करवाचौथ का पर्व हर सुहागन महिला के लिए खास होता है। करवाचौथ के त्योहार पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और अपना सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन महिलाओं में सजने संवरने का बहुत ज्यादा क्रेज होता है। हर कोई चाहता है कि वह सबसे सुंदर और अलग दिखे। वैसे तो इस दिन को खास बनाने के लिए काफी दिन पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन यह सच है कि जो ग्लो करवाचौथ वाले दिन मेकअप करने से आता है वह यकीनन किसी और चीज से नहीं आ सकता है।
कॉस्मेटिक चिकित्सा की बात करें, तो महिलाएं आजकल फेशियल रिजुविनेशन चिकित्सा, लेजर स्पेक्ट्रा पील, केमिकल पील, टमी टक और झुर्रियां कम करने के लिए (अधिक उम्र की महिलाएं) बोटोक्स का सहारा ले रही हैं। ऐसे मौके पर कुछ महिलाएं अपने पार्टनर को खुश करने के लिए पार्टी मनाती हैं, तो कुछ अच्छा दिखने के लिए पार्लर की ओर रूख करती हैं। चाहे आपकी हाल ही में शादी हुई हो या फिर अब आप पुराने हो गए हैं हम आपको जो मेकअप टिप्स बता रहे हैं वह सभी के लिए फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो मेकअप टिप्स—
- आईशैडो का चुनाव करते समय एक ही कलर का चुनाव करें। अगर आपको और बेहतर लुक चाहिए तो फाउंडेशन लगाने के बाद शैडो का इस्तेमाल करें। ब्रश से शैडो लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि स्ट्रोक बहुत हल्के हाथ से लगाएं।
- अगर आप 40 पार हो चुकी हैं। उम्र के साथ चेहरा लंबा और पिचका होने लगता है अतः ब्लश का इस्तेमाल न करें। लगाना ही है तो गालों के उभरे हुए हिस्से पर इसे लगाएँ, बाजू में कानों की तरफ नहीं। इससे चेहरा लटका हुआ नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें : करवाचौथ पर मेहंदी लगाते वक्त लड़कियां अपनाएं ये टिप्स, बहुत डार्क चढ़ेगा रंग
- भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि मेंहदी की रंगत पति-पत्नी के प्यार को बढ़ाती है। करवाचौथ के दिन आप बाजार से या खुद अपने हाथों पर मेंहदी लगा सकती हैं। बाजार में ज्वैल मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और स्टोन मेंहदी काफी चर्चा में हैं।
- हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखूनों का विशेष महत्व है। ऐसे में आप अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए नाखूनों की साज-सज्जा पर ध्यान दे सकती हैं। इसके लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं। साथ ही आप चाहे, तो इस दिन खूबसूरत नगीनों को अपने नेल्स पर भी सजा सकती हैं।
- चूडियां भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। कांच से बनी चूडियां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है, तो दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर करती है। इस दिन अपनी ड्रेस से मैच करती हुई चूडियां पहन सकती हैं।
- होंठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर का चुनाव करें। लिप लाइनर का रंग आपकी लिपस्टिक के कलर से मैच करता हुआ होना चाहिए। होंठों के बीच से लिपस्टिक का इस्तेमाल करके होंठों में कलर भरें और उसके बाद किसी अच्छे लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
- आई ब्रो अवश्य बनवाएं, उससे नैन-नक्श व्यवस्थित लगेंगे। परंतु आई ब्रो बहुत पतली न बनवाएं। इससे चेहरे की बची-खुची कोमलता भी छिन जाएगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Fashion and Beauty In Hindi