बाजार में बिकने वाली कई आम चीजों के फायदे के बारे में हमें अक्सर नहीं पता होता लेकिन इन चीजों के ऐसे अनेक फायदे होते हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति की सेहत से जुड़े होते हैं चाहे वह अंदरुनी हो या बाहरी सेहत। आपने बाजार में बिकने वाले आम से गुड़ और भुने चने के बारे में तो सुना ही होगा। कई लोग इनका सेवन शौक के तौर पर करते हैं तो कुछ लोग स्वाद के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना इनका इस्तेमाल करता है तो आपका शरीर न केवल सेहतमंद रहेगा बल्कि आप सभी प्रकार के गुप्त रोगों से भी दूर रहेंगे। भुने चने खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। बस आपको ध्यान ये रखना है कि जो भुना चना आप खा रहे हैं वह बिना छिलके वाला हो। भुने चने को अगर चबा-चबाकर खाया जाएं तो यह पुरुषों के शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं और इसके साथ गुड़ का सेवन आपको और अधिक ताकत प्रदान करेगा।
गरीबों का बादाम कहे जाने वाले भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भूने चने के साथ गुड़ का भी सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी इनके स्वास्थ्य लाभ से अंजान है तो हम इन दोनों के सेवन से होने वाले 6 स्वास्थ्य लाभ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
नंपुसकता दूर करने में फायदेमंद गुड़ और चना
भुने चना और गुड़ एक साथ खाने से न केवल आपकी ताकत बरकरार रहती है बल्कि उसमें वृद्धि भी होती है। दूध के साथ भुना चना खाने से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वह गाढ़ा हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की परेशानी झेल रहा है तो चना खाना उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। शहद के साथ भुना चना खाने से नंपुसकता भी दूर होती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं गुड और भुने चना खाने से कुष्ठ रोग भी दूर होता है।
इसे भी पढ़ेंः इलायची खाने से दूर होती हैं पुरुषों की शारीरिक कमजोरी समेत ये 6 समस्याएं, तन-मन रहता है दुरुस्त
टॉप स्टोरीज़
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है गुड़ और भुना चुना
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर अक्सर हम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। रोजाना भुना चना खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम बीमारियों से दूर रहते हैं। रोजाना नाश्ते में 50 ग्राम भुने चुने, गुड़ के साथ खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भारी इजाफा होता है, जिसके कारण बीमारियां हमसे दूर रहते हैं। अक्सर बदलते मौसम में ऐसी दिक्कतें सामने आती है इसलिए भुना चुना और गुड़ आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
चेहरा पर निखार लाता है गुड़ और भुना चुना
वे पुरुष, जो अपने चेहरे पर दाग से परेशान हो चुके हैं उन्हें रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए। इन्हें खाने से त्वचा में निखार आता है और उनके चेहरे की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी दिखाई देने लगते हैं।
इसे भी पढ़ेंः डिप्रेशन को दूर करने में फायदेमंद हैं ये 5 फूड्स, हमेशा रहेंगे तनावमुक्त
मोटापा कम करने में मिलती है मदद
भुने चने के रोजाना सेवन से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है क्योंकि भुने चने खाने से अतिरिक्त चर्बी घटती है और तेजी से वजन कम होने लगता है। मोटापे से जूझ रहे लोगों को भुने चने खाने चाहिए क्योंकि ये उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है गुड़ और चना
अगर किसी की पाचन क्रिया सही नहीं है या फिर पेट खराब रहता है, जिसके कारण उन्हें कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इससे बचने के लिए उन्हें गुड़ और भूने चने खाने चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर उनकी पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करता है।
पेशाब संबंधी रोगों को दूर करता है गुड़ और चना
अगर आप पेशाब संबंधी रोगों जैसे पेशाब में जलन या फिर पेशाब रुक-रुक कर आना तो आप भुना हुआ चना खाएं। आप चने को खूब चबा चबा कर खाए, जिससे पेशाब संबंधित कई समस्याएं आसानी से ठीक हो जाती हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi