मेकअप एक कला है जिसे करने के लिए कई सारी चीजों की जानकारी होनी जरूरी है। सभी चीजों में सबसे जरूरी है मेकअप ब्रश की जानकारी। कई लोग शैडो मेकअप के डिब्बे के साथ आने वाले ब्रश से ही सारा मेकअप कर लेते हैं। लेकिन ये गलत है। अगर आप इस तरह से मेकअप करते हैं तो गलत है।
शैडो की डिब्बी के साथ आने वाले ब्रश से मेकअप अच्छे से नहीं होता और ये सही भी नहीं है। इसलिए ब्रश अलग से खरीदें। अगर हो सके तो अलग-अलग तरह के मेकअप के लिए अलग-अलग ब्रश लें।
जिस तरह से आईलाइनर लगाने के लिए अलग तरह से ब्रश होता है और मस्करा लगाने के लिए अलग तरह का ब्रश होता है उसी तरह फाउंडेशन, ब्लश, ब्लेंडिंग और कंसीलर आदि के लिए अलग-अलग तरह के ब्रश होते हैं। लोगों को इन अलग-अलग तरह के ब्रश की जानकरी नहीं होती और पूरा मेकअप एक ही तरह के ब्रश से कर देते हैं जिस कारण ही मेकअप खराब होता है। आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए ये स्लाइडशो लाए हैं जिसमें आप जान पाएंगे कि कैसे मेकअप के लिए कौन सा ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
अलग तरह के ब्रश लें
आई शैडो, आई लाइनर, मस्करा, ब्लश, फाउंडेशन, कंसीलर आदि सभी चीजें लगाने के लिए अलग-अलग तरह के ब्रश लें। आइए मेकअप शुरू करते हैं फाउंडेशन से।
टॉप स्टोरीज़
फाउंडेशन ब्रश
कोई-कोई फाउंडेशन ब्रश से लगाता है तो कोई स्पंज के टुकड़े से लगाता है। जबकि फाउंडेशन ब्रश से ही ठीक तरीके से लगता है। ब्रश से फाउंडेशन पूरे चेहरे पर बराबर तरीके से लगता है। साथ ही ब्रश से फाउंडेशन लगाने में चेहरे पर नैचुरल लुक आता है। फाउंडेशन ब्रश भी कई तरह के आते हैं। अधिकतर लोग फ्लैट टॉप फाउंडेशन ब्रश, स्टिपलिंग ब्रश और राउंड टॉप ब्रश का उपयोग करते हैं। अगर आप इन ब्रश में कंफ्यूज हो रही हैं तो मार्केट में जाएं और सारे ब्रश एक साथ देखें। ब्रश के प्रकार को देखते ही आपको पता चल जाएगा कि कौन से ब्रश का इस्तेमाल आपको करना है।
कंसीलर ब्रश
फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाइए। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे या चेहरे के दाग छुपाए जाते हैं। इससे चेहरे के ब्लैमिशिंग और काले घेरों को छुपाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ब्रश को सही ढंग से पकड़ कर इस्तेमाल करें।
बिग पाउडर ब्रश
डिब्बी में आया हुआ ब्रश पाउडर लगाने के लिए बिल्कुल यूज़ ना करें। ना ही पाउडर को हाथों से लगाएं। पाउडर लगाने के लिए पाउडर ब्रश अलग से खरीदें। इसके लिए एक मोटा सा घने बालों वाला ब्रश आता है जिससे पूरे चेहरे पर एक साथ पाउडर लगाया जा सकता है। इससे पूरे चेहरे पर एक साथ पाउडर लगाया जा सकता है। इसके लिए पाउडर को चेहरे पर लगाएं और उसे ब्रश से चेहरे पर अच्छे से मिक्स करके पूरे चेहरे पर फैला लें।
ब्लशर ब्रश
चेहरे पर पाउडर लगाने के बाद गालों में लाली लगाएं। ब्लशर ब्रश की मदद से आप इसे अपने गालों पर लगाएं। यह ब्लश ब्रश काफी बड़ा या छोटा नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसे आकार में होना चहिए, जिससे की आप आसानी से अपने गालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गोल, घने बालों वाला मजबूत और लंबे हैंडल का ब्रश लें।
आईशैडो ब्रश
आईशैडो लगाने के लिए सबसे पहली चीज जो ध्यान में रखनी है वो है कि इसके लिए ज्यादा मुलायम ब्रश कभी ना लें। क्योंकि ब्रश बहुत मुलायम होने से रंग ठीक से नहीं लगता। और अगर आईशेडो पूरे प्रोपर तरीके से लगाना चाहती हैं तो आपको दो तरह की ब्रश की जरूरत पड़ेगी। एक चौड़ा आकार का, जिससे पूरे पपोटों और ऊपर भौंह की हड्डी तक शैडो लग सके तथा दूसरा पतला और छैनी के आकार का ब्रश, जिससे कोनों इत्यादि पर रंग लगाया जा सके। दूसरा ब्रश लचीला भी हो और मजबूत भी हो। यह आंखों में आईशैडो लगाने के लिए काफी अच्छा ब्रश माना जाता है।
इस ब्रश के इस्तेमाल से आपकी आंखें खूबसूरत हो जाती है। इसके लिए आप सही मात्रा में आईशैडो का इस्तेमाल करें और इसे अपनी आंखों में लगाएं। शैडो लगाते समय छोटे-छोटे स्ट्रोकों से पपोटों पर रंग लगाएं और ब्रश को एक ही दिशा में चलाएं। ब्रश को आगे पीछे चलाकर रंग न लगाएं, इससे रंग एकसार नहीं लगेगा। आई शैडो के लिए नोक पर स्पंज लगे हुए ब्रश भी आते हैं, जिन्हें एप्लिकेटर भी कह सकते हैं। ये रंग को भली प्रकार पपोटों पर फैला सकते हैं। इनसे रंग इधर उधर नहीं फैलता। जो युवतियां कॉन्टेक्ट लेंस लगाती हैं, उनके लिए यह बेहतर है।
आई लाइनर ब्रश
आईलाइनर लगाने के लिए काजल पेंसिल का इसतेमाल ना करें। इसके लिए अलग से एक ब्रश आता है जो नुकीला और पतला होता है। जिससे आंखों की रेखाएं बिल्कुल साफ खीची जा सकें। लेकिन ये लुजलुजा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यदि यह लुजलुजा हुआ तो रेखाएं कटी-फटी बनेगीं और इससे आई लाइनर सही से नहीं लगेगा। जिससे की आंखे अच्छी नहीं दिखेगीं।
मस्कारा ब्रश
आई लाइनर के बाद मस्करा लगाएं। मस्करा के लिए स्पाइरल आकार का ब्रश होता है जो शीशी में लगा हुआ मिलता है। मस्करा खरीदते समय इसके ब्रश को ध्यान से जांचे। ध्यान रहे कि मस्करा ब्रश मजबूत हो और इसके बाल लुजलुजे न हों। हैंडल इतना लंबा हो कि आप उसे आसानी के साथ पकड़ कर लगा सकें। इसी ब्रश को मस्कारा लगी पलकों को अलग अलग करने और खूबसूरती से छितराने के लिए भी इस्तमाल करें। इसी से भौंहो को भी सवारें। घनी और सीधे खड़ी बालों वाली भौंहों के लिए स्पाइरल ब्रश का इस्तमाल करें। ऐसे ब्रश भी मिलते हैं, जिसमें एक और ब्रश भी होता है और दूसरी ओर छोटा सा कंघा।
लिपस्टिक ब्रश
लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश होता है ये आपमें से कम लोग ही जानते होंगे। लेकिन क्या आपको मालुम है कि लिपस्टिक ब्रश से ही अच्छे से लग पाती है। मेकअप आर्टिस्ट लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का ही इस्तेमाल करते हैं इस कारण सेलीब्रेटी के लिप्स इतने अच्छे दिखते हैं। दरअसल ब्रश के इस्तेमाल से लिपस्टिक सफाई और करीने से लगती है और देर तक टिकी रहती है। लिप ब्रश या तो नुकीले होते हैं या छैनी के आकार के। यह ब्रश ढीला न हो कर, थोड़ा सख्त होना चाहिये। ब्रश से होंठों की सफाई से आउटलाइन बनाकर उनके भीतर ब्रश से रंग भरें या फिर सीधे लिपस्टिक से ही भरें। लिप ब्रश से आंखों के नीचे की झाइयों और दाग-धब्बों पर कंसीलर लगाने का भी काम करता है।
Read more articles on Beauty in Hindi.