महिलाओं के लिए भी जरूरी है बीमा पॉलिसी

गैरमौजूदगी में परिवार को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए महिलाओं को भी बीमा पॉलिसी जरूर कराना चाहिए। यह आपके लिए किस प्रकार से फायदेमंद है आज इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए भी जरूरी है बीमा पॉलिसी


बदलती लाइफस्‍टाइल में महिलाएं के लिए भी आर्थिक सुरक्षा की परिभाषा बदल गई है। अब महिलाएं को भी आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है, हालांकि इस सोच का विस्‍तार धीरे-धीरे देखने को मिल भी रहा है। महिलाएं भी घर की चारदीवारी से निकलकर अपने अस्तित्‍व के लिए पूरी लगन के साथ मेहनत कर रही हैं। साथ ही अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनके सामने भी कई तरह के जोखिम सामने सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी गैरमौजूदगी में परिवार को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए महिलाओं को भी बीमा पॉलिसी जरूर कराना चाहिए। यह आपके लिए किस प्रकार से फायदेमंद है आज इस लेख में हम चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं में फाइब्रायड की शिकायत

policy

महिलाओं को क्‍यों जरूरी है बीमा पॉलिसी

अक्‍सर महिलाएं ये सोचती हैं कि मेरे जाने के बाद बच्‍चो का क्‍या होगा? वह नही चाहती हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में पति को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़े। शायद ऐसा ही आप भी सोचती होंगी। यह सवाल हर किसी के मन में आता है। ऐसा सोचना ला‍ज़मी भी है। क्‍यों कि आज के समय में घर की आर्थिक जिम्मेदारियां एक व्‍यक्ति का संभाल पाना मुश्किल हो गया है। इसमें जीवन बीमा की अहम भूमिका है क्योंकि यह आप को एकमुश्त बड़ी रकम देता है, जिससे आप अपने दायित्वों को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : शादी के कुछ सालों बाद क्यों एक जैसे लगने लगते हैं पति-पत्नी!

बीमा पॉलिसी कैसे चुनें

बीमा पॉलिसी कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि बीमाधारक अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक कितनी रकम का प्रीमियम भर सकता है। दरअसल, अधिक प्रीमियम वाली बीमा पॉलिसी लेने के बाद, जब प्रीमियम भरने में कठिनाई महसूस होती है, तब कई बीमाधारक तय समय से पहले ही बीमा अनुबंध तोड़ देते हैं। इस से बीमाधारक को फायदे की जगह नुकसान ही उठाना पड़ता है।पॉलिसी चलती रहे, यही कोशिश करनी चाहिए।

 

बीमा पॉलिसी लेने से पहले ध्‍यान देने वाली बातें


- बीमाधारक को अपने रोजमर्रा के खर्चे और अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए।

- बीमाधारक पर कितने लोग आश्रित हैं और वह उन्हें कैसी जीवनशैली देना चाहता है।

- किस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी आप के लिए मददगार है, इस बात का भी खयाल रखें।

- आप अपना प्रीमियम समय पर भर सकते हैं या नहीं इस बात का भी ध्यान रखें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source: Getty

Read More Articles On Lifestyle In Hindi

Read Next

अद्भुत! 11 दिन तक सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा एक इंसान!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version