जबड़ा भी हमारे शरीर का हिस्सा होता है यह बात हमें तब याद आती है जब उसमें दर्द (Jaw Pain) होने लग जाता है। कई बार यह दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि हमसे रहा ही नहीं जाता है। कई बार यह दर्द मामूली होता है और अपने आप ही ठीक हो जाता है तो कई बार इस दर्द को इग्नोर करके आप अपनी जान को मुसीबत में डाल रहे होते हैं। जी हां कई बार यह दर्द आपको हार्ट अटैक जैसी समस्या का भी लक्षण हो सकता है। जो आपने बिलकुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। डेंटिस्ट डॉ सोनम गुप्ता के अनुसार जबड़े का दर्द बहुत से कारणों से होता है। जैसे साइनस, कान की समस्याएं, दांतों की कोई समस्या या फिर जबड़े में चोट अथवा हार्ट अटैक आदि। इन वजहों से यह पता करना मुश्किल होता है कि असल में जबड़े में दर्द क्यों हो रहा है। इसकी गंभीरता के अनुसार ही जबड़े का दर्द आपके खाने व बोलने की एक्टिविटी पर प्रभाव डालता है।
1. आपके दांत में कुछ समस्या हो सकती है (Problem With Your Teeth)
दांतों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं जैसे कैविटी, मसूड़ों में दर्द, आपके दांत में दर्द (Jaw Pain) आदि भी आपके लिए जबड़े में दर्द होने का एक कारण बन सकती है। अगर आपको पहले से ही दांत में दर्द है और आप फिर भी इसे सॉफ्ट ड्रिंक या कुछ ऐसा खा पी लेते हैं जिससे यह दर्द ट्रिगर हो जाता है। तो आप की दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। यह समस्याएं समय के साथ अगर आप इन्हें ट्रीट नहीं करते हैं तो और अधिक बढ़ सकती हैं। इसलिए समय से ही इन्हे डॉक्टर को दिखा लें।
इसे भी पढ़ें : एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण फेफड़े जा सकते हैं शॉक में, जानें इस बीमारी के बारे में
टॉप स्टोरीज़
2. आपको टीएमजे डिसऑर्डर है (Due To TMJ Disorder)
इस प्रकार के डिसऑर्डर में आपके उन जोड़ों और मसल्स में कुछ खराबी होती है। जो आपके जबड़े को हिलाते हैं। इसके कारण भी आपको जबड़े में दर्द हो सकता है और यह डिसऑर्डर लगभग 4 से 11% लोगों को होता है। महिलाओं को इसका रिस्क अधिक होता है। इसके कुछ अन्य लक्षणों में कान में दर्द होना और सिर में दर्द होना भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : डेल्टा वैरिएंट 'हर्ड इम्यूनिटी' को क्याें बना रहा है कठिन? जानें इस वैरिएंट के बारे में सब कुछ
3. आप बहुत अधिक स्ट्रेस लेते हैं (If You Are Too Much Stressed)
जो लोग अधिक स्ट्रेस लेते हैं वह उसे कम करने के लिए अपने दांतों के नीचे कुछ न कुछ दबाते रहते हैं। दांतों को इस प्रकार खुद ही चोट पहुंचाना आपके जबड़े के लिए भी हानिकारक हो सकता है। अगर आपको यह आदत है तो, आप रात के समय माउथ गार्ड पहन कर सो सकते हैं। इसके साथ ही अपनी स्ट्रेस को कम करने के लिए आपको कुछ तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए। जैसे मेडिटेशन और योग।
इसे भी पढ़ें : HIV पॉजिटिव रहते हुए बीमारी से हार मानने की बजाय डटकर करें सामना, जीवनशैली में ये बदलाव दूर रखेंगे बीमारियां
4. आप आर्थराइटिस के शिकार हैं (Suffering From Arthritis)
अगर आप अपने जबड़े को मूव करते समय किसी प्रकार की क्रंचिंग या ग्राइंड होने की आवाज सुनते हैं। तो आपके जोड़ों में आर्थराइटिस के साथ साथ टीएमजे की समस्या हो सकती है। कोई भी गतिविधि करते समय आपके जोड़ आर्थराइटिस होने की वजह से कमजोर पड़ जाते हैं। आपकी हड्डियों के बीच में अधिक फ्रिक्शन होने लगता है इसलिए भी आपको जबड़े में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : World Mosquito Day 2021: मच्छर के काटने हर साल मरते हैं 7 लाख लोग! जानिए मच्छर जनित रोगों से बचने के उपाय
5. आपको गंभीर सिर दर्द हुआ हो (Severe Headache)
अगर आपको माइग्रेन या अन्य किसी प्रकार का सिर दर्द हो रहा है और वह अधिक गंभीर होने लग जाता है तो कुछ लोगों में चेहरा लाल होने जैसे लक्षण दिखते हैं। तो कुछ लोगों को कान में दर्द और जबड़े में दर्द होता है। यह सिर दर्द काफी लंबे समय तक जारी रह सकता है इसलिए आपको इसे डॉक्टर से चेक जरुर करवा लेना चाहिए।
6. आपको बोन इंफेक्शन हो सकता है (Due To Bone Infection)
अगर आपने हाल ही में कोई दांत की सर्जरी करवाई है और साथ ही आपको डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारी है। तो यह रिस्क है कि आपको बोन इंफेक्शन हो सकता है। लेकिन इसकी कम ही संभावना है। इसलिए आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : शरीर में विटामिन ई की कमी से हाेने लगती हैं कई समस्याएं, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
कई बार आपके जबड़े में किसी तरह की ग्रोथ होने लग जाती है। उस समय आपको काफी दर्द होता है। इसलिए आपको जबड़े में दर्द होने पर एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।
(All images: Freepik)
Read More Articles on Other Diseases in Hindi