करीना कपूर की तरह चाहिए ब्यूटीफुल फेस, तो जान लें काजल लगाने का सही तरीका

काजल लड़कियों का पसंदीदा होता है लेकिन इसे लगाना भी एक आर्ट है।
  • SHARE
  • FOLLOW
करीना कपूर की तरह चाहिए ब्यूटीफुल फेस, तो जान लें काजल लगाने का सही तरीका


काजल लड़कियों का पसंदीदा होता है लेकिन इसे लगाना भी एक आर्ट है। कई बार यह फैल जाता है तो यूट्यूब ट्यूटोरियल्स देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि एक बार में परफेक्ट काजल कैसे लगाया जाए। कुछ लड़कियों की शिकायत होती है कि वह चाहे किसी भी कंपनी का कागल ले आएं उनका फैलता ही नहीं। जबकि हकीयत यह है कि कमी काजल में नहीं बल्कि हमारे अंदर होती है। सही जानकारी और सही तरीका पता न होने के चलते ही हमारा काजल फैलता है। आज हम आपको काजल लगाने के तीन बेस्ट तरीके बता रहे हैं। आज हम आपका सवाल जवाब के माध्यम से काजल लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।

सवाल : काजल लगाते ही फैलने लगता है। इसका कारण क्या है? 

जवाब : काजल फैलने के पीछे वजह पसीना और आंखों के पास मौज़ूद ऑयल्स होते हैं। जिस तरह मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ करती हैं, वैसे ही काजल लगाने से पहले भी आंखों को टिश्यू पेपर से अच्छी तरह पोंछ लें। इसके लिए एक बर्फ का टुकड़ा कपड़े में बांधकर आईलिड्स पर कुछ सेकंड्स के लिए रखें। अंडर आई एरिया पर हलके हाथों से इसे लगाएं। यह फैलेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें : आंखों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 5 आई मेकअप टिप्स

सवाल : गलत डायरेक्शन के कारण काजल की टेढ़ी-मेढ़ी लाइंस का बन जाना

जवाब : आंखों के बाहरी किनारे से शुरू करते हुए काजल को अंदर की तरफ से लगाने का प्रयास करें। इसके अलावा एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि इनर कॉर्नर्स के आखि‍र तक काजल में थोड़ा स्पेस ज़रूर रखें। साथ ही इनर कॉर्नर्स पर काजल की एक पतली रेखा खींचें।

इसे भी पढ़ें : आंखें छोटी हो या बड़ी, मेकअप करने से पहले जान लें एक्सपर्ट् की ये खास टिप्स

सवाल : न्यूड काजल छोटी आंखों पर अच्छा लगता है या बड़ी आंखों पर?

जवाब : अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो उन पर ब्लैक काजल का इस्तेमाल करें, इससे आपकी आंखें खूबसूरत दिखेंगी। वहीं अगर बड़ी आंखों में न्यूड काजल या लाइनर लगाती हैं, तब आपकी आंखें छोटी नज़र आएंगी। न्यूड काजल का शेड छोटी आंखों के लिए सही रहता है। काजल और लाइनर आंखों की बनावट के अनुसार लगाएं। बड़ी आंखों पर जहां काजल फबता है, वहीं छोटी आंखों पर आईलाइनर जंचता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Eye Makeup In Hindi

Read Next

बारिश में डेट पर जाने का है दोगुना मजा, मगर इन 5 बातों का रखें ख्‍याल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version