
जॉगिंग के कई फायदे हैं, आप रोज जॉगिंग करके खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन जॉगिंग की शुरूआत एकदम करने से बचना चाहिए। इसे शुरू करने से पहले कुछ तैयारी कर लेना चाहिए।
जॉगिंग ऐसी एक्सरसाइज है जो आपको कुछ ही हफ्तों में एकदम फिट और चुस्त-दुरूस्त बना सकती है। यह दौड़ने के जैसा ही है। लेकिन उसके लिए जरूरी है सही तरीके से दौड़ लगाना। दौड़ने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। आइए जानें जॉगिंग से पहले क्या–क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
कैसे करें तैयारी
- आप जब भी दौड़ना शुरू करें तो उसे एन्जॉय करें न कि उसे बोझ समझे, संभव हो तो अपने किसी साथी के साथ दौड़े।
- नंगे पैर कभी न दौड़े और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर ही दौड़े।
- शुरूआत में दौड़ते समय धीरे-धीरे ही दौड़े। यानी दौड़ने से पहले कुछ देर धीरे-धीरे चलें।
- दौड़ते समय आपको ज्यादा थकान का अनुभव हो रहा है तो आप अपनी गति धीमी भी कर सकते हैं।
- शुरूआत में कम देर ही दौड़े फिर चाहे तो धीरे-धीरे आप अपने दौड़ने का समय बढ़ा सकते हैं।
- दौड़ने से पहले आप हल्के-फुल्के व्यायाम, वार्मअप या फिर तेज कदमों से भी चल सकते हैं।
- तेज कदमों से चलते हुए बीच-बीच में 1 मिनट के लिए दौड़ सकते हैं और जैसे-जैसे कुछ हफ्ते बीत जाएं तो आप वॉक कम कर दौड़ ज्यादा लगा सकते हैं।
- दौड़ते समय अपने पोस्चोर का खास ख्याल रखें। दौड़ते समय आपके हाथ खुले न होकर मुट्ठी बंद होनी चाहिए। पीठ एकदम सीधा करके दौड़े।
- दौड़ने के सेशन के दौरान क्रॉस ट्रेनिंग यानी दूसरी कसरत जैसे साइकलिंग करना फायदेमंद रहता है। इससे आपकी पैर की मांसपेशियां मजबूत होंगी।
- घास पर दौड़ लगाएं। इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है।
- आपको जल्दी थकान न हो इसके लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीएं। दौड़ पर जाते वक्त हो सके तो अपने साथ पानी की बोतल रखें।
- जब दौड़ पूरी हो जाए तो अचानक न रूकें। कुछ मिनट के लिए धीरे-धीरे दौड़ें और फिर धीरे-धीरे वॉक पर आ जाएं। इससे शरीर का रक्तचाप भी सामान्य रहेगा। एक बार सांस साधारण गति में आ जाए तब स्ट्रेचेज या एक्सरसाइज इत्यादि कर सकते हैं।
जॉगिंग के फायदे
- दौड़ने को सबसे अच्छी कसरत माना जाता है।
- केवल आधे घंटे दौड़ने से हृदयरोगों का खतरा व मोटापा भी कम होता है।
- दौड़ने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
- दौड़ने से स्वास्थ्य में बहुत सुधार होता है और तनाव भी कम होता है।
- प्रतिदन दौड़ लगाकर आप कम से कम एक सप्ताह में एक हजार कैलोरीज बर्न कर सकते हैं।
- यदि आप रोज दौड़ लगाते हैं, तो आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है।
जॉगिंग के दौरान यदि आपकी मांसपेशियों में समस्या हो रही है तो इसे हल्के में न लें और चिकित्सक से एक बार सलाह अवश्य लें।
Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi
Read Next
फिटनेस से सम्बन्धी भ्रम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version