शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग का बड़ा महत्व है। नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा कम होता है। योग के फायदों को देखते हुए आज दुनियाभर में इसका प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। योग के फायदे और महत्व को देखते हुए अब दुनियाभर में इसको लेकर जागरूकता फैली है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर Onlymyhealth आपके लिए एक विशेष सीरीज लेकर आया है जिसमें हम आपको सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से रोजाना 1 योगासन के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसके तहत आज हम आपको कंधरासन योग का अभ्यास करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। कंधरासन का अभ्यास करने से कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों को कम करने में फायदा मिलता है और शरीर हेल्दी और फिट बनता है। आइये जानते हैं कंधरासन के फायदे, अभ्यास का तरीका और जरूरी सावधानियां।
कंधरासन का अभ्यास करने के फायदे (Kandharasana Benefits in Hindi)
कंधरासन एक मध्यम श्रेणी का योगासन है जिसका अभ्यास महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस योगासन का अभ्यास करने से कंधों पर जोर पड़ता है और गर्दन में दर्द की समस्या से भी निजात मिलती है। रोजाना इस योगासन का अभ्यास करने से प्रजनन अंगों को भी फायदा मिलता है। कंधरासन का अभ्यास करने से आपको इन समस्याओं में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: दंडासन योग करने से फेफड़े होते हैं मजबूत और दूर रहती हैं ये बीमारियां, जानें करने का तरीका और सावधानियां
टॉप स्टोरीज़
1. गर्भपात का खतरा कम करने में फायदेमंद
महिलाओं के लिए कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित अभ्यास करने से महिलाओं में गर्भपात का खतरा कम होता है। इसके अलावा प्रजनन अंगों को मजबूत बनाने के लिए भी कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप रोजाना इस योगासन का अभ्यास कर गर्भपात के खतरे को कम कर सकती हैं।
2. हर्निया की समस्या में उपयोगी कंधरासन का अभ्यास
हर्निया की समस्या में कंधरासन का अभ्यास करने से बहुत फायदा मिलता है। इसका अभ्यास हर्निया की समस्या में होने वाली परेशानियों को कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा पेट में दर्द होने पर भी कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
3. आंतों को साफ रखने के लिए उपयोगी
कंधरासन का अभ्यास करने से आंतों को साफ और शुद्ध रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंतों में होने वाली समस्याएँ कई बार गंभीर रूप धारण कर लेती हैं जिसकी वजह से आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। आंतों से जुडी समस्याओं से बचने के लिए रोजाना कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करने से ये 6 बीमारियां होती हैं दूर, जानें करने का तरीका और सावधानियां
4. ल्यूकोरिया की समस्या में फायदेमंद
ल्यूकोरिया या श्वेत प्रदर की समस्या महिलाओं में बहुत आम है। इस समस्या को सफेद पानी के नाम से भी जाना जाता है। सफेद पानी या ल्यूकोरिया की समस्या में कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। आप इस योगासन का नियमित अभ्यास कर ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
5. ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में फायदेमंद
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए रोजाना कंधरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। आप इस योगासन का अभ्यास कर शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को सुधार सकते हैं और शरीर में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम कर सकते हैं।
कंधरासन का अभ्यास करने का तरीका (Kandharasana Steps in Hindi)
- कंधरासन करने के लिए आपको फर्श पर सीधा लेटना होगा।
- अपना दोनों हाथों को बिलकुल सीधी अवस्था में रखें। दोनों पैरों को मोड़ लें।
- अपने पैर के पंजों को चिपकाकर रखें और धीरे-धीरे अपने सिर के नीचे की ध्वजा को यानि कमर के हिस्से को उपर उठाने का प्रयास करें।
- जितना हो सके उपर की ओर ले जाएं।
- लगभग 10 से 15 सेकेंड तक आपको ऐसी स्थिति में रहना है।
कंधरासन से जुड़ी सावधानियां (Kandharasana Precautions in Hindi)
किसी भी योगासन का अभ्यास करते समय उससे जुडी सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कंधरासन योग का अभ्यास करते समय आपको शुरुआत में बहुत ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए। इसके अलावा अभ्यास करते समय अपनी सांसों को सामान्य रखें। क्षमता से अधिक बार इस योगासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए। अगर आपको घुटने में दर्द, पीठ दर्द या कंधे में दर्द की समस्या है तो कंधरासन का अभ्यास करने से बचें। इसके अलावा सांस से जुडी समस्या, हार्ट से जुड़ी बीमारी या ब्लड प्रेशर होने पर आपको कंधरासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)