Kiran Bedi Fitness Mantra: किरण बेदी ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट, समोसा और कचौड़ी से रहती हैं दूर

किरन बेदी ने अपनी सेहत का फिटनेस मंत्र साझा कर बताया कि वे खुद को जंक फूड से कोसो दूर रखती हैं साथ ही योग और मेडिटेशन पर ध्यान देती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Kiran Bedi Fitness Mantra: किरण बेदी ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट, समोसा और कचौड़ी से रहती हैं दूर


उम्र बढ़ने पर आमतौर पर लोग शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। हालांकि, खान-पान के साथ ही फीजिकल एक्टीविटीज कर सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। देश की पहली महिला आईपीएस बनने वाली 74 वर्षीय डॉ. किरन बेदी लोगों के लिए फिटनेस की मिसाल बन रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सेहत का फिटनेस मंत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे खुद को जंक फूड से कोसो दूर रखती हैं। वे आज तक खुद को तले-भुने पकवानों से दूर रखती आई हैं।  

योग और मेडिटेशन पर देती हैं ध्यान 

किरन बेदी ने अपनी फिटनेस जर्नी में योग और मेडिटेशन को काफी अहम बताया। उन्होंने बताया कि योग और ध्यान व्यक्ति को आसपास हो रही गतिविधियों के प्रति और भी संवेदनशील बनाता है। हैबिल्ड के संस्थापक सौरभ बोथरा के साथ हुई बातचीत में डॉ. बेदी ने बताया कि योग और मेडिटेशन ने उन्हें फिट रखने में काफी मदद की है और वे नियमित तौर पर सुबह योग करती हैं। 

इसे भी पढ़ें - मॉर्निंग वॉक का पूरा फायदा चाहिए तो वॉकिंग के बाद खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म तो बर्न होगा फैट

समोसा और पानी पूरी से रहती हैं दूर 

डॉ. बेदी ने बताया कि उन्होंने समोसा, कचौरी और पकौड़े जैसी चीजों को कभी नहीं खाया। उन्होंने कहा कि वे ऐसी फालतू चीजों का सेवन नहीं करती हैं, जिसका उन्हें बाद में भुगतान करना पड़े। अगर कभी पानीपूरी यानि गोलगप्पे खाने के मन होता है तो वे इसे खाने के बजाय कांजी ड्रिंक पीती हैं। यही नहीं वे फ्राइड चीजों के सेवन से भी बचती हैं। यह सभी चीजें थोड़ी देर के खाने में भले ही अच्छी लगें, लेकिन आगे चलकर यह सेहत के लिए नुकसानदायक ही साबित होती हैं। 

पैदल चलना और एक्सरसाइज है पसंद 

डॉ. बेदी को पैदल चलने के साथ ही एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। वे शाम को वॉक और सुबह के समय योग और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं। अगर वे किसी कारण वॉकिंग नहीं कर पाती हैं तो एक समय का मील जरूर छोड़ती हैं। इन सभी चीजों को बैलेंस और कंट्रोल रखने के लिए आपको अपने मन पर काबू करना होगा। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद से बातें करना भी पसंद है। यह आदत उन्हें स्कूल के समय से लगी थी, जो आज भी उनके लिए काफी लाभकारी साबित होती है।

Read Next

वीकेंड पर ज्यादा देर सोने से आंतों के स्वास्थ्य को पहुंच सकता है नुकसान: रिसर्च

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version