
प्राकृतिक तरीकों से वजन घटाने की योजना जिसमें कार्डियो स्ट्रेंथ और लचीलापन हो से आवश्यकतानुसार वजन कम होता है जो कि स्थायी भी होता है। लेकिन वजन घटाने के लिए कोई शोर्टकट नहीं है। वज़न घटाने में हमेशा से यह व्यायाम और आहार का मेल ही है जो जादू की तरह काम करता है। चूंकि व्यायाम के कई लाभ हैं इसलिए वजन घटाने वाले केन्द्रों पर जाने और स्लिमिंग गैजेट्स को चुनने के बजाए व्यायाम को चुनना बेहतर है। लोगों में फिटनेस से सम्बन्धी ऐसे ही कई भ्रम होते हैं जो उसके लिए हानिकारक हो सकत हैं। तो चलिए जानते हैं फिटनेस से सम्बन्धी भ्रमों और इसके सही जवाबों के बारे में।
ऐसी कोई मशीन, कोई विशेष आहार, कोई विशेष गोली, या कोई जादू नहीं है जो आपका वजन सुरक्षित और स्वस्थ तरह से पलक झपकते ही घटा दे। मशीनों द्वारा किए गए अकर्मण्य व्यायाम तब तक काम नहीं करते जब तक आप अपनी मांसपेशियों के लिए व्यायाम न करें। अगर आप ऊर्जा की खपत नहीं कर पा रहे हैं तो आप वजन कम नहीं होगा।
वजन घटाना वास्तव में बहुत ही आसान है। अपने जीवन में विकल्पों को चुन कर और अच्छी आदतें अपना कर हम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। व्यायामों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए किया जाना चाहिए क्योंकि हम मनुष्यों को सक्रिय रहने के लिए बनाया गया है। एक अच्छे शरीर की शुरूआत स्लिमिंग सेंटर से नहीं बल्कि रसोईघर से होती है। सिर्फ सही खाना और एक पूर्ण फिटनेस योजना से ही स्वस्थ तरीके से वजन कम किया जा सकता है। लगातार और समर्पित प्रयासों से आप मोटापे के साथ लड़ाई जीत सकते हैं। स्लिमिंग सेंटर और स्लिमिंग गैजेट्स पर पैसा खर्च करने के बजाय उतनी ही राशि फलों और सब्जियों की अनुशंसित पांच सर्विंग्स पर खर्च करें जिससे आपकी त्वचा और पाचन प्रणाली को भी लाभ होगा।
पसीना कैलोरी के जलने का संकेत देता है
यह एक आम मिथक है कि जिन लोगों को व्यायाम के दौरान अधिक पसीना आता है वे और अधिक वसा कम करते हैं। आपको कितना पसीना आता है यह इस बात को नहीं दर्शाती कि आप कितनी मेहनत कर रहे हैं। यह कुछ इस तरह से होता है- एक निर्धारित अवधि में आप जितनी मेहनत करेंगे आप उतनी ही कैलोरी की खपत कर पाएंगे। पसीना केवल शरीर की एक शीतलन प्रणाली है। जब हम कुछ व्यायाम करते हैं तो शरीर गर्मी उत्पन्न करता है और उस गर्मी को दूर करने के लिए शरीर पसीना छोड़ता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का एक तरीका है। कुछ लोगों को मोटापे, खराब कंडीशनिंग, या आनुवंशिक कारणों की वजह से भी बहुत पसीना आता है।
जब आप व्यायाम करना बंद कर देते हैं, आपकी मांसपेशियां वसा में बदल जाती हैं
यह एक बहुत बड़ा मिथक है और व्यक्ति को समझना चाहिए कि मांसपेशियां और वसा दोनों पूरी तरह से विभिन्न प्रकार के ऊतक हैं। मांसपेशी वसा में नहीं बदलती और न ही वसा मांसपेशी में बदलती है। वसा को जलाया (या उसकी खपत) की जाती है और मांसपेशियों का निर्माण किया जाता है। यह याद रखें कि व्यायाम के माध्यम से दोनों से अलग तरह से निपटा जाता है। फिर भी व्यायाम की कमी से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं जिससे शरीर की कैलोरी को जलाने की दर कम हो जाती है। जो लोग व्यायाम करना बंद कर देते हैं वे पिलपिले हो जाते हैं। लेकिन व्यायाम को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाना चाहिए। व्यायाम न केवल वसा हानि को कम कर देता है बल्कि इसके असंख्य स्वास्थ्य लाभ हैं। यह रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, तनाव, चिंता, कोलेस्ट्रॉल के स्तरों को कम कर देता है और आपको समग्र कल्याण देता है। यदि आप किसी विशेष व्यायाम करना बंद कर देते हैं तो आपको कोई अन्य व्यायाम करना चाहिए। यह स्वस्थ रहने के लिए एक जीवनभर की वचनबद्धता है।
व्यायाम के अभाव में कैलोरी की खपत कम हो जाती है। यदि आप किसी कारण से व्यायाम बंद करते हैं तो आपको कैलोरी के सेवन में कटौती करने की जरूरत होती है। जितना जल्दी हो सके व्यायाम को फिर से शुरू कर दें। शक्ति प्रशिक्षण से महिलाओं को एक भारी, मर्दाना शरीर मिलता है। बात अगर महिलाओं की हो तो महिलाओं के लिए बड़ी मांसपेशियों का निर्माण बहुत ही मुश्किल है क्योंकि महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन का स्तर अपेक्षाकृत बहुत कम होता है जो मांसपेशियों के बनने को प्रभावित करता है। महिलाओं को वजन उठाना चाहिए क्योंकि यह अस्थि घनत्व और मांसपेशियों के परिमाण में सुधार करता है। मांसपेशियों के परिमाण वृद्धि से चयापचय को बढ़ावा मिलता है और आप कैलोरी को तब भी जला पाएंगे जब आप आराम कर रहे हों। एक किलो मांसपेशियां 50 कैलोरी जला सकती हैं जबकि एक किलो वसा केवल 2 कैलोरी जलती है। इसके अलावा वजन प्रशिक्षण से आपका शरीर टोन और सुडौल बनता है। जब आप व्यायाम करना बंद कर देते हैं तो आपका वजन बढ़ जाता है। यह उन कारणों (एक बहाने के रूप में पढ़ें) में से एक है जिसकी वजह लोग व्यायाम नहीं करते। यह एक साधारण तर्क है इस प्रकार है।
Read Next
हल्दी में डायबिटीज रोकने के गुण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version