाम बहुत ही सोच समझकर रखते हैं। इसमें वो अपने धार्मिक ग्रंथों, महान व्यक्तित्व, अपने ईश्वर और कई बार ज्योतिष की भी मदद लेते हैं। हमारे समाज में भी ऐसी मान्यता है कि जिसका जैसा नाम होता है वैसा ही उसका काम और नेचर होता है। एस्टोलॉजी के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। आज हम आपके साथ नाम के पहले अक्षर के बारे में चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे कि A से Z तक नाम वाले व्यक्तियों का नेचर कैसा होता है यानी वे किस स्वाभाव के होते हैं।
A से Z तक के नाम वालों स्वाभाव
A अक्षर वाले लोग दिखने में आकर्षक होते हैं। ऐसे में उनके आस पास लोगों की भीड़ रहती है यानी ऐसे लोग सामने वाले को मोहित कर लेते हैं। A अक्षर वाले नाम के लोग प्रेम और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं। और वे स्वाभाव से काफी रोमांटिक होते हैं। इसके अलावा निर्णय लेने में काफी सही होते हैं।
जिनके नाम की शुरूआत B अक्षर से होती है वे ज्यादातर लव मैरिज करते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से मूडी और हिम्मती होते हैं। B अक्षर वाले नाम के लोग भी काफी रोमांटिक होते हैं और टीनएज में ही फ्लर्ट शुरु कर देते हैं।
C अक्षर वालों को दोस्ती करना पसंद होता है। ऐसे लोग अपने पहले प्यार को याद रखना चाहते हैं। ऐसे लोग घुमा फिरा के बात नहीं करते हैं, इनकी आदत सीधी-सीधी बात करने की होती है। ऐसे लोगों को भावुक होने की वजह से अक्सर प्रेम संबंधों में धोखा खाना पड़ता है।
D अक्षर वाले नाम के लोग खुद पर भरोसा करते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। ये जिस चीज को पाना चाहते हैं, किसी भी तरह से उसे पा ही लेते हैं। ऐसे लोग काफी जिद्दी स्वाभाव के होते हैं।
E अक्षर वाले नाम के लोगों का स्वभाव फ्लर्ट करने का होता है। हालांकि इनकी नियत बुरी हो ये जरूरी नहीं क्योंकि ऐसा ये मजाकिया स्वभाव के चलते करते हैं। लेकिन कई बार ये बहुत ज्यादा बोलने के कारण खतरा मोल लेते हैं। ये जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने की चाहत रखते हैं।
जिनका नाम F अक्षर से शुरु होता है वे काफी रचनात्मक होते हैं। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। ऐसे लोगों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। इनका जीवन काफी खुशमय होता है।
जिनके नाम की शुरूआत G से होती है उनका दिल काफी साफ होता है। ये अपने मन में कुछ नहीं रखते और न ही किसी के खिलाफ कोई साजिश रखने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से अंर्तमुखी होते हैं। ये बेवजह किसी को परेशान नहीं करते हैं।
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर H से शुरू हाहेता है वे लोग अपनी बातें दूसरों से शेयर करने में डरते हैं। इनको समझना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि ये दिल से बेहद अच्छे और सच्चे होते हैं। आप इन पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं।
I अक्षर वाले नाम के लोग दिमाग से कम बल्कि दिल से ज्यादा सोचते हैं। ऐसे लोग बेहद भावुक होते हैं। ऐसे लोगों को उनके दोस्त आसानी से बेवकूफ बना देते हैं। इन्हें आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है हालांकि इनका प्यार सच्चा ही होता है। भावुक स्वाभाव के चलते इन्हें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है।
J अक्षर वाले स्वभाव से ईमानदार और वफादार होते हैं। खुशनुमा जिंदगी जीने के कारण अक्सर दूसरे लोग इनके दुश्मन बन जाते हैं और इनसे ईर्ष्या करने लगते हैं। अगर आपका पार्टनर का नाम J अक्षर से शुरू होता है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं।
K अक्षर वाले थोड़े मुहंफट होते हैं। बिना कुछ सोचे समझे ये किसी को भी कुछ भी कह देते हैं। ये अपने फायदे के लिए कुछ भी करते हैं। इन्हें अपनी इज्जत से ज्यादा पैसे से प्यार होता है।
जिनके नाम की शुरूआत L अक्षर से होती है उनके अंदर करूणा का भाव होता है। ऐसे लोग दूसरों को दुखी नहीं देख सकते हैं। इनमें जीवन को लेकर बड़ी कामनाएं नहीं होती है। लेकिन अपने से मिलने वाले हर आदमी को खुश रखना इनकी आदत होती है।
M अक्षर वाले स्वभाव से काफी थोड़े भावुक, जिद्दी और संकोची होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। इनके साथ दिल लगाना काफी खतरनाक हो सकता है। ये कब किस चीज पर गुस्सा हो जाए और कब प्यार जताने लग जाएं पता नहीं होता।
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर N से शुरू होता है बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। ये दिखते शांत हैं लेकिन होते बड़े ही आक्रमक हैं। इन्हें अपनी आलोचना जरा भी नहीं सुहाती।
O अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले बहुत आकर्षक, ऊर्जावान तथा प्रतिभाशाली होते हैं। ऐसे लोग अक्सर प्रेम विवाह करते हैं और परिवार को साथ लेकर चलते हैं। ऊपर से ये शर्मीले दिखाई देते हैं मगर होते नहीं हैं।
P अक्षर वाले घर, देश, दुनिया को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। ये अपने सिद्धांतों के पक्के होते हैं, अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इनमें तानाशाही सोच होती है।
Q अक्षर वाले स्वभाव से क्रिएटिव होते हैं। हर काम को बेहद सलीके से करते हैं। Q अक्षर वाले अपने आप में खोए रहते हैं और दूसरों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। इन्हें गुस्सा भी कम आता है।
R अक्षर वाले थोड़े मन के मौजी होते हैं उन्हें दुनियादारी कोई मतलब नहीं होता है। ये कम बोलते हैं। ये अपनी दुनिया में ही खोए रहते हैं। स्वभाव से दार्शनिक होते हैं। इनकी दोस्ती लेखकों, दोस्तों और अपनी ही तरह के लोगों से होती है।
जिन लोगों के नाम की शुरूआत S अक्षर से होती है वे बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं। इनका स्वभाव आसानी से समझ में नहीं आता है। ये अपने आप में सिमटे होते हैं और अपने चारों ओर एक रहस्यमय वातावरण बनाए रखते हैं।
T अक्षर वाले मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। आमतौर पर इस नाम के लोग मीडिया और प्रशासिनक क्षेत्रों में ज्याना पसंद करते हैं। ऐसे लोग रिश्तों और भावनाओं को लेकर बेहद भावुक होते हैं।
U अक्षर वाले बेहद उर्जावान, होशियार और दिल के साफ होते हैं। ये छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढने की कोशिश करते हैं। दूसरों को भी खुशियां बांटने में विश्वास रखते हैं। ये किस्मत के भी धनी होते हैं।
V अक्षर वाले आजाद ख्याल वाले होते हैं, ये न तो किसी की सुनते हैं और न ही किसी की कहा करते हैं, लेकिन यदि उनके मन को कोई बात जम जाए तो ये उसे करने से भी नहीं चूकते।
जिन लोगों के नाम की शुरूआत W अक्षर से होती है उनमें दूसरों पर रौब जमाने की आदत होती है। उनकी इसी आदत के कारण उनके अपने लोग उनसे दूर हो जाते हैं। ये बहुत अभिमानी होते हैं।
X अक्षर वाले स्वभाव से बेहद अस्थिर होते हैं और हर चीज से इनका मन बड़ी जल्दी उचट जाता है। इन्हें खुद ही पता नहीं होता कि ये अगले पल क्या करेंगे।
Y अक्षर वाले स्वभाव से ईमानदार, स्पष्टवादी और मेहनती होते हैं लेकिन लोगों के साथ मिलना-जुलना इन्हें पसंद नहीं होता। जिनका नाम Y अक्षर से शुरू होते हैं वे समझौता भी पसंद नहीं करते हैं।
जिनके नाम का पहला अक्षर Z से शुरू होता है वे काफी गंभीर प्रवृति के होते हैं। स्वभाव से बेहद सीधे और भावुक होते हैं। ये बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी हंसते हंसते झेल जाते हैं।
Read More Articles On Realationship In Hindi