करवाचौथ पर मेहंदी लगाते वक्त लड़कियां अपनाएं ये टिप्स, बहुत डार्क चढ़ेगा रंग

सुहागनों का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवाचौथ जल्द ही आने वाला है। इस साल देशभर में 27 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
करवाचौथ पर मेहंदी लगाते वक्त लड़कियां अपनाएं ये टिप्स, बहुत डार्क चढ़ेगा रंग


सुहागनों का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवाचौथ जल्द ही आने वाला है। इस साल देशभर में 27 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। करवाचौथ में हर महिला अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाती है। ऐसी मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना लाल होता है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। मेहंदी की सोंधी खुशबू से लड़की का घर-आंगन तो महकता ही है, लड़की की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते है। इसलिए कहा भी जाता है कि मेहंदी के बिना एक सुहागन अधूरी है। आइए जानते हैं डार्क मेहंदी रचाने की कुछ खास टिप्स और मेहंदी लगाने के लाभ के बारे में।

मेहंदी लगाने की कुछ खास टिप्स

  • मेहंदी लगवाने से पहले हाथों व पांवों को भली प्रकार साफ करके उनमें मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। चाहें तो मैनीक्योर व पैडीक्योर भी करवा सकती हैं।
  • बालों को शैंपू करना है तो मेहंदी लगाने से पूर्व ही इसे कर लेना अच्छा रहेगा, ताकि मेहंदी का रंग अधिक समय तक चढ़ा रह सके।

इसे भी पढ़ें : रात की पार्टी के लिए कर रही हैं मेकअप, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • मेहंदी जब हल्की सूखने लगे तो उस पर नींबू और चीनी का घोल रुई के फाहे से लगाएं। इससे मेहंदी में नमी रहेगी व वह देर तक हाथों पर रहेगी।
  • नींबू व चीनी का घोल लगाने के 15 मिनट बाद मेहंदी पर ऊपर से रूई के फाहे से सरसों का तेल लगाएं।
  • पर्याप्त समय तक मेहंदी रखने के बाद बटरनाइफ से मेहंदी छुड़ाएं और हाथों में दोबारा सरसों का तेल लगाएं। याद रखें कि मेहंदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल कतई न करें। उसके बजाय पेपर नैपकिन का इस्तेमाल करें।
  • जिस दिन मेहंदी लगाएं, उस दिन कोशिश करें कि हाथ में पानी न लगे। इससे मेहंदी का रंग गहरा होगा।
  • मेहंदी रचने के बाद उसे पानी से धोना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। बल्कि मेहंदी लगाने के करीब 10 से 12 घंटों तक हाथों पर पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मेंहदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल या जैतून के तेल को हाथों पर रगड़ लें।

मेहंदी लगाने के लाभ

  • ऐसा माना जाता है कि मेहंदी लगाने से पूरे शरीर का खून साफ होता है। इसके लिए रात को साफ पानी में मेहंदी भिगोकर रखें और सुबह इसे छानकर लगाएं। यकीनन रंग चढ़ने के साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : 30+ में दिखना है नैचुरल और क्यूट तो मेकअप के वक्त अपनाएं ये सीक्रेट

  • घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर मेहंदी और अरंडी के पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें और इस मिश्रण को हल्का सा गर्म करके घुटनों पर लेप करें। 
  • सिरदर्द या माइग्रेन जैसी परेशानियों के लिए भी मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प है। ठंडक भरी मेहंदी को पीसकर सिर पर लगाने से काफी फायदा होगा।
  • शरीर के किसी स्थान पर जल जाने पर मेहंदी की छाल या पत्ते लेकर पीस लीजिए और लेप तैयार किजिए। इस लेप को जले हुए स्थान पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होगा।
  • तासीर में ठंडी होने के कारण मेहंदी का उपयोग शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने में किया जाता है। जिन लोगों के हाथों और पैर के तलवों में गर्मी रहती है उनके लिए मेहंदी ब्लड सर्कुलेशन की अच्छी दवा साबित होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Fashion and Beauty In Hindi

Read Next

लेजर तकनीक की मदद से पाएं बेदाग और खूबसूरत त्वचा, जानें 5 जरूरी बातें

Disclaimer